
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, एनर्जी बनाए रखने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए पौष्टिक नाश्ता करना फायदेमंद माना जाता है। ठंड के दिनों में शरीर अपना तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा कैलोरी खर्च करता है, इसलिए सुबह ऐसी चीजें खाना चाहिए जो तुरंत एनर्जी दे और लंबे समय तक पेट भरा रखे। अगर सर्दियों में सुबह का नाश्ता पौष्टिक हो, तो शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत मिलती है। ऐसे फूड्स न सिर्फ वजन को कंट्रोल करते हैं बल्कि स्किन और हेयर हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। इसलिए सर्दियों में हेल्दी ब्रेकफास्ट सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक सेहतमंद दिनचर्या है जो पूरे दिन आपकी सेहत को बेहतर बनाता है। इस लेख में जानेंगे सर्दियों में पौष्टिक ब्रेकफास्ट करने के फायदे और हेल्दी विकल्प। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietician At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
इस पेज पर:-
सर्दियों में पौष्टिक ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?- Importance Of Nutritious Breakfast In Winters
3. एनर्जी और फोकस बेहतर करने के लिए- Improves Energy And Focus
5. दिनभर ओवरईटिंग से बचाने के लिए- Healthy Breakfast Prevents Overeating
सर्दियों में ब्रेकफास्ट के हेल्दी विकल्प- Healthy Foods For Winter Breakfast
3. पनीर के साथ मूंग दाल चीला- Moong Dal Cheela with Paneer Stuffing
7. गर्म दूध + हल्दी + 1-2 खजूर- Warm Milk + Turmeric + 1-2 Dates
8. गुड़ और घी वाली रोटी या दलिया- Jaggery + Ghee With Roti Or Porridge
सर्दियों के लिए आसान ब्रेकफास्ट प्लान- Simple Winter Breakfast Plan
सर्दियों में पौष्टिक ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?- Importance Of Nutritious Breakfast In Winters
1. शरीर को गर्म रखने के लिए- It Keeps Body Warm
- सर्दियों में शरीर को अपना तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
- सुबह पौष्टिक खाना खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान या कमजोरी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- 40+ उम्र में वजन घटाना है तो नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें, जल्द दिखेगा असर
2. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए- It Boosts Immunity
- सर्दियों में वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- विटामिन, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नाश्ता इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
3. एनर्जी और फोकस बेहतर करने के लिए- Improves Energy And Focus
- ब्रेकफास्ट मिस करने से ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है, जिससे चक्कर और कमजोरी जैसी परेशानियां होती हैं।
- सुबह का हेल्दी नाश्ता ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और दिनभर एकाग्रता को बेहतर रखता है।
4. मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है- Activates Metabolism
- सर्दियों में मेटाबोलिक रेट थोड़ा स्लो हो जाता है।
- सुबह का नाश्ता इसे एक्टिव करता है और वजन बढ़ने से रोकता है।
- राष्ट्रीय पोषण संस्थान (National Institute of Nutrition) के मुताबिक, नाश्ता दिन का महत्वपूर्ण भोजन है और संतुलित नाश्ता एनर्जी, पोषण और मेटाबॉलिज्म बनाए रखने में मदद करता है।
5. दिनभर ओवरईटिंग से बचाने के लिए- Healthy Breakfast Prevents Overeating
- अगर आप ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं, तो दिनभर मीठा, तला हुआ या जंक फूड खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है।
- सुबह हेल्दी नाश्ता कर लेंगे, तो दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे और भूख कंट्रोल होगी।
सर्दियों में ब्रेकफास्ट के हेल्दी विकल्प- Healthy Foods For Winter Breakfast

1. अंडे- Eggs
- सर्दियों में उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खाएं।
- इससे मसल्स मजबूत होती हैं।
- सर्दियों में अंडा खाने से थकान दूर होती है।
2. वेजिटेबल उपमा या पोहा- Vegetable Upma or Poha
- वेजिटेबल उपमा और पोहा खाने में हल्का होता है और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।
- इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
3. पनीर के साथ मूंग दाल चीला- Moong Dal Cheela with Paneer Stuffing
- मूंग दाल चीले में प्रोटीन होता है।
- मूंग दाल चीले का सेवन करने से मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है।
4. शकरकंद- Sweet Potato
- शकरकंद में विटामिन-ए और सी मौजूद होता है।
- शकरकंद खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
- इसे खाकर पेट भरा हुआ महसूस होता है।
5. सूप + होल ग्रेन टोस्ट- Soup + Whole Grain Toast
- सर्दियों में टमाटर, दाल और पालक का सूप पिएं।
- सूप के साथ होल ग्रेन टोस्ट खाएं।
- सूप का सेवन करने से गले में खराश और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
6. दलिया या चीला- Porridge or Cheela
- सर्दियों में दलिया या चीले का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
- इसका सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। इसमें आयरन और फाइबर मौजूद होता है।
7. गर्म दूध + हल्दी + 1-2 खजूर- Warm Milk + Turmeric + 1-2 Dates
- गर्म दूध के साथ हल्दी और 1 से 2 खजूर का सेवन करें।
- इस मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को गर्माहट मिलती है।
8. गुड़ और घी वाली रोटी या दलिया- Jaggery + Ghee With Roti Or Porridge
- गुड़ का सेवन करने से सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है।
- घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। इसे रोटी या दलिया में मिलाकर खाएं।
9. नट्स और सीड्स- Nuts & Seeds
- बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज का सेवन करें।
- इन सीड्स में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं और ये ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
10. सीजनल फल- Seasonal Fruits
- फलों में विटामिन-सी होता है।
- फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और डाइजेशन बेहतर होता है।
सर्दियों के लिए आसान ब्रेकफास्ट प्लान- Simple Winter Breakfast Plan
- सोमवार: मिलेट्स पोहा + एक संतरा
- मंगलवार: मूंग दाल चीला + मिंट चटनी
- बुधवार: रागी का दलिया + बादाम
- गुरुवार: वेजिटेबल उपमा + ग्रीन टी
- शुक्रवार: ऑमलेट + ब्राउन ब्रेड
- शनिवार: शकरकंद + मूंगफली
- रविवार: वेजिटेबल सूप + खिचड़ी
निष्कर्ष:
सुबह का हेल्दी नाश्ता शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है। गर्म दलिया, मूंग दाल चीला, ओट्स, अंडे, पीनट बटर टोस्ट, रागी का दलिया, मौसमी फल और सूखे मेवों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
FAQ
सुबह नाश्ते में क्या खाएंं?
सुबह नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं जैसे ओट्स, उपमा, अंडा, दलिया, मूंग दाल का चीला, पोहा, फल और नट्स।सुबह नाश्ते में क्या नहीं खाएंं?
सुबह नाश्ते में तले हुए पकवान, मैदा, भारी पराठे, जंक फूड, शक्कर वाली चाय-कॉफी और प्रोसेस्ड स्नैक्स न खाएं। ये सुस्ती, गैस, वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं।सुबह नाश्ते में अंडे को कैसे खाएं?
सुबह नाश्ते में उबला हुआ अंडा, भुर्जी, ऑमलेट, एग टोस्ट खा सकते हैं। उबला हुआ अंडा सबसे हेल्दी विकल्प है। इसे सब्जियों के साथ खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 19, 2025 14:21 IST
Published By : Yashaswi Mathur