आज के समय में हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग लगातार नई-नई डाइट अपनाते हैं। कभी कीटो डाइट, कभी हाई-प्रोटीन डाइट, तो कभी डिटॉक्स या इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे तरीके आजकल लोग काफी फॉलो कर रहे हैं। कई लोग यह भी मानते हैं कि हर 6 महीने में डाइट बदलने से शरीर को नए पोषक तत्व मिलते हैं और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है लेकिन क्या यह आदत वास्तव में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? इस विषय पर जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है कि डाइट बदलना सही भी हो सकता है और नुकसानदायक भी, यह पूरी तरह व्यक्ति की बॉडी, लाइफस्टाइल और डाइट प्लानिंग पर निर्भर करता है।
हर 6 महीने में डाइट बदलने का शरीर पर क्या असर पड़ता है?
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार शरीर एक रूटीन पर काम करता है और जब हम बार-बार डाइट बदलते हैं तो शरीर को बार-बार नए पैटर्न के अनुसार ढलना पड़ता है। इससे मेटाबॉलिज्म, पाचन और एनर्जी लेवल पर असर पड़ सकता है।
1. शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि हर 6 महीने में डाइट बदलने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है। जब हम लंबे समय तक एक ही तरह की डाइट लेते हैं तो शरीर उसी के अनुसार एडजस्ट हो जाता है लेकिन बार-बार बदलाव करने से मेटाबॉलिज्म को बार-बार ढलना पड़ता है, जिससे कभी-कभी एनर्जी लेवल अस्थिर हो सकता है। हालांकि, सही तरीके से प्लान की गई डाइट चेंज मेटाबॉलिज्म को एक्टिव भी रख सकती है।
इसे भी पढ़ें: PCOS में वजन घटाने के लिए बेस्ट डाइट, एक्सपर्ट से जानें
2. वजन कंट्रोल पर असर
डाइट बदलने का सबसे बड़ा कारण वजन कंट्रोल करना होता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार अगर बदलाव सही गाइडेंस में किया जाए तो वजन कम करने या बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन अगर बिना प्लानिंग के बार-बार डाइट बदली जाए तो शरीर कंफ्यूज हो सकता है, जिससे वजन स्थिर नहीं रहता और कभी-कभी तेजी से घटने या बढ़ने लगता है।
3. डाइजेशन पर प्रभाव
डाइटिशियन अर्चना जैन का मानना है कि इससे पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है। अचानक हाई-फाइबर या हाई-प्रोटीन डाइट शुरू करने से शुरुआत में गैस, ब्लोटिंग या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि किसी भी नई डाइट को धीरे-धीरे अपनाना चाहिए ताकि डाइजेस्टिव सिस्टम आसानी से एडजस्ट कर सके।

4. मेंटल हेल्थ पर असर
डाइट बार-बार बदलने से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। लगातार नए नियमों में खुद को ढालना कुछ लोगों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। इससे फूड एंग्जायटी या क्रेविंग बढ़ने की संभावना रहती है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, बैलेंस और स्थिर डाइट मानसिक रूप से ज्यादा फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या डाइटिंग से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है? एक्सपर्ट से जानें
डाइटिशियन की सलाह
डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि डाइट को हर 6 महीने में पूरी तरह बदलने के बजाय उसमें छोटे-छोटे सुधार करने चाहिए। जैसे मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करना, प्रोटीन या फाइबर की मात्रा को एडजस्ट करना और प्रोसेस्ड फूड को कम करना। इससे शरीर को धीरे-धीरे बदलाव का फायदा मिलता है और कोई झटका नहीं लगता।
निष्कर्ष
हर 6 महीने में डाइट बदलना पूरी तरह गलत या सही नहीं कहा जा सकता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बदलाव कैसे और किस वजह से किया जा रहा है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, अगर डाइट में बदलाव एक्सपर्ट की सलाह से और बैलेंस तरीके से किया जाए तो यह शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन बिना प्लानिंग के बार-बार डाइट बदलना स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
All Image Credit- Freepik
FAQ
क्या डाइट बदलने से वजन कम होता है?
सही डाइट बदलाव वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, लेकिन गलत तरीके से करने पर वजन अस्थिर हो सकता है।क्या बार-बार डाइट बदलने से शरीर कमजोर हो सकता है?
अगर न्यूट्रिशन बैलेंस न हो तो शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।डाइट बदलने का सही तरीका क्या है?
डाइट में धीरे-धीरे बदलाव करें और मौसमी, बैलेंस और नेचुरल चीजों को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 27, 2026 18:24 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Apr 27, 2026 18:24 IST
Modified By : Akanksha TiwariApr 27, 2026 18:24 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain