Doctor Verified

क्‍या सर्दियों में बढ़ जाते हैं मेनोपॉज के लक्षण? डाॅक्‍टर से जानें

सर्दियों में कई महिलाएं मेनोपॉज के लक्षणों में बदलाव महसूस करती हैं, जैसे मूड स्विंग या हॉट फ्लैश। धूप की कमी, ठंडा मौसम और धीमी दिनचर्या इसका प्रभाव बढ़ा सकती है। जानें कैसे मौसम शरीर और हार्मोन पर असर डालता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या सर्दियों में बढ़ जाते हैं मेनोपॉज के लक्षण? डाॅक्‍टर से जानें

कई महिलाएं यह नोट‍िस करती हैं कि सर्दियों के मौसम में उनके मेनोपॉज के लक्षण ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। मौसम बदलने से शरीर की कई प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं, जैसे हार्मोनल साइकिल, मेटाबॉलिज्‍म और मूड कंट्रोल। सर्दियों में दिन छोटे होने लगते हैं और धूप कम मिलती है, जिससे शरीर में सेरोटोनिन और विटामिन-डी का स्तर प्रभावित होता है। इसका असर थकान, चिड़चिड़ापन, मूड में बदलाव और हॉट फ्लैशेज को और असहज बना सकता है। इस लेख में डॉक्‍टर से जानेंगे क‍ि सर्द‍ियों में मेनोपॉज के लक्षण कैसे बढ़ सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Madhavi Reddy Vennapusa, Sr Consultant Obstetrician and Gynaecologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।


इस पेज पर:-


क्‍या सर्दियों में बढ़ जाते हैं मेनोपॉज के लक्षण?- Does Menopause Symptoms Worse In Winter

does-menopause-increase-in-winters

Dr. Madhavi Reddy बताती हैं कि ठंडा मौसम शरीर के तापमान संतुलन और ब्लड फ्लो पर सीधा असर डालता है। ठंड में हमारी ब्‍लड वेसल्‍स सिकुड़ जाती हैं और शरीर को अंदरूनी तापमान को सामान्य रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसी वजह से हॉट फ्लैश और नाइट स्वेट्स कई बार अचानक और ज्यादा तेज महसूस हो सकते हैं, खासकर महिलाओं को ठंडी हवा में भी शरीर में गरमाहट या रेडनेस महसूस हो सकती है। सर्दियों में लो ह्यूमिडिटी वजाइनल ड्राईनेस और ड्राई स्किन को और बढ़ा देती है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

लाइफस्टाइल में बदलाव से भी बढ़ सकते हैं मेनोपॉज के लक्षण- Lifestyle Chnages Increase Menopause Symptoms

लाइफस्टाइल में बदलाव भी बड़ी भूमिका निभाता है। डॉ. माधवी के मुताबिक, सर्दियों में शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और लोग कार्ब्स से भरपूर कंफर्ट फूड खाने लगते हैं। इससे हल्का वजन बढ़ना, ब्लोटिंग या असहजता बढ़ सकती है। बाहर कम निकलने से धूप और ताज़ी हवा भी कम मिलती है, जिससे मूड और हार्मोन बैलेंस पर असर पड़ता है।

मेनोपॉज के लक्षणों को ऐसे कंट्रोल करें- Ways To Control Menopause Symptoms

डॉ. माधवी ने मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने के ल‍िए कुछ आसान उपाय भी बताए हैं-

  • कपड़े लेयर में पहनें ताकि शरीर का तापमान कंट्रोल में रहे।
  • खाने में कैल्शियम और विटामिन-डी की मात्रा बढ़ाएं।
  • रोज हल्की एक्सरसाइज करें।
  • खूब पानी पिएं, हल्के मॉइश्चराइजर और ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
  • ये सब मिलकर त्वचा और शरीर की ड्राईनेस कम करने में मदद करते हैं।
  • अगर मूड से जुड़े गंभीर लक्षण हों या अन‍िद्रा की समस्‍या हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। कई बार हार्मोन थेरेपी या नॉन-हार्मोनल दवाएं राहत दे सकती हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

मेनोपॉज मौसम के साथ नहीं बदलता, लेकिन सर्दियों की आदतें और वातावरण इसके लक्षणों को ज्यादा गंभीर कर देते हैं। इसलिए जागरूकता और समय पर की गई सेल्फ-केयर से इस चरण को काफी आसान बनाया जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • मेनोपॉज के लक्षण क्‍या हैं?

    मेनोपॉज में हॉट फ्लैश, नाइट स्वेट, अनियमित पीरियड्स, मूड स्विंग, अन‍िद्रा, वजाइनल ड्राईनेस, थकान, जोड़ों में दर्द और वजन बढ़ने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 
  • मेनोपॉज में क्या खाएं?

    मेनोपॉज में कैल्शियम, विटामिन-डी, ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाना जरूरी है। दूध, दही, मेवे, फल, हरी सब्जियां, दालें, बीज, साबुत अनाज और सोया उत्पाद हार्मोन बैलेंस के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • मेनोपॉज के दौरान पीरियड्स कैसे होते हैं?

    मेनोपॉज के दौरान पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, कभी जल्दी, कभी देर से आते हैं, फ्लो कम या ज्यादा हो सकता है। कई महीनों तक पीरियड न आना, फिर अचानक आ जाना भी सामान्य है। यह शरीर में इस्ट्रोजन कम होने का संकेत है।

 

 

 

Read Next

प्री-टर्म डिलीवरी के बाद मां क्या खाएं? जानें वो सुपरफूड्स जो रिकवरी को बनाते हैं तेज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 14, 2025 19:47 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS