True Story

पहाड़ों पर रहने वाले लोग कड़ाके की ठंड में कैसे रखते हैं खुद को गर्म? बता रहे हैं हिमाचल के शीतांशु नेगी

पहाड़ों पर सर्दियों का मौसम अपने साथ कड़ाके की ठंड और बर्फबारी लेकर आता है। ऐसे मौसम में वहां रहने वाले लोग शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचने के लिए नेचुरल तरीकों का सहारा लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पहाड़ों पर रहने वाले लोग कड़ाके की ठंड में कैसे रखते हैं खुद को गर्म? बता रहे हैं हिमाचल के शीतांशु नेगी


पहाड़ों की खूबसूरत वादियां जितनी आकर्षक होती हैं, वहां का ठंडा मौसम उतना ही कठोर हो सकता है। खासकर बर्फबारी के दौरान पहाड़ों पर ठंड का सामना करना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे मौसम में वहां रहने वाले लोगों को न केवल हड्डी गला देने वाली ठंड का सामना करना पड़ता है, बल्कि बर्फबारी के कारण कई बार उन्हें गांवों से दूर अस्पतालों तक पहुंचने में भी मुश्किल होती है। हालांकि, इन परिस्थितियों में भी पहाड़ी लोग खुद को फिट और स्वस्थ रखने में कामयाब रहते हैं। इसका राज है उनका प्रकृति के करीब रहना और नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना। हिमाचल प्रदेश के घियागी गांव के निवासी और श्रृंगी वाटिका होमस्टे के मालिक शीतांशु नेगी बताते हैं कि पहाड़ी लोग अपने पारंपरिक खानपान, रहन-सहन और हेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ठंड से आसानी से निपट लेते हैं। इस लेख में शीतांशु नेगी से जानते हैं कि हिमाचल के लोग कैसे अपने शरीर को गर्म रखते हैं और बीमारियों से बचते हैं।

पहाड़ों में लोगों की जीवनशैली कैसी है?

हिमाचल प्रदेश के घियागी गांव में रहने वाले और श्रृंगी वाटिका नाम का होमस्टे चलाने वाले शीतांशु नेगी बताते हैं कि वहां के लोगों की दिनचर्या और खानपान का उनकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। हिमाचली लोग सुबह जल्दी उठते हैं, दिनभर अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटीज में बिजी रहते हैं और रात को समय (how to stay warm in snow) पर सोते हैं। उनकी डाइट मौसम के अनुसार होती है, जिसमें स्थानीय फूड्स को प्राथमिकता दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए करें इन 5 मसालों का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव

how to stay warm in snow

1. खानपान

हिमाचली खानपान ठंड से निपटने में बेहद मददगार होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने राम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।

सिड्डू: यह एक पारंपरिक हिमाचली फूड है। सिड्डू के अंदर अखरोट और खुबानी के बीज की भराई की जाती है। इसे देसी घी के साथ खाया जाता है, जो शरीर को गर्मी और एनर्जी प्रदान करता है।
मक्के की रोटी: मक्के की रोटी ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए हिमाचल में बड़े पैमाने पर खाई जाती है।
मटन: सर्दियों के मौसम में मटन का सेवन हिमाचली लोगों के लिए एनर्जी और गर्मी का सोर्स होता है।
कोदरा आटा: कोदरा, जिसे कोदो भी कहते हैं, ठंड में पोषण का खजाना है। कोदरा की रोटी ब्राउन कलर की होती है और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है।

how to stay warm in snow

इसे भी पढ़ें: शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं भुनी लौंग, जानें अन्य फायदे

2. प्राकृतिक तरीकों से घर को गर्म रखना

हिमाचली लोग अपने घरों को ठंड से बचाने के लिए पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल (How to keep your body warm in the snow) करते हैं।

लकड़ी और मिट्टी के घर: हिमाचल में ज्यादातर घर लकड़ी और मिट्टी से बने होते हैं, जो सर्दियों में ठंड को अंदर आने से रोकते हैं।
तंदूर का उपयोग: तंदूर जलाने से कमरे गर्म रहते हैं और यह ठंड के मौसम में घर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है। यह तंदूर लोहे का बना होता है और लगभग हर घर के अंदर एक तंदूर होता है, जो कि सर्दियों में दिनभर चलता है।

mountain tandoor

3. एक्टिव लाइफस्टाइल

हिमाचल के लोग अपनी दिनचर्या को अनुशासित और एक्टिव रखते हैं। सुबह जल्दी उठने और रात को समय से सोने की आदत ठंड से लड़ने में मदद करती है। साथ ही खेतों में काम करना, लकड़ी काटना जैसी फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में गर्मी बनी रहती है। दिनभर एक्टिव रहना न केवल ठंड से बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिएं करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन

4. परंपरागत उपाय

हिमाचल के लोग ठंड से निपटने के लिए पारंपरिक जड़ी-बूटियों और उपायों का इस्तेमाल करते हैं। पहाड़ों पर गर्म मसालों का सीमित उपयोग करके खाना तैयार किया जाता है और प्राकृतिक रूप से उगने वाले अनाज और दालों को खाने में शामिल किया जाता है।

5. हिमाचली पारंपरिक पहनावा

ठंड से बचने के लिए पहाड़ी लोग पारंपरिक ऊनी कपड़े पहनते हैं। भेड़ की ऊन से बनी हिमाचली शॉल और ऊनी टोपी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।

6. हर्बल चाय और काढ़ा

हिमाचल में जड़ी-बूटियों का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। तुलसी, अदरक और दालचीनी से बनी हर्बल चाय ठंड से राहत देती है। इसके अलावा हल्दी और गुड़ का काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

निष्कर्ष

हिमाचली लोग ठंड से निपटने के लिए प्राकृतिक तरीकों, पारंपरिक खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल का सहारा लेते हैं। शीतांशु नेगी के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर उपाय है। अगर आप भी ठंड में खुद को हेल्दी और एक्टिव रखना चाहते हैं, तो हिमाचली लोगों की इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

Read Next

क्या वाकई तिकोना तक‍िया (Wedge Pillow) लगाकर सोने से खर्राटों से छुटकारा मिल सकता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer