Doctor Verified

क्या मेनोपॉज के कारण भूख कम हो जाती है? जानें क्या है सच्चाई

Does Menopause Reduce Appetite: मेनोपॉज के कारण भूख कम हो जाती है। ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे किस तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज के कारण भूख कम हो जाती है? जानें क्या है सच्चाई

Can Menopause Decrease Appetite: मेनोपॉज वह अवस्था है, जब महिला के पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे रोका नहीं जा सकता है। मेनोपॉज होने के बाद महिलाएं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन पूरी तरह काम करना बंद कर देते हैं। इसका मतलब है कि मेनोपॉज होने से महिलांए कंसीव नहीं कर पाती हैं। इसलिए, महिलाओं के लिए जरूरी है कि अगर वे कंसीव करना चाहती हैं, तो इस अवस्था से पहले-पहल प्रेग्नेंसी प्लान कर ले। बहरहाल, मेनोपॉज होने पर महिलाओं को कई तरह की शारीरिक-मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें हॉट फ्लैशेज, बैक पेन, हार्मोनल बदलाव, मूड में बदलाव आदि शामिल हैं। कुछ महिलाएं मेनोपॉज के कारण भूख में कमी की शिकायत भी करती देखी गई हैं। ऐसे में यह सच जान लेना जरूरी है कि क्या वाकई मेनोपॉज के कारण भूख में कमी आती है? आखिर इनका आपस में क्या कनेक्शन है? आइए, जानते हैं नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Sr. Consultant - Obs & Gynaecology डॉ. नीलम बेनारा से।


इस पेज पर:-


क्या मेनोपॉज के कारण भूख कम हो जाती है?- Does Menopause Suppress Appetite

can menopause reduce appetite 01 (7)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो मेनोपॉज के कारण भूख पर नेगेटिव असर पड़ता है। हालांकि, ऐसा सब महिलाओं के साथ नहीं होता है। इसी लेख से पता चलता है कि कुछ अध्ययनों से यह भी साबित होता है कि कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के कारण भूख बढ़ जाती है और उन्हें खाने की क्रेविंग पहले की तुलना में ज्यादा होने लगती है। असल बात ये है कि मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। खासकर, एस्ट्रोजन का स्तर काफी तेजी से कम हो रहा होता है। यह हार्मोन भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन घ्रेलिन और लेप्टिन को प्रभावित करता है। इसीलिए, उनकी भूख पर भी इसका असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या कारण है? जानें डॉक्टर से

मेनोपॉज का भूख असर कैसे पड़ता है?

हार्मोनल बदलाव

डॉ. नीलम बेनारा कहती हैं, "मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। एस्ट्रोन भूख को प्रभावित करने वाला हार्मोन है। पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज की वजह से इस एस्ट्रेजन के स्तर में कमी आती है, जो भूख पर असर डालती है। संभवतः इसी वजह से मेनोपॉज के बाद महिलाओं को भूख कम लगने लगती है। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी स्पष्ट करते हैं कि एस्ट्रोजन का सीधा कनेक्शन भूख के साथ जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।"

स्ट्रेस का बढ़ना

मेनोपॉज की अवस्था में अक्सर महिलाओं को तनाव होने लगता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? डॉ. नीलम बेनारा कहती हैं, "ध्यान रखें कि पीरियड्स बंद होने का मतलब है कि महिलाएं फिर कभी भी नेचुरल तरीके से गर्भवती नहीं हो सकती हैं। साथ ही, इस चरण में उन्हें कई तरह के शारीरिक समस्याओं और कमजोरियों का सामना करना पड़ता है, जिस वजह से उनमें तनाव का स्तर बढ़ जाता है। तनाव भी हार्मोनल बदलाव को बढ़ावा देते हैं, जो भूख को कम कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के कारण मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, डॉक्टर से जानें

मेनोपॉज के बाद डाइट को कैसे मैनेज करें

  • मेनोपॉज के चरण में महिलाओं को चाहिए कि वे खुद को पूरी तरह हाइड्रेट रखें। इन दिनों खुद को डिहाइड्रेट नहीं होने देना चाहिए। डिहाइड्रेट होने से महिला ज्यादा मात्रा में पानी पीती हैं, जो उनकी भूख को कम कर देता है।
  • मेनोपॉज के बाद भूख न लगने पर मलिहाएं खाना खाने से बचती हैं। ऐसा कभी न करें। दिन भर में छोटी-छोटी मील लें। इसमें हेल्दी चीजें शामिल करें। इससे फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक रखें।
  • तनाव के स्तर को कम करने की कोशिश करें। जब तनाव कम होता है, तो भूख का स्तर भी सामान्य बना रहता है।
  • मेनोपॉज के कारण कुछ भी खाने-पीने का मन न करे, तो इस अवस्था को लंबे समय तक इग्नोर न करें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं।

निष्कर्ष

मेनोपॉज एक ऐसी अवस्था है, जिसमें आपको तरह-तरह के शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, ये प्रक्रिया नेचुरल है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। हां, आप इसके लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए, आप डॉक्टर की मदद लेना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • क्या हार्मोनल परिवर्तन से भूख कम हो सकती है?

    हार्मोनल परिवर्तन का भूख पर असर पड़ता है। भूख बढ़ भी सकती है और भूख कम भी हो सकती है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति का हार्मोनल परिवर्तन होने के पीछे क्या कारण है।
  • पीरियड में भूख क्यों नहीं लगती है?

    पीरियड में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं, जैसे ब्लोटिंग, पाचन संबंधी समस्या आदि। साथ ही, मासिक धर्म की वजहसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हॉर्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है, जो उनकी भूख को प्रभावित करता है।
  • मेनोपॉज का सबसे बड़ा लक्षण क्या है?

    मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं है। हां इसकी वजह से महिलाओं को कुछ समस्याएं होती हैं। इसमें हॉट फ्लैशेज मुख्य रूप से नोटिस की जा सकती है। हालांकि, सब महिला के साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है।

 

 

 

Read Next

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिलाएं इस तरह से खाएं खजूर, खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Jan 01, 2026 19:45 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS