
Benefits Of Drinking Buttermilk Mixed With Roasted Cumin: गर्मी में छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। छाछ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि। इसके पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। गर्मी में अधिकतर लोग इसे पीना पसंद करते है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करती है। कई लोग खाली छाछ पीना पसंद करते है और कई लोग इसमें भुना जीरा मिलाकर पीते है। आपको बता दें, छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते है और शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती है। छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने पेट में गैस नहीं बनती और खाना भी आसानी से पचता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
कब्ज को दूर करे
गर्मियों में छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट भी आसानी से साफ होता है। कई लोगों को पेट साफ न होने की परेशानी होती है। ऐसे में छाछ में मौजूद फाइबर मल को सॉफ्ट करके कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
अपच को ठीक करे
गर्मियों में अपच की परेशानी होना एक आम बात है। ऐसे में अगर छाछ में भुना जीरा डालकर पीया जाएं, तो खाना पचने में मदद मिलती है और अपच की परेशानी ठीक होती है। ये छाछ नियमित पीने से हार्ट बर्न की परेशानी भी दूर होती है और पेट हेल्दी रहता है।
इम्यूनिटी को मजबूत करे
छाछ पौषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और भुना जीरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते है और मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम करते है। इसके सेवन से लू से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सीने की जलन को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
आंखों के लिए फायदेमंद
छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से आंखों की कई समस्याएं दूर होती है। जीरा और छाछ में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ आंखों में होने वाली बीमारियों को भी ठीक करता है। इस छाछ का सेवन करने से आंखे लंबे समय तक हेल्दी रहती है।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से डायबिटीज की समस्या कम होने में मदद मिलती है। इस छाछ में ऐसे गुण पाए जाते है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करते है। छाछ में भुना जीरा में एंटी डायबेटिक गुण पाए जाते है, डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते है।
छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ-कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik