Do Eye Rollers Work For Puffy Eyes: आंखों में सूजन होना डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम समस्या है। अगर आपका स्लीप शेड्यूल खराब है या आपको पर्याप्त नींद नहीं आती है, ऐसे में आपको आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। इसके अलावा, ज्यादा स्ट्रेस लेने या स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण भी आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। इससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अपनाते हैं। कुछ लोग बर्फ से सिकाई करते हैं, तो कई लोग आई पैक लगाते हैं। इसे कम करने के लिए कुछ लोग आई रोलर भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आंखों की सूजन कम करने के लिए आई रोलर वाकई फायदेमंद होते हैं? क्या इन्हें इस्तेमाल करने से आंखों की सूजन कम होती है? इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर के डर्मेटोलॉजी और एस्थेटिक फिजिशियन (MBBS,MD) डॉ चंदलानी जैन गुप्ता से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
क्या आई रोलर इस्तेमाल करने से आंखों की सूजन कम होती है? Does Eye Roller Reduce Eye Puffiness
एक्सपर्ट के मुताबिक आंखों की सूजन कम करने के लिए आई रोलर वाकई काम करते हैं। लेकिन यह निर्भर करता है कि आंखों की सूजन किन कारणों से है। आंखों में सूजन फ्लूड रिटेंशन होने के कारण होती है। इसके अलावा, पर्याप्त नींद न लेना, एलर्जी के कारण भी आंखों में सूजन हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ भी आंखों के नीचे फैट जमा होने लगता है। इस कारण भी आंखों में सूजन बढ़ सकती है। मेटल एपलिकेटर वाले आई रोलर और कॉफी आंखों की सूजन को कुछ देर के लिए कम कर सकते हैं। मेटल ठंड़ी होने के कारण यह फ्लूड रिटेंशन कम करती है जिससे सूजन कम होती है। यह ब्लड वेसेल्स को रिलैक्स करने सूजन कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- सूजी हुई आंखों से छुटकारा पाने के लिए करें हेड-टू-नेक मसाज, जानें तरीका
आई रोलर आंखों की सूजन पर कैसे काम करता है?
आई रोलर के जरिए आंखों की रोलिंग मोशन में मसाज होती है। इससे लिम्फैटिक ड्रेनेज बूस्ट होता है और आंखों में मौजूद एक्स्ट्रा फ्लूड कम होता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोलर को फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें। ठंड़े रोलर से मसाज करने से आंखों की सूजन जल्दी कम होती है। लेकिन अगर आंखों की सूजन जेनेटिक कारणों, फैट इकट्ठा होना या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण है, तो रोलर आंखों की सूजन पर काम नहीं करेगा।
एक्सपर्ट टिप
- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको परमानेंट के लिए आंखों की सूजन कम करनी है, तो अन्य रेमेडीज भी जरूर अपनाएं।
- लॉन्ग टर्म इफेक्ट के लिए आप कोल्ड कंप्रेस, आई क्रीम, पेप्टाइड, लेजर थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
- आंखों की सूजन कम करने के लिए हाइड्रेशन और सॉल्ट इनटेक मेंटेन रखना भी जरूरी है। इसके साथ ही, अपने स्लीप शेड्यूल पर ध्यान जरूर दें। क्योंकि अधूरी नींद के कारण भी आंखों में सूजन बढ़ती है।
- अगर आप आई रोलर को डेली स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम
लेख में हमने जाना अगर फ्लूड रिटेंशन के कारण आंखों में सूजन आई है, तो आई रोलर फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन अगर आंखों की सूजन जेनेटिक कारणों, फैट इकट्ठा होना या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण है, तो रोलर आंखों की सूजन पर काम नहीं करेगा।
Read Next
लंबे समय तक एक ही रेजर इस्तेमाल करने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें कितने समय में बदलना चाहिए रेजर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version