Expert

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं जीरे का पानी, जानें बनाने का तरीका

Benefits Of Cumin Seeds Water In Cholesterol : जीरे के पानी से आप कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट को स्वस्थ बना सकते हैं।  

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: May 09, 2023 09:00 IST
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं जीरे का पानी, जानें बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Cumin Seeds Water In Cholesterol in Hindi : घर के मसालों में जीरे का उपयोग सालों से किया जा रहा है। आयुर्वेद में जीरे के उपयोग के कई फायदों को बताया गया है। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जीरे का उपयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है। जीरा का उपयोग पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है। सुबह के समय जीरे का पानी पीने से आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ ही, कब्ज आदि की समस्या को भी आसानी से दूर कर सकते हैं। डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने बताया कि जीरे का पानी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद होता है। इससे हार्ट संबंधी रोग होने के जोखिम से बचा जा सकता है। इस लेख में जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को जीरे के पानी से कैसे कम करें। साथ ही, आगे इसके पीने का सही तरीका भी बताया गया है।

कैसे जीरा पानी कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है?

जीरे में फाइटोस्टेरॉल (phytosterols) नामक एक्टिव कम्पाउंड पाया जाता है। जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। इससे आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है। इसके साथ ही, जीरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। सूजन की वजह से आपको हार्ट संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें : रोज इस तरह पिएं कॉफी, तेज होगा मेटाबॉलिज्म और पाचन भी रहेगा दुरुस्त

Cumin seeds for reduce cholesterol

कोलेस्ट्रॉल के लिए जीरे के पानी के फायदे - Benefits Of Cumin Seeds Water In Cholesterol in Hindi

बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मददगार

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, जिसे "बैड" कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। जब ये शरीर में बढ़ने लगता है, तो इसकी वजह से नसों में प्लाक बनने लगता है। इसकी वजह से आपको हार्ट संबंधी रोगों का खतरा बढ़ा सकता है। जीरे का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में सहायक

हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक को एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल, तो दूसरे को एचडीएल यानी गुड़ कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। एचडीएल के स्तर बढ़ने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। जीरे के पानी से आपके शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर होने में मदद मिलती है और आपका हार्ट रोग होने से बचाव होता है।

ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) को कम करता है

ट्राइग्लिसराइड्स एक प्रकार का फैट है, जो रक्त में मौजूद होता है। उच्च ट्राइग्लिसराइड का स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। जीरे के पानी को शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इससे आप हार्ट को सुरक्षित कर सकते हैं।

पाचन क्रिया को बनाएं मजबूत

जीरे का पानी पाचन क्रिया में सुधार करने में भी मदद कर सकता है। यह पाचन के लिए आवश्यक एंजाइमों के बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जो भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषित करने में सहायक होते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद है गन्ने का जूस, जानें इसके अन्य फायदे

जीरा पानी कैसे तैयार करें? How To Use Cumin Seeds Water To Reduce Cholesterol in Hindi

आवश्यक सामग्री :

  • जीरा - 1 बड़ा चम्मच
  • पानी - करीब 2 बड़े कप

बनाने का तरीका

  • एक पैन में पानी डालकर उबालें।
  • अब इस पानी में जीरे को डालें और पानी के उबलने दें।
  • जब आपका पानी उबलते हुए आधा रह जाए, तो पैन को गैस से उतार लें।
  • इसे छान कर, गुनगुना होने पर पीएं।

जीरे के पानी से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे आपका मोटापा भी कंट्रोल में रहता है और आपको अन्य रोगों से भी बचाव होता है।

Disclaimer