Doctor Verified

बांस की पत्तियां हैं कई समस्याओं का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Bamboo Leaves Health Benefits: बांस की पत्तियां शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हो सकती हैं। जानें इस्तेमाल का तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
बांस की पत्तियां हैं कई समस्याओं का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका


Bamboo Leaves Health Benefits In Hindi: प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें प्रदान की हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनका प्रयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इन्हीं में से एक है बांस। जी हां, बांस का नाम सुनते ही दिमाग में लंबी-लंबी लकड़ियां आती हैं। बांस का प्रयोग बर्तन, कागज और दातुन बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांस की पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती हैं। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। बांस की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर पाचन दुरुस्त करने तक में फायदेमंद मानी जाती हैं। आज इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं बांस की पत्तियों के फायदे और इस्तेमाल का तरीका -

बांस की पत्तियों के फायदे - Bamboo Leaves Health Benefits In Hindi

पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखे

आयुर्वेद में बांस की पत्तियों का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बांस की पत्तियों से बनी चाय पीने से गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप चाहें तो बांस की पत्तियों का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

बांस की पत्तियां डायबिटीज की समस्या में काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं। दरअसल, इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से बांस की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में असरदार हो सकती है, जिससे डायबिटीज में फायदा होता है।

Bamboo-Leaves-Benefits

सूखी खांसी से राहत दिलाए

बांस की पत्तियों का सेवन सूखी खांसी की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से सांस संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इसके लिए आप बांस की पत्तियों को सुखाकर कूट-पीस लें। अब इस चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करें। इससे गले और छाती में जमा कफ आसानी से बाहर निकल जाएगा। साथ ही, खांसी की समस्या से भी जल्द राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: हरसिंगार की पत्तियां इन 5 कारणों से होती हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इस्तेमाल के तरीके

फ्रेश रखे

अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो बांस की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करें। इसको पीने से आपको ताजगी का एहसास होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है। इस चाय की खुशबू को और अधिक बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू या पुदीने की पत्तियों को मिक्स कर सकते हैं। बांस की पत्तियों की चाय पीने से आप पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे।

बाल और नाखून बनते हैं मजबूत 

बांस की पत्तियों का सेवन नाखून और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इनमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में टिश्यूज को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से बांस की पत्तियों का सेवन करने से बाल और नाखून मजबूत होते हैं। साथ ही, बालों के विकास में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पलाश का शर्बत पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

बांस की पत्तियों का सेवन कैसे करें - How To Use Bamboo Leaves

आप बांस की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए पैन में एक गिलास पानी डालकर गैस पर रख दें। इसमें बांस की पत्तियों को डालकर उबाल लें। 4-5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। फिर इसमें थोड़ा-सा शहद मिला लें। अब आप इस चाय का सेवन करें। इसके अलावा, आप चाहें तो बांस की पत्तियों का सेवन काढ़ा या चूर्ण के रूप में भी कर सकते हैं।

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार इन 5 फूड्स का करें सेवन, गर्मी में भी शरीर रहेगा ठंडा

Disclaimer