Doctor Verified

मेनोपॉज में थकान (Menopause Fatigue) क्यों बढ़ जाती है? डॉक्‍टर से जानें कारण, उपाय

मेनोपॉज में थकान क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और आसान उपाय, जिनसे आप इस फेज में अपनी एनर्जी और हेल्थ दोनों को बेहतर बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज में थकान (Menopause Fatigue) क्यों बढ़ जाती है? डॉक्‍टर से जानें कारण, उपाय

मेनोपॉज वह प्राकृतिक अवस्था है जब महिलाओं में पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं और प्रजनन क्षमता खत्म हो जाती है। यह ज्यादातर 45–55 वर्ष की उम्र में होता है और इसके साथ हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। मेनोपॉज महिलाओं की जिंदगी का एक खास दौर है, जिसमें शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर शरीर, मन और एनर्जी तीनों पर दिखाई देता है। इस दौरान सबसे आम समस्या है लगातार थकान होना। यह थकान सिर्फ शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक स्‍तर पर भी महसूस होती है। Dr. Deepa Sharma Senior Consultant & Gynaecologist At Veerangana Jhalkaribai Hospital, Lucknow बताती हैं कि 45 से 55 की उम्र में होने वाला यह फेज शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसे समझकर और सही कदम उठाकर इस थकान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में जानेंगे मेनोपॉज में थकान होने के कारण और उपाय।


इस पेज पर:-


मेनोपॉज में थकान क्यों बढ़ जाती है?- Causes Behind Menopause Fatigue

menopause-fatigue

1. हार्मोनल बदलाव- Hormonal Changes

  • मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल तेजी से कम होता है।
  • इसकी कमी से शरीर की एनर्जी कम हो जाती है और लगातार थकान महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- क्‍या सर्दियों में बढ़ जाते हैं मेनोपॉज के लक्षण? डाॅक्‍टर से जानें

2. नींद में खलल- Sleep Disturbances

मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैश, नाइट स्वेट और एंग्‍जाइटी के कारण महिलाओं की नींद टूटती रहती है। नींद पूरी न हो पाने से शरीर रिकवरी नहीं कर पाता, जिसके कारण सुबह उठते ही थकान महसूस होती है।

3. तनाव और मूड में बदलाव- Stress and Mood Swings

मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण मह‍िलाओं को एंग्‍जाइटी और मूड स्‍व‍िंग्‍स होते हैं। लगातार स्‍ट्रेस से थकान हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज से माइग्रेन बढ़ सकता है? जानें कारण और बचाव

4. मेटाबॉलिज्म धीमा होना- Slower Metabolism

मेनोपॉज में मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा हो जाता है और मह‍िलाओं को जल्दी थकान महसूस होती है। वजन बढ़ना, मसल्‍स कम होना और डाइजेशन कमजोर होना भी थकान को बढ़ाते हैं।

5. आयरन और विटामिन की कमी- Nutrient Deficiencies

मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं में व‍िटाम‍िन-डी, बी12 और आयरन की कमी पाई जाती है। ये पोषक तत्व, एनर्जी लेव को कम कर सकते हैं ज‍िससे थकान, कमजोरी, चक्कर और बॉडी पेन जैसी समस्‍याएं होती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

मेनोपॉज में थकान को कैसे दूर करें?- How To Deal With Menopause Fatigue

  • आहार में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स शामिल करें।
  • मूंग दाल, अंडे, हरी सब्जियां, बादाम, चिया सीड्स वगैरह को डाइट में शाम‍िल करें। इनसे शरीर को एनर्जी म‍िलेगी।
  • हल्की वॉक, योग, स्ट्रेचिंग वगैरह से हार्मोन्‍स संतुलित होते हैं और थकान कम होती है।
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। रात में कैफीन न लें।
  • गहरी सांस, ध्यान (Meditation), म्यूजिक और सेल्‍फ-केयर उपाय, स्‍ट्रेस के लक्षण घटाते हैं और थकान कम करते हैं।
  • व‍िटाम‍िन-डी, बी12, थायराइड और हीमोग्‍लोब‍िन की न‍ियम‍ित जांच करवाएं।

निष्कर्ष:

मेनोपॉज में हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, तनाव और पोषण की कमी के कारण थकान हो सकती है। सही आहार, एक्‍सरसाइज, नींद पूरी करने जैसे उपाय अपनाकर महिलाएं मेनोपॉज फटीग को कम कर सकती हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या मेनोपॉज के कारण भूख कम हो जाती है? जानें क्या है सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Jan 04, 2026 10:45 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS