Spinach And Bathua In Winter Diet In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग पालक, बथुआ, सोया और सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना पसंद करते हैं। इन सब्जियों में अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-ए, सी और के जैसे पोषक तत्व होते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत मिलती है। इन्हीं सब्जियों में से एक है पालक और बथुआ। इन दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें विंटर डाइट में पालक और बथुआ क्यों जरूरी हैं?
विंटर डाइट में पालक और बथुआ क्यों जरूरी हैं? - Why Are Spinach And Bathua Important In Winter Diet?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, पोषक तत्वों से युक्त हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक पालक और बथुआ को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि पालक और बथुआ दोनों में अच्छी मात्रा में मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
बता दें, पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, सी, के, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, बथुआ में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, विटामिन-ए, सी, के और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- पालक खाने से पुरुषों को क्या फायदे मिलते हैं? क्या ये वाकई टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है
-1768907966162.jpg)
पालक और बथुआ खाने के फायदे - Benefits Of Eating Spinach And Bathua In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि सर्दियों में पालक और बथुआ दोनों को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन और कई अन्य मिनरल्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
इम्यूनिटी को बूस्ट करे
पालक और बथुआ दोनों सब्जियों में विटामिन-ए, सी, के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-खांसी और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पालक और बथुआ दोनों सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में सर्दियों में इनका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, कब्ज, ब्लोटिंग और गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बुजुर्गों को जरूर खिलाएं बथुआ, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
खून की कमी दूर करे
पालक और बथुआ दोनों ही आयन का एक अच्छा सोर्स हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ावा देने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है।
शरीर को गर्म रखे
बथुआ और पालक दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से गर्म रखने, सर्दी से बचाव करने और ठंड के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
बथुआ और पालक दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
हड्डियों को मजबूती दे
हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक बथुआ और पालक दोनों में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक पालक और बथुआ दोनों में फाइबर और कई अन्य मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, खून की कमी को दूर करने, शरीर को गर्म रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, पालक और बथुआ का सेवन सीमित मात्रा में करें, खासकर हाई ब्लड प्रेशर या किसी मेडिकल कंडीशन के होने पर। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बथुआ खाने के क्या फायदे हैं?
बथुआ में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, सी, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में बथुआ खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, खून की कमी को दूर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।पालक खाने से क्या लाभ होता है?
पालक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से खून की कमी को दूर करने, आंखों की रोशनी को बढ़ाने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हड्डियों को मजबूती देने, पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।सर्दियों में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?
सर्दियों में ताकत बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में अखरोट, बादाम, काजू, गुड़ घी, तिल, गाजर, पालक सरसों के साग जैसी मौसमी सब्जियों, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 16:52 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 20, 2026 16:52 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain