Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में हर समय थकान क्यों रहती है? ये विंटर डाइट मिस्टेक्स हो सकती हैं वजह

सर्दियों में अक्सर लोग यह शिकायत करते हैं कि उन्हें दिनभर थकान महसूस होती है, नींद ज्यादा आती है और काम में मन नहीं लगता। यहां जानिए, सर्दियों में डाइट की ये गलतियां थकान का कारण बन रही हैं।

सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग दिनभर सुस्ती, थकान और एनर्जी की कमी महसूस करने लगते हैं। सुबह उठना मुश्किल लगता है, काम पर ध्यान नहीं लग पाता और दिनभर नींद आती रहती है। अक्सर लोग इसे मौसम या ठंड का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में इसकी बड़ी वजह सर्दियों में की जाने वाली डाइट की गलतियां होती हैं। ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए एनर्जी ज्यादा खर्च होती है, लेकिन अगर खान-पान संतुलित न हो तो थकान और सुस्ती लगातार बनी रहती है। अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में लोग तला-भुना, मीठा और भारी भोजन करने लगते हैं, नतीजा यह होता है कि दिनभर थकान महसूस होती है, मसल्स कमजोर पड़ते हैं और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, सर्दियों में हर समय थकान क्यों रहती है और इससे बचने के लिए क्या करें?

सर्दियों में हर समय थकान क्यों रहती है?

जयपुर की डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। ऊपर से धूप कम मिलती है, फिजिकल एक्टिविटी घट जाती है और खान-पान भारी हो जाता है। इन सब कारणों से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर जल्दी थकने लगता है। अगर डाइट संतुलित न हो, तो यह थकान लंबे समय तक बनी रह सकती है।

1. जरूरत से ज्यादा तला-भुना और भारी खाना

सर्दियों में पराठे, पकौड़े, मिठाइयां और ज्यादा घी-तेल वाला खाना आम हो जाता है। ये चीजें तुरंत सुस्ती और भारीपन पैदा करती हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि ज्यादा तला-भुना खाना पाचन को कमजोर करता है, जिससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती।
क्या करें: तले हुए खाने की जगह उबली सब्जियां, सूप, खिचड़ी और दलिया जैसे हल्के विकल्प अपनाएं।

इसे भी पढ़ें: थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए खाएं सफेद तिल

2. कम पानी पीना

ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग पानी कम पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन होता है, जो थकान और सिर भारी रहने की बड़ी वजह बनता है।
क्या करें: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे।

3. प्रोटीन की कमी

सर्दियों में लोग कार्बोहाइड्रेट ज्यादा और प्रोटीन कम लेने लगते हैं। इससे मसल्स कमजोर होती हैं और शरीर जल्दी थक जाता है।
क्या करें: दालें, पनीर, दूध, दही, अंडे, सोया और नट्स को डाइट में शामिल करें ताकि शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती रहे।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज में थकान (Menopause Fatigue) क्यों बढ़ जाती है? डॉक्‍टर से जानें कारण, उपाय

4. फल और सब्जियों को नजरअंदाज करना

सर्दियों में कई लोग सोचते हैं कि फल-सब्जियां ठंड बढ़ा सकती हैं, इसलिए इनका सेवन कम कर देते हैं। इससे विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है, जो थकान बढ़ाती है।
क्या करें: गाजर, चुकंदर, पालक, मेथी, संतरा, अमरूद और सेब जैसे मौसमी फल-सब्जियां रोजाना खाएं।

winter diet mistakes causing fatigue

5. चाय-कॉफी ज्यादा पीना

थकान दूर करने के लिए लोग बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ता है। ज्यादा कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है और एनर्जी क्रैश लाता है।
क्या करें: हर्बल टी, अदरक-तुलसी की चाय या हल्दी वाला दूध बेहतर विकल्प हैं।

एनर्जी बढ़ाने के लिए डाइट टिप्स

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सर्दियों में देसी घी की थोड़ी मात्रा, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और देसी मसालों का सही इस्तेमाल शरीर को अंदर से गर्म और एनर्जेटिक रखता है। साथ ही हल्की वॉक, योग और धूप में कुछ समय बिताना भी जरूरी है।

निष्कर्ष

सर्दियों में लगातार थकान महसूस होना सामान्य नहीं है, बल्कि यह आपकी डाइट में हो रही गलतियों का संकेत हो सकता है। सही खान-पान, पर्याप्त पानी, प्रोटीन और मौसमी फल-सब्जियां अपनाकर इस थकान से आसानी से बचा जा सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''अगर सर्दियों में डाइट बैलेंस्ड हो तो शरीर न सिर्फ गर्म रहता है, बल्कि दिनभर एनर्जी और एक्टिवनेस भी बनी रहती है।'' सही डाइट बदलाव अपनाकर आप इस ठंड के मौसम में भी खुद को फिट और तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या डिहाइड्रेशन के कारण कई दिनों तक थकान हो सकती है?

    ठंड में पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जो मसल्स कमजोरी और लगातार सुस्ती का कारण बनता है।
  • तुरंत थकान दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    प्रोटीन-रिच फूड्स, साबुत अनाज, मौसमी सब्जियां, फल, हेल्दी फैट और देसी मसाले शरीर को अंदर से एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।
  • क्या कॉफी पीने से थकान दूर होती है?

    शुरुआत में थोड़ी एनर्जी मिलती है, लेकिन ज्यादा कैफीन डिहाइड्रेशन और एनर्जी क्रैश का कारण बनता है। हर्बल टी या हल्दी वाला दूध बेहतर विकल्प हैं।

Read Next

बैंगन के जूस से पाएं स्किन में नेचुरल निखार, स्किन के स्वास्थ्य में होगा सुधार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 17:43 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 19, 2026 17:43 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 19, 2026 17:43 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content