Doctor Verified

हॉट फ्लैशेज की समस्या से राहत पाने के फॉलो करें ये 5 टिप्स

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसके कारण हॉट फ्लैशेज की समस्या होती है। यहां जानिए, हॉट फ्लैशेज से राहत कैसे पाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
हॉट फ्लैशेज की समस्या से राहत पाने के फॉलो करें ये 5 टिप्स


महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या आम है। हॉट फ्लैशेज के दौरान महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अचानक गर्मी का एहसास होता है, विशेषकर चेहरे और पेट से ऊपर के हिस्से में। हॉट फ्लैशेज की समस्या कई बार इतनी ज्यादा हो सकती है कि इसके कारण महिलाओं का उठना-बैठना भी दूभर हो जाता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान, शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन का स्तर अचानक गिरने लगता है, जिससे महिलाएं हॉट फ्लैशेज का अनुभव करती हैं। इस दौरान शरीर का तापमान अचानक बढ़ने लगता है, जिसके साथ पसीना, हार्ट रेट में बढ़ोतरी और कभी-कभी चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हॉट फ्लैशेज न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। इस लेख में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर चित्रा से जानिए, हॉट फ्लैशेज से राहत पाने के उपाय क्या हैं? 

हॉट फ्लैशेज से राहत कैसे पाएं?

1. शरीर के तापमान को ठंडा रखें

हॉट फ्लैशेज से राहत पाने का सबसे आसान उपाय है कि आप अपने शरीर के तापमान को ठंडा रखें। दिन के दौरान हल्के और सूती या लिनेन के कपड़े पहनें। साथ ही, आप रात में सोने के समय अपने कमरे का तापमान ठंडा रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अधिक पसीना रोकने के लिए बार-बार ठंडे पानी से चेहरा धोएं और ठंडा पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल, गर्म या ठंडा: रात को सोने से पहले किस तरह का पानी पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद? जानें

2. मसालेदार भोजन और कैफीन से बचें 

मसालेदार खाना और कैफीन, जैसे कि कॉफी या चाय, आपके शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं, जिससे हॉट फ्लैशेज की समस्या और भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में कैफीन और मसालेदार भोजन का सेवन कम कर देना सही रहता है। इसके अलावा, संतुलित आहार लें जिसमें ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और फल शामिल हों।

3. मेडिटेशन करें

हॉट फ्लैशेज से राहत पाने के लिए तनाव को कम करना बेहद जरूरी है। ध्यान (मेडिटेशन) और ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपके मन और शरीर को शांत रखने में मदद करते हैं। गहरी सांस लेने से आपका शरीर रिलैक्स होता है और हॉट फ्लैशेज की समस्या कम होती है। रोजाना ध्यान और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आपको लाभ मिल सकता है।

WOMEN

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में अंडे की क्वालिटी खराब होने पर नजर आते हैं ये 6 संकेत, जरूर दें ध्यान

4. मैग्नीशियम ग्लाइसिनेट सप्लीमेंट्स

मैग्नीशियम ग्लाइसिनेट सप्लीमेंट्स शरीर को शांत रखने और तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। यह सप्लीमेंट्स हॉट फ्लैशेज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

5. शरीर को ठंडा करने के गैजेट्स

हॉट फ्लैशेज से राहत पाने के लिए आजकल बाजार में कई गैजेट्स उपलब्ध हैं। ये गैजेट्स शरीर के तापमान को स्थिर रखने और पसीने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। 

निष्कर्ष

हॉट फ्लैशेज एक सामान्य समस्या है जो मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में देखी जाती है। सही उपाय अपनाकर और अपनी लाइफस्टाइल में कुछ छोटे बदलाव करके आप इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं। अपने शरीर के तापमान को कंट्रोल रखना, सही आहार लेना, नियमित ध्यान करना और मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स का सेवन जैसे उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chytra Dermatologist | Skincare | Haircare | Health (@dr.chytra)

All Images Credit- Freepik

Read Next

PCOS में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर नजर आते हैं ये 6 संकेत, एक्सपर्ट से जानें क्यों है ये खतरनाक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version