Doctor Verified

लंबे समय तक एक ही रेजर इस्तेमाल करने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें कितने समय में बदलना चाहिए रेजर

लेजर समय पर न बदलने से स्किन इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है। जानें रेजर कितने समय में बदलना जरूरी होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय तक एक ही रेजर इस्तेमाल करने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें कितने समय में बदलना चाहिए रेजर


When Should We Change The Razor:हेयर रिमूव करने के लिए कई लोग रेजर इस्तेमाल करते हैं। हाथ-पैरों के बाल हटाने के लिए यह तरीका आसान और आरामदायक दोनों है। इसके लिए त्वचा पर क्रीम लगाकर कुछ देर रूकना होता है। फिर रेजर में लगे ब्लैड से धीरे-धीरे हेयर रिमूव हो जाते है। हेयर रिमूवल के इस तरीके से चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है। लेकिन यह तरीका हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है। जिन लोगों को स्किन एलर्जी है या जिनकी सेंसिटिव स्किन है, उन्हें रेजर इस्तेमाल करने से चोट लगने का खतरा हो सकता है। लंबे समय तक एक रेजर इस्तेमाल करना भी त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं होता है। रेजर और ब्लैड दोनों को बदलने का समय होता है। अगर समय रहते इन्हें बदला न जाए, तो इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर के डर्मेटोलॉजी और एस्थेटिक फिजिशियन (MBBS,MD) डॉ चंदलानी जैन गुप्ता से बात की। आइए लेख में जानें कितने समय में रेजर बदलना जरूरी होता है। साथ ही, समय पर रेजर न बदलने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

01 (2)

कितने समय में रेजर बदलना जरूरी होता है? How Often Should You Change Razors

अमेरिकन अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक हर पांच से सात शेव के बाद रेजर बदलना जरूरी होता है। अगर रेजर में ब्लैड अलग से लगाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हर शेव के बाद ब्लैड बदल देना चाहिए। ऐसा करने से बैक्टीरिया के फैलने और इर्रिटेशन होने का खतरा कम हो जाता है। अगर आप ब्लैड लगा हुआ रेजर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी हर 5 से 7 शेव के बाद रेजर बदल लें। ऐसे में हर बार इस्तेमाल के बाद रेजर को अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी है, जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम होता है। अगर ब्लैड पर जंक लगी हुई है या धूल ज्यादा जम गई है, ऐसे में रेजर को बदल देना सही होता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के बाल हटाने के लिए करते हैं रेजर का प्रयोग तो न करें ये 5 गलतियां, त्वचा में जलन और एलर्जी से होगा बचाव

पुराना रेजर बार-बार इस्तेमाल करना क्यों नुकसानदायक है?

अगर आप पुराना रेजर ही बार-बार इस्तेमाल करते हैं, तो इससे रेजर पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। कई बार रेजर देखने में साफ लगता है, लेकिन बार-बार इस्तेमाल करने से इसमें गंदगी जमने लगती है, जो इंफेक्शन का कारण बन सकती है। ऐसे रेजर बार-बार इस्तेमाल करने से त्वचा में खुजली और जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसके कारण स्किन इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है। कुछ मामलों में यह कट लगने या स्किन रेडनेस की वजह भी बन सकता है।

एक्सपर्ट टिप

रेजर इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छे से क्लीन करके जरूर रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर इस पर शेविंग क्रीम की थोड़ी भी मात्रा रह जाती है, तो इससे बैक्टीरिया के पनपने का खतरा रहता है। इसके साथ ही, हर बार इस्तेमाल करने से पहले रेजर को गर्म पानी से जरूर धोएं। इससे रेजर से इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- फेशियल हेयर हटाने के लिए करती हैं रेजर का इस्तेमाल, तो जानें शेव करने का सही तरीका

लेख में हमने जाना कितने समय में रेजर बदलना जरूरी होता है। साथ ही, इसे समय पर न बदलने से किन समस्याओं का खतरा हो सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद हो सकती हैं कुछ चाय? एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer