Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या कारण है? जानें डॉक्टर से

Can Menopause make Hungry All the Time : क्या मेनोपॉज की समस्या ज्यादा भूख लगने का कारण बन सकती है? आइए इस बारे में डॉक्टर की राय जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या कारण है? जानें डॉक्टर से


Can Menopause make Hungry All the Time : पीरियड्स के रुकने की स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है। मेनोपॉज को तीन फेज में बांटा जाता है। इस स्थिति में महिलाओं को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक परेशानी ज्यादा भूख लगने की होती है। कई महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान ज्यादा भूख लगने लगती है। अगर आप भी इस तरीके की समस्या का सामना कर रही हैं, तो आइए डॉ. हिना शेख, सलाहकार- प्रसूति एवं स्त्री रोग, फोर्टिस हीरानंदानी अस्पताल, वाशी (Dr Hina Shaikh, Consultant- Obstetrics & Gynaecology, Fortis Hiranandani Hospital, Vashi) से जानते हैं कि किन कारणों से मेनोपॉज के दौरान ज्यादा भूख लग सकती है?

मेनोपॉज के दौरान ज्यादा भूख क्यों लगती है?- Why do you Feel More Hungry during Menopause

menopause increases hunger

मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में उतार-चढ़ाव होते हैं। इस स्थिति में शरीर के अंदर एस्ट्रोजन की कमी होने लगती है, जिससे ग्रेलिन (भूख का संकेत) और लेप्टिन (पूर्णता का संकेत) हार्मोन में व्यवधान होता है। ऐसे में खाने के बाद भी भूख लगती है और महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन खाने की लालसा होती है। इस तरह के खाने की वजह से वजन बढ़ने लगता है। अगर आप मेनोपॉज के दौरान भूख लगने की समस्या को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शमिल कर सकती हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।  

इसे भी पढ़ें- क्या मेनोपॉज के कारण मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, डॉक्टर से जानें

डाइट में इन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा- Including these Things in Diet

फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें

मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने पर आप फाइबर युक्त चीजों का सेवन कर सकती हैं। ऐसे में आप साबुत अनाज जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, चावल, फलियां जैसे दालें, चने, राजमा, सब्जियां जैसे ब्रोकोली, पालक, गाजर, स्प्राउट्स, फल जैसे सेब, नाशपाती, जामुन, संतरे, मेवे और बीज जैसे बादाम, चिया बीज, अलसी, अखरोट, ओट्स, गेहूं के बीज, दलिया और आलू आदि का सेवन कर सकती हैं।

प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करें

मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने की समस्या होती है, तो महिलाओं को प्रोटीन युक्त भोजन खाना चाहिए। ऐसे में महिलाएं अपनी डाइट में मछली, मांस, सोयाबीन, बीन्स, टोफू, नट्स, अंडे, चिकन ब्रेस्ट, ग्रीक योगर्ट और ओट्स का सेवन कर सकती हैं।

पानी युक्त चीजों का सेवन करें

ज्यादा भूख लगने की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही, पानी युक्त फूड्स का सेवन कर सकती हैं। ऐसे में महिलाएं सलाद पत्ता, तोरी, गोभी, तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, प्याज, पुदीना और टमाटर जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं।

मेनोपॉज के अन्य लक्षण क्या हैं?- What are Other Symptoms of Menopause

ज्यादा भूख लगने के अलावा, मेनोपॉज के अन्य लक्षणों में हॉट फ्लैश, रात में पसीना आना, नींद न आना, स्तनों में दर्द, योनि में सूखापन, मूत्र संबंधी समस्याएं, वजन बढ़ना, बालों का पतला होना, त्वचा का रूखा होना, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान महिलाएं एक्सरसाइज करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर

अगर आप मेनोपॉज के दौरान किसी भी समस्या का सामना कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। कई मामलों में ये छोटी समस्याएं बढ़कर गंभीर रूप भी ले सकती हैं। ऐसे में किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।  

Read Next

कई तरह के होते हैं IUDs, जानें आपके लिए कौन-सा है सही विकल्प

Disclaimer