
Suji For Weight Loss In Hindi: अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं, तो कभी न कभी आपने सूजी से बनी कोई डिश जरूर खाई होगी। मैं अपने बचपन की बात करूं, तो सबसे पहले मैंने पूजा में सूजी का हलवा चखा था। कई घरों में सूजी से बनी डिश नाश्ते में खाई जाती है। हमारे घर में भी सूजी का चीला, उपमा, सूजी से बनने वाली इडली को बड़े चाव से खाया जाता है। स्ट्रीट फूड की बात करें, तो बाजार में सूजी से बने गोलगप्पे, डोसा आदि भी मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी को बनाने के लिए, गेहूं के ऊपरी छिल्के को निकालकर, महीन पीसने के बाद तैयार किया जाता है। सूजी को रवा या सेमोलिना के नाम से भी जाना जाता है। हमारे डाइट का अहम हिस्सा बन चुकी इस सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या सूजी को खाने से वजन कम होता है? (Is Suji Good For Weight Loss) सूजी में विटामिन-ए, बी1, बी2, बी3, बी6, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। आगे जानते हैं सूजी खाकर वजन कम होता है या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
सूजी खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?- Does Suji Helps in Weight Loss Or Not
न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना ने बताया कि सूजी खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें हम संतुलित डाइट लेने की सलाह देते हैं। संतुलित आहार के लिए कार्ब्स आवश्यक माना जाता है। सूजी में पर्याप्त कार्ब्स पाया जाता है। सूजी शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है। इसमें मौजूद सेलेनियम से शरीर के हानिकारक तत्व, बाहर निकल जाते हैं। सूजी में फैट की मात्रा कम होती है। 50 ग्राम सूजी में करीब 185 कैलोरीज पाई जाती हैं। 1 सूजी इडली में करीब 44 कैलोरीज होती हैं। 1 सूजी चीले में करीब 100 कैलोरीज होती हैं और 1 छोटा बाउल सूजी उपमा में करीब 110 कैलोरीज पाई जाती हैं।
वेट लॉस में फायदेमंद है प्रोटीन रिच सूजी- Suji Helps in Weight Loss
सूजी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। सूजी में प्रोटीन भी पाया जाता है। वजन कम करने के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। कई स्टडी में यह बताया गया है कि प्रोटीन का सेवन करने से आप करीब 0.79 kg ज्यादा वजन घटा सकते हैं। सूजी और प्रोटीन के साथ आपको ढेर सारा फाइबर भी डाइट में एड करना है, तभी वेट लॉस हो सकेगा। डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना न भूलें। सूजी खाने के बाद, पानी का सेवन करना भी जरूरी है। दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
इसे भी पढ़ें- सूजी की रोटी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
वेट लॉस के लिए डाइट में कैसे शामिल करें सूजी?- How To Add Suji in Diet
वजन कम करने के लिए सूजी को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे- उपमा, इडली, डोसा, चीला, उत्तपम आदि। सूजी की यह हेल्दी रेसिपी बनाकर इसे डाइट में शामिल करना आसान हो जाएगा। हम आपको बताने जा रहे हैं, सूजी से बनने वाली हेल्दी डिश उपमा की रेसिपी (Healthy Suji Upma Recipe For Weight Loss)-
सामग्री: सूजी, राई, हींग, जीरा, तेल, प्याज, टमाटर, धनिया, गाजर, गोभी।
विधि:
- सूजी का उपमा बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच तेल में राई, हींग, जीरा, नमक डालकर तड़का बनाएं।
- अब कढ़ाई में सूजी डालकर हल्का भून लें।
- सूजी को अलग निकालकर रखें।
- कढ़ाई में प्याज, टमाटर, धनिया, गाजर, गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें।
- अब कढ़ाई में पानी और सब्जियां मिलाएं। मिश्रण को पकने दें।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और गरम-गरम उपमा का सेवन करें।
सूजी में फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। वजन कम करने के लिए सूजी का सेवन कर सकते हैं। जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।