Foods To Beat The Heat As Per Ayurveda: गर्मी आते ही अधिकतर लोगों को सेहत की ज्यादा चिंता सताने लगती है। इस दौरान बीमार पड़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बाहर निकलने पर लू लगने के साथ अधिक देर धूप में रहने की वजह से शरीर में गर्मी लगने की समस्या भी हो जाती है। जिससे इम्यूनिटी कमजोर होने का साथ पाचन तंत्र भी खराब हो जाता है। कई लोग गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए बाहर के बने शरबत का इस्तेमाल करते है। ये चीजें महंगी होने के साथ इनका ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे आयुर्वेदिक फूड्स के बारे में बताएंगे। जिनका सेवन से शरीर तंदरुस्त होने के साथ पेट की गर्मी भी शांत होगी। आयुर्वेद के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वात, पित्त और कफ का संतुलन बना रहना जरूरी होता है। ऐसे में इन फूड्स के सेवन से पेट को ठंडा रखा जा सकता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
नारियल
नारियल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त होने के साथ पेट भ लंबे समय तक ठंडा रहता है। इसके पानी को पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी आसानी से दूर होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। नारियल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
तरबूज
गर्मी में तरबूज शरीर की कई बीमारियों को आसानी से दूर करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और लू से भी शरीर का बचाव होता है। तरबूज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेट्स शरीर से विषाक्त पदर्थों को आसानी से बाहर करते है और शरीर को स्वस्थ रखते है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक ठंडा रहता है।
खीरा
खीरा शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से शरीर ठंडा रहने के साथ शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है। खीरा में मौजूद पोषक तत्व प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के आदि पाचन तंत्र को मजबूत करके पेट को ठंडा रखते है।
इसे भी पढ़ें- घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल
नींबू
गर्मी में नींबू का सेवन किसी औषधी से कम नहीं होता है। इसके सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते है और शरीर भी ठंडा रहता है। गर्मी में नींबू पानी बनाकर पीया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।
छाछ
गर्मी में छाछ पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहने के साथ पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और पेट भी ठंडा रहता है। छाछ पीने से मलत्याग करने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। ये पित्त दोष को शांत करती है।
आयुर्वेद के अनुसार शरीर को ठंडा रखने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik