भारतीय घरों में मूंगफली का सेवन खूब किया जाता है। मूंगफली न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन ई, कैल्शियम, फोलेट, पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लोग मूंगफली को कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कई लोग मूंगफली को छीलकर खा लेते हैं। तो, कुछ लोग मूंगफली को भूनकर या तलकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर आप मूंगफली को अंकुरित करके खाएंगे तो इससे आपको और भी ज्यादा लाभ होंगे। ऐसा माना जाता है कि मूंगफली को अंकुरित करके खाने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है। तो आइए, जानते हैं अंकुरति मूंगफली खाने के फायदे क्या हैं (Benefits Of Eating Sprouted Peanuts In Hindi) -
1. वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो अंकुरित मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए अंकुरित मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, अंकुरित मूंगफली में भफाइबर होता रपूर मात्रा में है, जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ता है। इसमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में ज्यादा खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
2. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए अंकुरित मूंगफली का सेवन फायदेमंद होता है। अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। सुबह अंकुरित मूंगफली खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है। जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
3. दिल के लिए फायदेमंद
अंकुरित मूंगफली का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करते हैं। अंकुरित मूंगफली में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखते हैं। अंकुरित मूंगफली खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रहता है।
4. पाचन के लिए फायदेमंद
अंकुरित मूंगफली पाचन के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याऐं दूर होती हैं। दरअसल, अंकुरित मूंगफली में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो बॉवेल मूवमेंट को सही करता है। इससे मल त्यागने में आसानी होती है और पेट सही से साफ होता है।
5. हड्डियों और जोड़ों के दर्द से आराम
अगर आपकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप अंकुरित मूंगफली खा सकते हैं। अंकुरित मूंगफली में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। रोजाना अंकुरित मूंगफली का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को खिलाएं मूंगफली का पाउडर, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
Sprouted Peanuts Benefits in Hindi: अंकुरित मूंगफली खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। इससे हार्ट हेल्दी रहता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। रोजाना अंकुरित मूंगफली खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन, अगर आपको मूंगफली खाने से एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।