आंखों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, मिलेगा आराम

Natural Ways To Get Rid of Bags Under Eyes: आंखों की सूजन को दूर करने के लिए कोल्ड कंप्रेस का इस्तेमाल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, मिलेगा आराम

Natural Ways To Get Rid of Bags Under Eyes: आंखे शरीर को सबसे नाजुक हिस्सा होती है। आंखों में जरा सी समस्या होने पर काफी परेशानी हो जाती है। अक्सर सोकर उठने पर आंखों में सूजन नजर आती है और कई बार लंबे समय तक स्क्रीन टाइम की वजह से भी ये हो सकती है। इस समस्या को पफी आइज भी कहा जाता है। यह परेशानी का हर किसी ने कभी न कभी सामना जरुर किया होता है। वैसे, तो यह आम परेशानी है। लेकिन लंबे समय तक रहने की वजह से आंखों में दिक्कत हो सकती है। आजकल बाजार में इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजदू हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपायों के बारे में बता रहे है। जिनको करने से पफी आइज की समस्या दूर होने के साथ काले-घेरे भी दूर होंगे। आइए जानते हैं आंखों की सूजन से छुटकारा पाने के नेचुरल उपायों के बारे में।

कोल्ड कंप्रेस

कोल्ड कंप्रेस पफी आइज की समस्या को दूर करता है। यह करने से रक्त वाहिकाओं को ठंडक मिलती है। जिससे आंखों की सूजन दूर होती है। कोल्ड कंप्रेस करने से डार्क सर्कल्स भी कम होते है। कोल्ड कंप्रेस को करने के लिए  सूती कपड़े या रुमाल को ठंडे पानी से धो सकते हैं और अपनी आंखों के नीचे लगा सकते हैं। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा और सूजन दूर होगी।

टी बैग 

टी बैग से चाय से चाय, तो हजारों बार बनाई होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आंखों की सूजन को भी दूर करेंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए टी बैग को भिगोकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें फिर आंख पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से सूजन कम होगी और डार्क सर्कल्स भी कम होंगे।

cucumber

खीरा

खीरा शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह स्किन को ठंडक देता है और सूजन दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ताजे खीरे को स्लाइस में काट लें। अब कुछ देर के लिए इस खीरे की स्लाइस को आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा और सूजन कम होगी।

इसे भी पढ़ें- शेविंग करते समय रेजर से कट जाए स्किन, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

नींद

कम नींद लेने की वजह से भी आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आंखों की सूजन को दूर करने के लिए रात में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। ऐसा करने से आंखों के नीचे होने वाले काले-घेरे कम होंगे और सूजन में आराम मिलेगा। भरपूर नींद लेने से तनाव भी कम होता है। 

 

हाइड्रेट रहें

आंखों को सूजन को दूर करने के लिए हाइड्रेट रहना भी बहुत आवश्यक होता है। कोशिश करें दिन में 2 से 3 लीटर पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ आंखों की सूजन दूर होगी। साथ ही सही मात्रा में पानी पीने से कई बीमारियां भी दूर होगी।

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए इन नेचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले एक्सपर्ट की भी सलाह लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

शेविंग करते समय रेजर से कट जाए स्किन, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer