रेजर बंप्स से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, त्वचा रहेगी सुरक्षित

शेविंग करने के बाद कई बार रेजर लगने के कारण त्वचा कट जाती है, जिसे रेजर बंप्स कहा जाता है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इससे बचने के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
रेजर बंप्स से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, त्वचा रहेगी सुरक्षित


Razor Bumps: शेविंग करने के बाद कई बार रेजर लगने के कारण त्वचा कट जाती है। इस स्थिति को रेजर बंप्स कहा जाता है। यह पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है। ऐसी स्थिति में त्वचा पर पर जलन, लालिमा और रैशेज हो जाते हैं। कई बार लंबे समय तक एक ही रेजर का इस्तेमाल करने से भी यह समस्या हो सकती है। अगर आप भी रेजर बंप्स से परेशान हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको शेविंग करने के बाद रेजर बंप्स से बचने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे। आइये स्किनकेयर एक्सपर्ट डॉ. श्रेया शंखे से जानते हैं इसके बारे में। 

रेजर बंप्स से बचने के लिए क्या करें? 

  • शेविंग करने के बाद रेजर बंप्स से बचने के लिए आपको कैमिकल पील का इस्तेमाल करना चाहिए।  
  • इसके लिए त्वचा पर मॉइश्चुराइजर लगाना चाहिए। इससे त्वचा ड्राई होने से बचती है। 
  • कोशिश करें कि शावर में शेविंग करें। 
  • शेविंग करने के बाद और पहले आपको रेजर को जरूर साफ करना चाहिए। इससे इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shreya •Skincare •Nutrition •Healthy life (@dr.shreya.sankhe)

रेजर बंप्स से बचने के लिए क्या नहीं करें? 

  • रेजर बंप्स से बचने के लिए आपको सूरज की रोशनी में निकलने से ठीक पहले शेविंग करनी चाहिए। 
  • रेजर बंप्स से बचने के लिए आपको रेजर को ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए। 
  • इससे बचने के लिए पुराने या फिर गंदे रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  • ऐसे में आपको त्वचा पर उल्टा रेजर चलाने से परहेज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - शेविंग करते समय रेजर से कट जाए स्किन, तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

त्वचा पर कट लगने के बाद क्या लगाना चाहिए? 

  • त्वचा पर कट लगने के बाद आपको सबसे पहले एलोवेरा के फ्रेश जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाना चाहिए। 
  • ऐसे में नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इसमें एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है। 
  • ऐसे में आप प्रभावित हिस्से पर ठंडे टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

Read Next

Itchy Skin: क्या बारिश के पानी की वजह से त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है? जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version