Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

सर्दियों में इम्‍यून‍िटी बढ़ाना है, तो प्‍लेट में शाम‍िल करें ये 3 चीजें और बीमार‍ियों से करें बचाव

सर्दि‍यों में कमजोर इम्‍यून‍िटी के कारण फ्लू, खांसी-जुकाम और इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में मजबूत इम्‍यून‍िटी के ल‍िए प्रोटीन, गर्म पेय और हरी सब्‍ज‍ियां जैसी तीन सेहतमंद चीजों को प्‍लेट का ह‍िस्‍सा बनाएं।

सर्दि‍यों के मौसम में ठंडी हवाएं के बीच शरीर को अत‍िर‍िक्‍त देखभाल की जरूरत होती है। सर्दि‍यों के मौसम में फ्लू, खांसी-जुकाम, गले में खराश जैसी समस्‍याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट में सेहतमंद चीजों को शाम‍िल करके इम्‍यून‍िटी बढ़ा सकते हैं और बीमार‍ियों से बच सकते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक अगर डाइट में पोषक तत्वों में कमी हो जाती है, जैसे विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन वगैरह, तो इम्‍यून‍िटी कमजोर हो सकती है और इंफेक्‍शन एवं मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में जानेंगे ऐसी तीन चीजें ज‍िसे सर्द‍ियों की डाइट में शाम‍िल करके इम्‍यून‍िटी को मजबूत बना सकते हैं और बीमार‍ियों से बच सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. प्रोटीन युक्त चीजें खाएं- Eat Protein Rich Foods

protein-rich-foods-benefits

  • सर्दि‍यों में इम्‍यून‍िटी मजबूत करने के ल‍िए डाइट में प्रोटीन र‍िच फूड्स को शाम‍िल करें।
  • प्रोटीन से मसल्‍स र‍िपेयर करने में मदद म‍िलती है।
  • डाइट में दालें, पनीर, अंडा, दही, सोया प्रोडक्‍ट्स, राजमा, चना और मूंगफली वगैरह को डाइट में शाम‍िल करें।
  • ये फूड्स शरीर में प्रोटीन की कमी, तो पूरी करते ही हैं साथ ही शरीर में गर्माहट भी बनाए रखती हैं।

2. सूप, काढ़ा और हर्बल चाय प‍िएं- Include Warm Drinks With Meals

kadha-for-immunity

  • सर्दि‍यों में इम्‍यून‍िटी मजबूत करने के ल‍िए हेल्‍दी मील्‍स के अलावा गर्म पेय को शाम‍िल करें।
  • सूप, काढ़ा, हर्बल टी जैसे व‍िकल्‍पों को डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।
  • इनमें मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-बैक्‍टीर‍ियल गुण, सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं।
  • गर्म पेय का सेवन करने से गले, फेफड़ों और श्वसन नलियों के इंफेक्‍शन से बचाव होता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं- Eat Green Leafy Vegetables

  • सर्दि‍यों की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शाम‍िल करें जैसे मेथी, पालक, सरसों का साग वगैरह।
  • इनमें आयरन, व‍िटाम‍िन ए, सी, के, फोलेट, कैल्‍श‍ियम और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं।
  • पालक में मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स, शरीर को फ्री-रेडि‍कल्‍स डैमेज से बचाते हैं।
  • मेथी पाचन को सुधारती है और ब्‍लड शुगर को कंट्रोल में रखती है।

निष्कर्ष:

सर्दियों में प्रोटीन युक्त फूड्स, गर्म पेय और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इससे इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है और सेहत बेहतर होती है। इन चीजों का सेवन न‍ियम‍ित रूप से करेंगे, तो मौसमी बीमार‍ियों का खतरा कम होगा।

उम्‍मीद करते हैं कि‍ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

दालचीनी में मिलाकर पिएं कर्क्यूमिन से भरपूर ये मसाला, शरीर होगा डिटॉक्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2025 13:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 27, 2025 13:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 27, 2025 13:54 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content