Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

हर समय थकान रहती है? ये 5 हार्मोन-फ्रेंडली फूड्स देंगे ऑल-डे एनर्जी

क्या आप भी दिनभर थकान, सुस्ती और लो एनर्जी से परेशान रहते हैं? जानें ऐसे 5 हार्मोन-फ्रेंडली फूड्स जो आपको पूरे दिन एक्‍ट‍िव और एनर्जेट‍ि‍क बनाए रखते हैं।

आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं जो पूरी नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान, सुस्ती और भारीपन महसूस करते हैं। सुबह उठते ही शरीर में एनर्जी की कमी, काम में मन न लगना, बार-बार मूड बदलना और बिना वजह चिड़चिड़ापन होता है। ये सब संकेत बताते हैं कि शरीर के अंदर हार्मोन बैलेंस सही नहीं है। खासतौर पर थायराइड, इंसुलिन, कोर्टिसोल और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन हमारे एनर्जी लेवल को सीधे कंट्रोल करते हैं। जब खानपान सही नहीं होता, तब शरीर को जरूरी न्‍यूट्र‍िएंट्स नहीं मिलते, तब यही हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं।

अक्सर लोग थकान को सिर्फ नींद की कमी या तनाव से जोड़ते हैं, लेकिन डाइट का रोल इससे कहीं ज्यादा बड़ा होता है। अगर आप दिनभर एक्टिव रहना चाहते हैं, तो आपको ऐसे फूड्स अपनी डाइट में शामिल करने होंगे जो हार्मोन को नैचुरली सपोर्ट करें। ऐसे 5 फूड्स के बारे में आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. मैग्नीशियम रिच फूड्स- Magnesium Rich Foods

magnesium-foods

मैग्नीशियम, सेल्स को एक्टिव रखने के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या और मांसपेशियों में दर्द बढ़ता है। Nutritionist, Neha Sinha ने बताया क‍ि कद्दू के बीज, चिया सीड्स, पालक, डार्क चॉकलेट और केला मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं। रोज इन्हें डाइट में शामिल करने से स्ट्रेस हार्मोन कंट्रोल में रहते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

2. हाई प्रोटीन फूड्स- High Protein Foods

प्रोटीन हार्मोन के निर्माण और मसल्स की ताकत के लिए बेहद जरूरी है। अंडा, दालें, पनीर, दही, सोया और अंकुरित अनाज प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। ये ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं, जिससे आपको बार-बार थकान और चक्कर नहीं आते।

यह भी पढ़ें- 63 में भी यंग द‍िखते हैं जावेद जाफरी, बताए स्‍लो एज‍िंग के राज, बोले हेल्‍दी नाश्‍ता है मेरा सीक्रेट

3. हेल्दी फैट्स- Healthy Fats

healthy-fats

हार्मोन बनाने के लिए शरीर को फैट की जरूरत होती है। अखरोट, बादाम, घी, नारियल तेल, बीज और एवोकाडो जैसे फूड्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। ये थायराइड को बैलेंस करते हैं, ब्रेन को मजबूत बनाते हैं और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या फाइबर के साथ प्रोटीन लेना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट से

4. गट फ्रेंडली फूड्स- Gut Friendly Foods

खराब पाचन भी हार्मोन गड़बड़ी और थकान की बड़ी वजह होता है। दही, छाछ, फाइबर युक्त फल और सब्जियां पेट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जब गट हेल्दी रहता है, तो हार्मोन अपने आप बैलेंस होने लगते हैं और शरीर हल्का महसूस करता है।

5. आयरन रिच फूड्स- Iron Rich Foods

आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे कमजोरी, सांस फूलना और लगातार थकान बनी रहती है। चुकंदर, अनार, हरी सब्जियां, गुड़, खजूर और दालें आयरन के अच्छे स्रोत हैं। ये ब्‍लड को बढ़ाते हैं और एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं।

निष्कर्ष:

अगर आप अपनी डाइट में मैग्नीशियम रिच फूड्स, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, आयरन युक्त फूड्स वगैरह को शामिल करते हैं, तो हार्मोन्‍स बैलेंस होने लगते हैं। इस तरह नेचुरल तरीके से खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रख सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

लंच से जुड़ी ये गलतियां बिगाड़ देती हैं सेहत, जानें सुधार के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 06, 2025 16:47 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 06, 2025 16:47 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content