Benefits Of Eating Semolina Chapati: सूजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है और एनीमिया से भी बचाव होता है। नियमित सूजी खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। सूजी शरीर को हेल्दी रखने के साथ शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को भी पूरी करती हैं। सूजी को रवा के नाम से भी जाना जाता है। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ बीमारियों से भी बचाव होता हैं। सूजी को गेहूं के ऊपरी छिल्के को निकालने के बाद महीन पीसकर तैयार की जाती है। इसे डायबिटीज रोगी भी आसानी से खा सकते हैं। सूजी से कई चीजें बनती है जैसे हलवा, इडली और उत्तपम आदि। सूजी से रोटी बनाकर भी खाई जा सकती हैं। सूजी की रोटी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
इम्यूनिटी को करे मजबूत
सूजी की रोटी खाने से इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। सूजी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। अगर आप भी गेंहू की रोटी खाकर बोर हो गए है, तो डाइट में सूजी की रोटी को अवश्य शामिल करें। ये स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखती है।
वजन घटाने के लिए
सूजी की रोटी खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सूजी की रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने के साथ पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। सूजी में मौजूद फाइबर होने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आप एक्सट्रा खाने से बच जाते है और वजन कम होने में मदद मिलती है।
डायबिटीज
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो भी सूजी की रोटी को आसानी से खा सकते हैं। सूजी की रोटी खाने से रक्त में शर्करा की मात्रा कम होती हैं। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सूजी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
आयरन को करे दूर
सूजी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है। सूजी खाने से शरीर में आयरन की मात्रा पूरी होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आंखों के नीचे सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
सूजी की रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल होने में मदद मिलती है। सूजी की रोटी में पाए जाने वाला विटामिन-बी3 शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।
सूजी की रोटी कैसे बनाएं
सूजी की रोटी बनाने के लिए 1 से 2 कप सूजी को लेकर उसे गर्म पानी से गूंथें। इसमें नमक और अजवाइन भी डाल सकते है। इस आटे को ढ़ंक्कर 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें। अब इस आटे की लोई लेकर रोटी बनाएं। उसके बाद इसे तवे पर सेंके। आपकी सूजी की रोटी तैयार है, गर्म गर्म सर्व करें।
सूजी की रोटी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version