Doctor Verified

मोबाइल और लैपटॉप देख-देखकर हो गई है थकान? जानें इस थकावट को कैसे दूर करें

स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण अगर आपको भी थकान हो जाती है, तो जानें इससे डील कैसे कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मोबाइल और लैपटॉप देख-देखकर हो गई है थकान? जानें इस थकावट को कैसे दूर करें


How To Control Screen Time: बिजी लाइफस्टाइल और आगे बढ़ने की भागदौड़ में हम अक्सर खुद का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऑफिस में काम का प्रेशर होने पर ओवरटाइम करना या एक्स्ट्रा इंकम की इच्छा में ज्यादा मेहनत करना अब आम हो चुका है। इस कारण लोग लैपटॉप और मोबाइल पर 9-10 घंटे तक समय बिताते हैं। वहीं, लोगों को रात में सोने के पहले सोशल मीडिया चलाने की आदत होती है। स्क्रीन टाइम जरूरत से ज्यादा होने पर थकावट और आंखों में थकान जैसा महसूस होने लगता है। कई बार थकान इतनी ज्यादा लगती है कि काम पर ध्यान देना भी मुश्किल हो जाता हैष अगर आप भी स्क्रीन पर काम करने के बाद थकावट महसूस करते हैं, तो कुछ टिप्स को अपनाकर आप इससे आसानी से डील कर सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने सर गंगाराम हॉस्पिटल से सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें स्क्रीन टाइम कारण होने वाली थकावट कैसे दूर करें?

1 - 2025-07-27T143437.805

स्क्रीन टाइम बढ़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? How Screen Time Can Affect Health

स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ दोनों पर असर पड़ता है। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप या टीवी देखने से स्क्रीन टाइम फटीग यानी थकावट हो सकती है। इतना ही नहीं, ये आंखों पर जोर पड़ने की वजह भी बन सकता है। इसके कारण सिर दर्द, पोस्चर खराब होना और मानसिक थकान भी होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा स्क्रीन टाइम आपके बालों को प्रभावित करता है? जानें और अपनाएं ये 5 बचाव के उपाय

स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण हुई थकान कैसे कम करें? How To Reduce Screen Time Fatigue

स्क्रीन टाइम प्लान करके रखें- Limit Screen Time

ऑफिस की शिफ्ट के एक्ने-पिंपल साथ तो स्क्रीन टाइम कंट्रोल रखना मुश्किल है। लेकिन दिन के बचे हुए समय में आप स्क्रीन टाइम कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि रात में सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें। सोने से करीब दो घंटे पहले ही सभी स्क्रीन डिवाइस से दूरी बना लें। इससे आपको स्क्रीन के कारण थकान नहीं होगी और ब्रेन रिलैक्स रहेगा।

योगा और मेडिटेशन करें- Yoga and Meditation

रोजाना सुबह कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें। इसमें आप आंखों और बॉडी पोस्चर के लिए स्ट्रेचेस कर सकते हैं। माइंड को रिलैक्स रखने के लिए मेडिटेशन करें. इससे मानसिक थकान भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा स्क्रीन टाइम से बढ़ सकता है बच्चों में मोटापे का खतरा? जानें डॉक्टर से

20-20-20 रूल फॉलो करें- Eye Rule

स्क्रीन टाइम के कारण हुई थकान दूर करने के लिए आप 20-20-20 रूल भी फॉलो कर सकते हैं। इसमें आपको हर मिनट में ऐसी चीज की तरफ देखना है, जो 20 फीट की दूरी पर रखी हो। इसे कम से कम 20 सेकंड तक देखना है। इससे आपकी आंखों की मसल्स को स्क्रीन से ब्रेक मिलेगा और आपकी आंखें रिलैक्स रहेंगी। यह एक्सरसाइज आपकी आंखों और ब्रेन दोनों के लिए फायदेमंद होगी।

काम के बीच में आंखों को झपकाएं- Blink Eyes

काम के बीच में रिलैक्स होने के लिए आंखों को झपकाने की एक्सरसाइज करें। दिनभर में दो बार इसे दोहराने से आपकी आंखों में स्क्रीन के कारण दर्द नहीं होगा। आंख झपकाने से आंसू आएंगे जिससे ड्राई आई की समस्या नहीं होगी।

ब्लू लाइट ग्लासेस लगाएं- Wear Blue Light Glass

स्क्रीन टाइम के कारण होने वाले नुकसान से आंखों को बचाने के लिए ग्लासेस पहनें। ऐसे ग्लासेस खरीदें जो आंखों को ब्लू लाइट से बचा सके। इससे माइंड रिलैक्स रहेगा और आपको आंखों में सूखापन और मानसिक थकान नहीं होगी।

पोस्चर पर ध्यान दें- Focus on Posture

दिनभर एक ही तरह के पोस्चर में बैठने से ज्यादा थकान हो सकती है। इसलिए अपने बॉडी पोस्चर पर ध्यान जरूर दें। आप किस तरह बैठते हैं, चलते हैं या काम करते हैं इससे आपके पोस्चर पर असर पड़ता है। इसलिए अपने सिटिंग पोस्चर पर ध्यान जरूर दें।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना स्क्रीन पर समय बिताने के कारण थकावट क्यों हो जाती है। साथ ही, एक्सपर्ट से जाना इससे राहत पाने के लिए हम क्या कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

कैल्शियम की कमी के 6 असामान्य लक्षण, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS