Doctor Verified

क्या मेनोपॉज के दौरान ओवरी में दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

Is It Normal To Have Ovary Pain After Menopause In Hindi: मेनोपॉज के दौरान ओवरी में दर्द होने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। हां, ऐसा होना सामान्य नहीं होता है। इसलिए, महिलाओं के लिए जरूरी ट्रीटमेंट करवा लेना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज के दौरान ओवरी में दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से


Is It Normal To Have Ovary Pain After Menopause In Hindi: मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसमें महिला को पूरी तरह पीरियड्स होना बंद हो जाते हैं। जब एक बार महिला को मेनोपॉज हो जाता है, तो इसके बाद वह कंसीव नहीं कर सकती है। इसका मतलब है कि मेनोपॉज के बाद वह मां नहीं बन सकती है। मेनोपॉज से पहले महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे मूड स्विंग होना, चिड़चिड़ा महसूस करना, नाइट स्वेट, हॉट फ्लैशेज आदि। असल में, मेनोपॉज से पहले पेरिमेनोपॉज का चरण होता है। यह चरण सालों तक चल सकता है। इस समय महिला के पीरियड साइकिल पूरी तरह बदल जाते हैं। कभी पीरियड्स 15-15 दिन हो सकते हैं, तो कभी महीनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं। पीरियड साइकिल फिक्स नहीं होने के कारण महिला के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है। हार्मेनल उतार-चढ़ाव के कारण महिला के शरीर में बदलाव और समस्याएं होने लगती हैं। कुछ महिलाओं को इस दौरान क्रैम्प्स भी महसूस होते हैं। तो क्या इस दौरान ओवरी पेन भी हो सकता है? यह सवाल इसलिए भी जान लेना जरूरी है, क्योंकि ओवरी में दर्द होना सामान्य नहीं है। यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। इस संबंध में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

क्या मेनोपॉज के दौरान ओवरी में दर्द होना सामान्य होता है?- Is It Normal To Have Ovary Pain After Menopause In Hindi

is-it-normal-to-have-ovary-pain-after-menopause-02

मेनोपॉज के पहले यानी पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को ओवरी में दर्द का अहसास हो सकता है। इस बारे में शुभा गुप्ता स्पष्ट करते हुए बताती हैं, "पेरिमेनोपॉज के दौरान पीरियड साइकिल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि इन दिनों एस्ट्रोजन का स्तर भी काफी ऊपर-नीचे होता है। इस हार्मोन में बदलाव होने के कारण महिला को हैवी ब्लीडिंग, क्रैम्प्स, पेट के निचले हिस्से में दर्द और ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस होती है। इसी तरह महिला को पेरिमेनोपॉज के चरण ओवरी पेन भी हो सकता है। ओवरी पेन पेट के निचले हिस्से में महसूस होता है। यह दर्द अलग-अलग तरह से अनुभव किया जा सकता है, जैसे कभी तेज होना, कभी माइल्ड हो जाना। कभी-कभी यह दर्द महसूस हो सकता है, कभी आपको दर्द नहीं भी हो सकता है।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "लेकिन यहां सवाल यह था क्या मेनोपॉज के बाद भी ओवरी पेन होता है? असल बात यह है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को ओवरी पेन की समस्या कम हो जाती है। हां, यह किसी अन्य कारणों से हो सकता है। इसलिए, अगर मेनोपॉज के बाद महिलाओं को ओवरी में दर्द हो, तो उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: एएमएच हार्मोन क्या है? जानें फर्टिलिटी के लिए क्यों जरूरी है यह हार्मोन

मेनोपॉज के बाद ओवरी में दर्द का कारण- What Causes Ovarian Pain After Menopause In Hindi

is-it-normal-to-have-ovary-pain-after-menopause-01

ओवरियन सिस्ट

वैसे तो ओवरियन सिस्ट जैसी समस्याएं मेनोपॉज से पहले अधिक देखी जाती है। लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरी है, तो ओवरियन सिस्ट होने की आशंका हमेशा बनी रह सकती है। कुछ महिलाओं को मेनेपॉज के बाद भी ओवरियन सिस्ट हो सकता है। यूं तो ओवरियन सिस्ट अपने आप ठीक हो सकता है और इसके लक्षण नजर न आएं, इसकी भी संभावना होती है। ठीक इसके उलट, ओवरियन सिस्ट होने पर महिला को ओवरी में पेन हो सकता है और इसे सर्जरी के जरिए रिमूव करने की जरूरत भी पड़ सकती है।

ओवरियन कैंसर

मेनोपॉज के बाद ओवरियन कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि अगर आवेरियन कैंसर होने पर दर्द होना इसका एक लक्षण हो सकता है। ओवरियन कैंसर के अन्य लक्षणों की बात करें, तो ब्लोटिंग, थकान, बार-बार पेशाब आना शामिल हैं। अगर आपको मेनोपॉज के बाद इस तरह की परेशानियां हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को स्तनों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध

एंडोमेट्रियोसिस

मेनोपॉज के बाद महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। ऐसा दुर्लभी ही देखा जाता है। फिर भी यह कहना गलत होगा कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस नहीं होगा। असल में, जो महिलाएं हार्मोपल रिप्लेसमेंट थेरेपी करवाती हैं, उन्हें इस तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द हो, तो बेहतर होगा कि एक्सपर्ट से अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स से ब्रेस्ट साइज में बढ़ोतरी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer