Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

पालक की सब्जी को दोबारा गर्म करके खाने के क्या नुकसान हैं? एक्सपर्ट से जानें

पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि पालक को दोबारा गर्म करके खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? 

सर्दियों के मौसम में पालक पनीर, पालक का साग, पालक की दाल आदि चीजों को खाना लोग काफी पसंद करते हैं। पालक आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है, खून बढ़ाने, स्किन और आंखों की सेहत में सुधार होती है। सर्दियों के समय अक्सर लोग गर्मा-गर्म भोजन करना पसंद करते हैं। ऐसे में 1 2 घंटे पहले बनाई गई पालक की सब्जी या दाल दोबारा गर्म कर लेते हैं। भले ही ये आदत देखने में आम हो, लेकिन कई लोगों का मानना है कि पालक की सब्जी को दोबारा गर्म करके खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सर्दियों में पालक को दोबारा गर्म करके पीने के क्या नुकसान हैं?

पालक दोबारा गर्म करके खाने के नुकसान

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, पालक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है, लेकिन इसे दोबारा गर्म करके खाने से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जैसे-

1. नाइट्रेट्स का नाइट्राइट में बदलना

पालक में नेचुरल रूप से नाइट्रेट होता है, जो सामान्य मात्रा में शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता है, लेकिन समस्या तब होती है, जब पालक को ठंडा होने के बाद दोबारा गर्म किया जाता है। पालक को दोबारा गर्म करने की प्रक्रिया के दौरान नाइट्रेट नाइट्राइट में बदल सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। नाइट्राइट शरीर में जाकर ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पालक खाने से पथरी होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं

पालक को दोबारा गर्म करके खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती है, जिससे एसिडिटी, गैस, पेट में जलन, उल्टी जैसा महसूस होना, पेट में भारीपन आदि समस्याएं हो सकती हैं। पालक में ऑक्सलेट पाया जाता है, जिसे दोबारा गर्म करने पर यह ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है।

3. फूड पॉइजनिंग का जोखिम

पालक एक बेहतरीन हरी सब्जी है, लेकिन इसमें माइक्रोबियल ग्रोथ यानी बैक्टीरिया पनपने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए, अगर पालक की सब्जी को सही तापमान पर  स्टोर न किया जाए और ज्यादा समय तक बाहर रखा जाए और रातभर फ्रिज में रखकर दोबारा गर्म किया जाए तो इसमें बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। दोबारा गर्म करने से यह बैक्टीरिया हमेशा पूरी तरह खत्म नहीं होते हैं, जिसे खाने से फूड पॉइजनिंग, दस्त और पेट दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।

01 (43)

4. पोषक तत्वों खत्म होना

पालक को बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, बी, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट आदि धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं। जब आप बार-बार पालक को गर्म करते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं, जो शरीर के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: पालक से ज्यादा फायदेमंद हैं ये 5 हरी पत्तेदार सब्जियां, जो दिल को रखेंगी हेल्दी

5. ऑक्सलेट बढ़ने से किडनी पर असर

पालक में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। दोबारा गर्म करने पर ऑक्सलेट क्रिस्टल का गठन बढ़ जाता है, जिसके कारण किडनी स्टोन, यूरिन से जुड़ी समस्याएं, पेट में दर्द आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें पालक दोबारा गर्म करके बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

निष्कर्ष

पालक एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसे दोबारा गर्म करके खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पालक को दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद नाइट्रेट नाइट्राइट में बदल सकता है, पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है और पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। इसलिए, पालक को ताजा बनाकर तुरंत खाएं और दोबारा गर्म करके खाने से बचें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

हर समय थकान रहती है? ये 5 हार्मोन-फ्रेंडली फूड्स देंगे ऑल-डे एनर्जी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 07, 2025 08:04 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 07, 2025 08:04 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content