Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या पालक खाने से पथरी होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

क्‍या पालक खाने से पथरी होती है? क‍िन लोगों में क‍िडनी स्‍टोन का खतरा ज्‍यादा होता है? जानें एक्‍सपर्ट की राय और क‍िडनी स्‍टोन से बचने के आसान तरीके।

पालक में आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं इसल‍िए सेहत के ल‍िए यह क‍िसी सुपरफूड से कम नहीं है, लेक‍िन कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि‍ पालक का सेवन करने से क‍िडनी स्‍टोन की समस्‍या होती है (Palak Khane Se Pathri Hoti Hai Kya)। किडनी स्टोन (Kidney Stone) जिसे गुर्दे की पथरी भी कहा जाता है, क‍िडनी के अंदर जमा हो जाते हैं, ये असल में खन‍िज यानी म‍िनरल्‍स और सॉल्‍ट के म‍िश्रण से बन जाते हैं। खन‍िज आपस में च‍िपककर क्र‍िस्‍टल बनाने लगते हैं। क‍िडनी स्‍टाेन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे पानी की कमी या कुछ ऐसी चीजों का सेवन, जो क‍िडनी स्‍टोन के खतरे को बढ़ा सकती हैं। इस लेख में जानेंगे क‍ि क्‍या वाकई पालक खाने से पथरी होती है या नहीं? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

क्या पालक खाने से पथरी होती है?- Does Spinach Cause Kidney Stones

kya-palak-khane-se-pathri-hoti-hai

सिर्फ पालक खाने से किडनी स्टोन नहीं होता, लेकिन यह कहना भी सही है कि कुछ लोगों में पालक का सेवन, पथरी बनने का जोखिम बढ़ा सकता है। Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि पालक खाने से पथरी नहीं होती है। हालांक‍ि ज‍िनके शरीर में प‍ित प्रवृत‍ि (Pitta Prakriti) होती है यानी ज‍िनके शरीर में गर्मी ज्‍यादा है उन्‍हें पालक खाने से पथरी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से किडनी स्टोन की समस्या रही है, उन्हें भी पालक का सेवन सीमित रखना चाहिए। ऐसे लोगों को क‍िडनी स्‍टोन से बचने के ल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाह‍िए। पालक,पनीर, खट्टी या तली चीजों से भी बचें और डॉक्‍टर की सलाह पर इलाज करवाएं।

यह भी पढ़ें- क्या गर्म पानी से किडनी साफ होती है? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

क‍िडनी स्‍टोन से कैसे बचें?- How To Prevent Kidney Stone

  • क‍िडनी स्‍टोन से बचने के ल‍िए ड‍िहाइड्रेशन से बचें।
  • ज्‍यादा नमक और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।
  • शरीर की तासीर को संतुल‍ित रखें, डॉक्‍टर से सलाह लेकर डाइट चार्ट बनाएं।
  • हाई-ऑक्सलेट फूड्स जैसे पालक या चुकंदर का सेवन संतुलित करें।

निष्कर्ष:

पालक का सेवन शरीर के ल‍िए फायदेमंद होता है, इसका सेवन करने से क‍िडनी स्‍टोन नहीं बनते। ज‍िन लोगों के शरीर में पित्त प्रवृत्ति होती है यानी ज्‍यादा गर्मी होती है, उन्‍हें पालक का ज्‍यादा सेवन करने से बचना चाह‍िए और क‍िडनी स्‍टोन से बचने के ल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना चाह‍िए।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर कॉर्न खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2025 13:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 25, 2025 13:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 25, 2025 13:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content