Home Remedies For Puffy Eyes In Winter: ज्यादा सर्दी पड़ने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसी समस्याओं में अधिकतर लोग दवाई लेने से हिचकते हैं। कई बार लोगों के सर्दियों में आंखों के नीचे सूजन की समस्या हो जाती हैं, जो दिखने में काफी खराब लगती है। ऐसे में आंखों की सूजन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को ट्राई किया जा सकता हैं। ये घरेलू उपाय करने से आंखों की सूजन दूर होने के साथ आंखों की थकान भी कम होगी। कई बार आंखों पर सूजन की समस्या ज्यादा ठंड लगने के साथ देर से सोने और अधिक जंक फूड के सेवन से भी हो सकती हैं। ऐसे में सर्दियों में आंखो की सूजन को दूर करने के लिए ये 5 घरेलू उपायों के अपनाएं।
टी बैग्स
टी बैग्स की मदद से आंखों की सूजन को आसानी से कम किया जा सकता है। टी बैग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क सर्कल को दूर करने के साथ आंखों की सूजन को भी दूर करेंगे। टी बैग्स का आंखों पर इस्तेमाल करने के लिए बची हुई टी बैग्स को फ्रिज में रख दें। अब इन टी बैग्स को आंखों पर 15 से 20 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से आंखों की सूजन दूर होने के साथ आप फ्रेश भी फील करेगी।
खीरा
खीरा आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसको आंखों पर रखने से आंखों को रिलैक्स मिलता है और सूजन भी दूर होती है। खीरे को स्लाइस में काटकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद खीरे की स्लाइस को आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों की सूजन दूर होने में मदद मिलेगी।
नारियल तेल
सर्दियों में नारियल तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट्स सूजन को दूर करने के साथ इंफेक्शन को कम करने में भी मदद करते हैं। नारियल का तेल इस्तेमाल करने के लिए उंगलियों पर हल्का सा नारियल का तेल लें। उस तेल से आंखों के आसपास हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से आंखों की सूजन कम होने के साथ आंखों को रिलैक्स भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में खाएं गोंद, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
कॉफी पाउडर
कॉफी पाउडर आंखों की सूजन दूर करने में मदद करता है। आंखों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच कॉफी पाउडर को हल्का गर्म नारियल तेल को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को आंखों के आसपास 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद आंखों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने आंखों की सूजन में आराम मिलेगा।
आलू
आलू आंखों की सूजन दूर करने में मदद मिलती है। आलू की स्लाइस को काटकर इसे आंखों पर रखें। इसे आंखों की सूजन दूर होने के साथ इंफेक्शन की समस्या भी कम होती है। आलू लगाने से आंखों को रिलैक्स मिलता है और सर्दियों में सूजन कम होती है।
आंखों की सूजन दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को ट्राई किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version