Doctor Verified

आपकी आंखों के नीचे भी दिखती है सूजन? इसका कारण हो सकती हैं ये परेशानियां

अक्सर लोग आंखों के नीचे कालेघेरे की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन इसका अलावा, भी लोगों को आंखों के नीचे पफीनेस होने या सूजन आने की समस्या होती है। ऐसा में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि पफीनेस की समस्या क्यों होती है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
आपकी आंखों के नीचे भी दिखती है सूजन? इसका कारण हो सकती हैं ये परेशानियां


Aankhon Ke Niche Puffiness In Hindi: अक्सर लोग आंखों के नीचे कालेघेरे होने या पफीनेस होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोगों की आंखों के नीचे सूजन दिखने या हल्की सूजन दिखती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आंखों के नीचे पफीनेस (Puffy eye) की समस्या क्यों होती है? लेकिन कई बार लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार इस समस्या के बढ़ने के कारण लोगों की आंखों और भी ज्यादा फूली हुई नजर आने लगती है। आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या कई कारणों से हो सकती हैं। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या क्यों होती है? 

आंखों के नीचे क्यों आती है सूजन? - Ankho Ke Niche Sujan Kyu Aati Hai In Hindi

आंखों के नीचे फ्लूइड जमा होने

अधिक नमक का सेवन करने, शरीर में पानी की कमी होने, देर रात तक जागने, स्मोकिंग करने और अधिक अल्कोहल या कैफीन का सेवन करने के कारण लोगों को आंखों के नीचे की त्वचा में फ्लूइड के जमा होने (Fluid Retention) की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण आंखें फूली हुई और सूजन भरी नजर आती हैं। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में आंखों में किन इंफेक्शन्स का जोखिम बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें

why does puffiness occur under the eyes in hindi 01 (3)

उम्र बढ़ने के कारण

बढ़ती उम्र के कारण भी लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने (Does Aging Cause Puffy Eyes) की समस्या हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कोलेजन का स्तर कम होने, इलास्टिसिटी को कम करने, फैट और फ्लूइड बढ़ने लगता है और आंखों के नीचे की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है, जिसके कारण त्वचा के ढीली होने, त्वचा के पतले होने लगती है और आंखों के नीचे पफीनेस दिखने लगती है। 

एलर्जी के कारण

कई बार लोगों को धूल-मिट्टी या इंफेक्शन के कारण लोगों को एलर्जी होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण लोगों को आंखों के पास सूजन आने, खुजली होने और रेडनेस होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: साइनस से आपकी आंखों पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

खराब नींद के कारण

कई पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं और कई बार अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नींद की कमी के कारण लोगों को आंखों के पास ब्लड सर्कुलेशन की कमी होने लगती है, जिसके कारण आंखों के नीचे फ्लूइड जमा होने लगता है।

जेनेटिक्स के कारण

जेनेटिक्स के कारण लोगों को आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने और पफीनेस होने की समस्या हो सकती है। इन मामलों में व्यक्ति की आंखों के नीचे फैट जमा होने लगता है, जो आंखों के नीचे पफीनेस का कारण बन सकता है।

अधिक रोने के कारण

कई बार ज्यादा रोने के कारण भी लोगों की आंखों के पास सूजन आने लगती है। इस कारण आंखों के नीचे फ्लूइड के जमा होने और पफीनेस आने की समस्या हो सकती है।

लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण

काम की भागदौड़ के कारण लोग लंबे समय तक स्क्रीन देखते हैं, जिसके कारण लोगों को आंखों में थकान होने, जलन होने, आंखों में ड्राइनेस होने, जोर पड़ने, आंखों के नीचे सूजन आने या पफीआई की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

कई लोग आंखों के नीचे पफीनेस या सूजन आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या लंबे समय तक स्क्रीन देखने, ज्यादा रोने, जेनेटिक्स के कारण, एलर्जी के कारण, सूजन होने, खराब नींद के कारण, एजिंग यानी उम्र बढ़ने या आंखों के नीचे फ्लूइड के जमा होने के कारण आंखों के नीचे पफीनेस होने या सूजन आने की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, इससे बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें, नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें और पर्याप्त नींद लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सूजी हुई आंखों का मुख्य कारण क्या है?

    अक्सर लोग स्ट्रेसफूल लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं, इसके कारण लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, भी लोगों को शरीर में पानी की कमी होने, हेल्दी डाइट ना लेने या किसी एलर्जी के कारण लोगों को आंखों के नीचे सूजन आने या पफीनेस होने की समस्या हो सकती है। 
  • आंखों की पफीनेस कैसे दूर करें?

    आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए आंखों के नीचे ठंडी सिकाई, ठंडे टी बैग्स की सिकाई और खीर की स्लाइस को आंखों के नीचे रखा जा सकता है। इससे आंखों के नीचे की सूजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, इससे राहत देने और आंखों को रिलैक्स करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें और पर्याप्त नींद लें। 
  • पफी आईज का क्या मतलब है?

    आंखों के आसपास या नीचे सूजन आने या फूलापन होने की समस्या को पफी आईज कहा जाता है। यह समस्या आंखों के नीचे की त्वचा में तरल पदार्थ के जमा होने के कारण हो सकती है। जिससे आंखें फूली हुई नजर आती हैं।  

 

 

 

Read Next

बारिश में जूतों की नमी बन सकती है पैरों की इन 2 संक्रामक बीमारियों का कारण, आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 टिप्स

Disclaimer

TAGS