Doctor Verified

क्या मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर की राय

मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द होना सामान्य है। ऐसा हार्मोन में उतार-चढ़ाव आने के कारण होता है। हालांकि, कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हैं। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर की राय


Is It Normal To Have Sore Nipples After Menopause In Hindi: मेनोपॉज के दौरान या इसके बाद शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे होते हैं। जैसे, मेनोपॉज से पहले पीरियड्स बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इस वजह से उन्हें हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट और मूड स्विंग भी झेलने पड़ते हैं। कुछ महिलाओं को मेनोपॉज के बाद क्रैम्प्स जैसी प्रॉब्लम भी होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण ही होता है। तो क्या मेनोपॉज के बाद महिलाओं के निप्पलों में भी दर्द की शिकायत हो सकती है? आइए, जानते हैं कि ऐसा वाकई मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द होना नॉर्मल है? अगर हां! तो इसे पीछे क्या कारण होते हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

क्या मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द होना सामान्य होता है?- Is It Normal To Have Sore Nipples After Menopause In Hindi

Is It Normal To Have Sore Nipples After Menopause In Hindi

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से कम होने लगता है। यही कारण है कि उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें न सिर्फ हॉट फ्लैशेज और नाइट स्वेट की प्रॉब्लम शामिल हैं, बल्कि इम्यूनिटी का कमजोर होना, हड्डियों पर निगेटिव असर पड़ना भी शामिल है। इसी तरह, मेनोपॉज के बाद महिलाओं को निप्पलों में भी दर्द का अहसास हो सकता है। इस बात की पुष्टि करते हुए डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "मेनोपॉज के बाद निप्पलों में दर्द होना बिल्कुल सामान्य है। इसको लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। इसके कारण की बात करें, तो ब्रेस्ट या निप्पल में दर्द भी हार्मोनल बदलाव के कारण होते हैं। हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव की वजह से ब्रेस्ट और निप्पल की सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। ऐसे में महिला को दर्द या टेंडरनेस का अहसास होता है। हालांकि, यह समस्या धीरे-धीरे अपने आप ठीक हो जाती है। पोस्ट मेनोपॉज में ऐसी समस्या कम देखने को मिलती हैं।"

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद स्तनों में दर्द होने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? जानें

मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द के कारण

Is It Normal To Have Sore Nipples After Menopause In Hindi

जैसा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि हार्मोनल बदलाव के कारण मेनोपॉज के बाद महिलाओं के निप्पल में दर्द का अहसास हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हैं, जैसे-

एलर्जी

अगर किसी महिला को मेनोपॉज के बाद एलर्जी की समस्या हो गई है, तो उन्हें निप्पल में दर्द हो सकता है। आपको बता दें कि एलर्जी कई तरह की होती है। इसके अलग-अलग लक्षण भी होते हैं। इसलिए, एलर्जी की वजह से ऐसा हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज का स्तनों की हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

डर्माटाइटिस

निप्पल डर्माटाइटिस होने पर भी निप्पल में दर्द हो सकता है। इसकी वजह से निप्पल में रेडनेस, सूजन और खुजली जैसी समस्या हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि आपको डर्माटाइटिस क्यों हुआ है? कारण जानकर इसका बचाव किया जा सकता है। इस तरह की परेशानी होने पर भी आपको एक्सपर्ट के पास विजिट करना चाहिए।

मेनोपॉज के बाद निप्पल में दर्द होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास

  • मेनोपॉज होने के बाद अगर आपको लगातार निप्पल में दर्द हो रहा है और दर्द असहनीय है, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत एक्सपर्ट से मिलें।
  • अगर ब्रेस्ट में दर्द के साथ-साथ किसी तरह के बदलाव महसूस हों, तो भी आपको डॉक्टर पास जाना चाहिए। यह किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सी-सेक्शन होने के बाद अनियमित पीरियड्स होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version