Doctor Verified

सर्दियों में इंफेशन और बीमारियों से बचने के लिए आजमाएं डॉक्टर के बताए ये 4 तरीके

Things to do during winters to prevent infection in Hindi: सर्दियों में इंफेशन और बीमारियों से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में इंफेशन और बीमारियों से बचने के लिए आजमाएं डॉक्टर के बताए ये 4 तरीके

Things to do during winters to prevent infection in Hindi: सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। मौसम में अचानक परिवर्तन के कारण कई जगहों पर ठंड बढ़ चुकी है। सर्दियों के दिनों में अक्सर लोग खांसी-जुकाम और अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम के शुरूआती दिनों से ही बचाव और सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में आमतौर पर इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिसके चलते बीमारियां और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको जर्म्स और बैक्टीरिया से बचने के लिए हाथों को अच्छे से साबुन से धोना चाहिए। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में।

भाप लें (Steam)

सर्दियों के समय पर अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या रहती है। ऐसे में बिना किसी दवाई के आपको आयुर्वेदिक नुस्खे को फॉलो करना चाहिए। इससे बचने के लिए आपको गर्म पानी में तुलसी, दालचीनी और लौंग मिलाकर उस पानी की भाप लेनी चाहिए। इससे गले को आराम मिलने के साथ ही वायु मार्ग भी खुलते हैं।

काढ़ा पिएं (Drink Kadha)

सर्दियों में काढ़ा पीना किसी रामबाण से कम नहीं है। काढ़ा इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करके न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी के लक्षणों को भी कम करने में मददगार साबित होता है। इससे शरीर में हीट पैदा होती है, जो आपको ठंड लगने से भी बचाती है। 

foodsafety-inside

खान-पान पर दें ध्यान (Healthy Diet)

बीमारी और इंफेक्शन से बचने के लिए आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स जैसे आंवला, गिलोय, दालचीनी, लौंग, हरी सब्जियां और फलों आदि का सेवन करना चाहिए। इससे इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव होता है। 

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में रोज सुबह पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें बनाने का तरीका 

गर्म तेल से मसाज करें (Massage with Hot Oil)

सर्दियों में बीमारी और इंफेक्शन से बचने के लिए आप शरीर पर गर्म तेल की मालिश या मसाज भी कर सकते हैं। गर्म तेल से शरीर की मसाज करने से लिम्फेटिक फ्लो बढ़ता है साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। 

Read Next

Left Leg Pain: बाएं पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण

Disclaimer