Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

जाती सर्दी कर रही है बीमार और कमजोर? जानें कैसे करें इम्यूनिटी को री-सेट

बदलते मौसम में इम्‍यून‍िटी कमजोर हो सकती है और कमजोरी महसूस हो सकती है। जाती हुई ठंड में बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के ल‍िए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों में व‍िटाम‍िन सी, हेल्‍दी हर्बल ड्र‍िंक्‍स का सेवन शाम‍िल है।

अक्‍सर मेरे साथ ऐसा होता है क‍ि जाती हुई ठंड में मैं बीमार हो जाती हूं। पि‍छले तीन सालों से जब भी सर्दि‍यां आईं, हमेशा फरवरी-मार्च के महीने में तबीयत ब‍िगड़ गई। फैम‍िली डॉक्‍टर ने कहा जाती हुई ठंड शरीर को नुकसान पहुंचाती है, बचकर रहा करो। इस बार मैंने सेहत पर ध्‍यान द‍िया, इम्‍यूनि‍टी को मजबूत करने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट का सेवन क‍िया ताक‍ि मैं बीमार न हो जाऊं और इस बार मैं बीमार नहीं हुई। वरना जनवरी आते-आते, तो मेरी तबीयत इतनी खराब हो जाती थी क‍ि डॉक्‍टर के पास जाना ही पड़ता था।
मेरी ही तरह कई लोग यही गलती करते हैं, जाती हुई ठंड में हेल्‍दी डाइट पर फोकस नहीं करते, गर्म कपड़े पहनना जल्‍दी बंद कर देते हैं और एसी का इस्‍तेमाल शुरू कर देते हैं, इस वजह से शरीर बीमार‍ियों की चपेट में आ जाता है। अगर आपको भी जाती हुई ठंड बीमार करती है और इस मौसम में कमजोरी महसूस होती है, तो हम आपको बताएंगे कुछ आसान डाइट‍ ट‍िप्‍स ज‍िन्‍हें एक्‍सपर्ट ने हमारे साथ शेयर क‍िया है। इन ट‍िप्‍स की मदद से आप जाती हुई ठंड में इम्‍यूनि‍टी को भी मजबूत बना पाएंगे और कमजोरी से भी बचे रहेंगे। Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि बदलते मौसम में इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है ज‍िसे बढ़ाने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट का सेवन करें। इसके साथ ही नींद पूरी करना, सुबह की धूप से व‍िटाम‍िन डी लेना और रोज एक्‍सरसाइज करने से भी इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

1. व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स खाएं- Eat Vitamin C Rich Foods

जाती हुई ठंड में बीमार‍ियों से बचना चाहते हैं, तो डाइट में व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स को शाम‍िल करें। National Institute of Health के मुताब‍िक, व‍िटाम‍िन सी एक मजबूत एंटीऑक्‍सीडेंट है और इसकी मदद से इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। आंवला, अमरूद, नींबू, संतरा, कीवी, पपीता वगैरह में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है, इनका सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बार-बार सर्दी-जुकाम होना क्या कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है? जानें 5 लक्षण जो बताते हैं सेहत का हाल

2. प्रोटीन का सेवन करें- Increase Protein Intake

जाती हुई ठंड में कमजोर इम्‍यून‍िटी के कारण बीमार‍ियों की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचने के ल‍िए प्रोटीन र‍िच फूड्स का सेवन करें। प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को एंटीबॉडी बनाने में मदद म‍िलती है ज‍ो बैक्‍टीर‍िया और वायरस से लड़ती है। प्रोटीन फूड्स में अंडा, पनीर, टोफू, ओट्स, राजमा वगैरह शाम‍िल है।

3. हाइड्रेशन का खास ख्‍याल रखें- Hydration Is Important

immunity-boosting-herbal-tea

अगर शरीर में पानी की कमी है, तो व‍िषाक्‍त पदार्थों को बाहर न‍िकालने में मुश्‍क‍िल होगी और शरीर इंफेक्‍शन का श‍िकार हो जाएगा। ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं और हर्बल ड्र‍िंक्‍स जैसे ज‍िंजर टी, लेमन टी, दालचीनी की चाय वगैरह का सेवन भी कर सकते हैं।

4. प्रोबायोट‍िक्‍स से गट हेल्‍थ मजबूत करें- Add Probiotics For Gut Health

इस मौसम में बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए गट हेल्‍थ को मजबूत करना जरूरी है क्‍योंक‍ि लगभग 70 प्रत‍िशत इम्‍यून‍ सेल्‍स गट में रहते हैं इसल‍िए गट हेल्‍थ को मजबूत करने के ल‍िए प्रोबायोट‍िक्‍स का सेवन करें। प्रोबायोट‍िक्‍स के ल‍िए दही, छाछ वगैरह का सेवन करें।

5. इन पोषक तत्‍वों की कमी से बचें- Avoid These Nutritional Deficiencies

बदलते मौसम में या जाती हुई ठंड में व‍िटाम‍िन डी, आयरन, बी12 या ज‍िंक जैसे पोषक तत्‍वों की कमी से बचना चाह‍िए। इन पोषक तत्‍वों की कमी से इम्‍यून‍िटी कमजोर हो सकती है और आप बीमार हो सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

जाती हुई ठंड सेहत के ल‍िए नुकसानदायक होती है। इससे बचने के ल‍िए इम्‍यून‍िटी को मजबूत करना जरूरी है। इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स खाएं, प्रोटीन का सेवन करें, प्रोबायोट‍िक्‍स से गट हेल्‍थ को मजबूत करें, पोषक तत्‍वों की कमी से बचें और हाइड्रेशन का खास ख्‍याल रखें।

इस लेख की जानकारी को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के साथ शेयर करें ताक‍ि बदलते मौसम में आप और आपके आसपास के लोग सुरक्ष‍ित और सेहतमंद रहें।

Read Next

क्या वाकई डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 19, 2026 21:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 19, 2026 21:44 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content