Doctor Verified

किन संकेतों से पता चलता है कि मेनोपॉज खत्म हो गया है? डॉक्टर से जानें

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है, लेकिन जैसे-जैसे मेनोपॉज खत्म होता है आपके शरीर में कुछ अन्य लक्षण नजर आता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
किन संकेतों से पता चलता है कि मेनोपॉज खत्म हो गया है? डॉक्टर से जानें


How Do You Know When Menopause Is Ending In Hindi: 40 या 45 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इस उम्र के दौरान ही महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती है। मेनोपॉज महिलाओं में पीरियड्स खत्म होने का संकेत होता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है, जिसका असर उनके ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में पीरियड्स कम आते हैं, साथ ही हार्मोनल असंतुलन के कारण भी महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस तरह महिलाओं के शरीर में मेनोपॉज शुरू होने के संकेत मिलते है, ठीक उसी तरह मेनोपॉज खत्म (How do you know when menopause is close) होने के भी कई संकेत होते हैं। ऐसे में आइए जयपुर के दिवा अस्पताल और आईवीएफ केंद्र की प्रसूति एवं स्त्री रोग की विशेषज्ञ, लेप्रोस्कोपिक सर्जन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता (Dr. shikha gupta, Laparoscopic surgeon and IVF specialist, DIVA hospital and IVF centre) से जानते हैं कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपका मेनोपॉज कब खत्म हो गया है? (How to know when menopause ends)

मेनोपॉज खत्म होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं? - What Are The Signs That Menopause is Ending in Hindi?

डॉ. शिखा गुप्ता के अनुसार, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है, लेकिन जैसे-जैसे मेनोपॉज खत्म होता है, महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स संतुलित होने लगते हैं, जिससे आपके शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं-

1. आखिरी पीरियड्स

मेनोपॉज खत्म होने के बाद महिलाओं के पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। इसलिए आखिरी 12 महीने तक लगातार पूरी तरह पीरियड्स बंद होना मेनोपॉज के खत्म होने का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान डाइट में करें ये 5 बदलाव, बढ़ते वजन पर लगेगी लगाम

2. हॉट फ्लैश में कमी

हॉट फ्लैश, शरीर में अचानक बहुत ज्यादा गर्मी महसूस होने की समस्या है, जो अक्सर मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को होती है। ऐसे में जैसे-जैसे आपका मेनोपॉज पीरियड खत्म होता है, हॉट फ्लैश कम होने लगते हैं।

3. हार्मोन्स का संतुलित रहना

मेनोपॉज खत्म होने पर आपके हार्मोन्स के स्तर में स्थिरता आने लगती है। इसलिए, आपके मूड स्विंग, योनि का सूखापन आदि जैसे लक्षण कम होने लगे तो ये शरीर में हार्मोनल संतुलन के संकेत होते हैं, जो मेनोपॉज खत्म होने की ओर इशारा करते हैं।

4. एनर्जी बढ़ना

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है। ऐसे में अगर मेनोपॉज के दौरान आपके शरीर में एनर्जी बढ़ने लगे, तो ये मेनोपॉज के खत्म होने का संकेत हो सकता है।

5. बेहतर नींद

मेनोपॉज के कारण महिलाओं को नींद न आने की समस्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए, जब महिलाओं को अच्छी नींद आना शुरू हो जाए या नींद के पैटर्न में सुधार होने लगे तो यह मेनोपॉज खत्म होने का संकेत हो सकता है।

Signs of ending menopause

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के दौरान ओवरी में सिस्ट की समस्या आम है? समझें डॉक्टर से

6. योनि के सूखेपन में कमी

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के योनि में सूखापन होना एक आम समस्या है, जो हार्मोनल बदलावों के कारण होती है। लेकिन, मेनोपॉज जैसे-जैसे खत्म होता है और हार्मोन्स संतुलित रहने लगते हैं आपके योनि के सूखेपन में भी कमी आने लगती है और योनि में होने वाली असुविधाएं भी कम होने लगती है, जिससे आपको आराम मिलता है।

7. बेहतर मूड रहना

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में मूड स्विंग की समस्याएं सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, जिस वजह से उनमें चिड़चिड़ापन, गुस्सा और तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में जब महिलाओं का मेनोपॉज खत्म होने लगता है तो उनके मूड स्विंग कम हो जाता है, और भावनाएं भी स्थिर रहती है, जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं।

निष्कर्ष

मेनोपॉज खत्म होने पर महिलाओं में ये संकेत नजर आ सकते हैं। लेकिन, आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि मेनोपॉज को लेकर हर महिला का अनुभव अलग होता है, और सभी महिलाओं में इसके लक्षण भी अलग हो सकते हैं। इसलिए, अगर आप लंबे समय तक मेनोपॉज के लक्षणों का अनुभव करें, तो इसे नजरअंदाज करने के स्थान पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले आपको पंचकर्म क्यों कराना चाहिए? जानें डॉ. चंचल शर्मा से

Disclaimer