Doctor Verified

मेनोपॉज के दौरान महिलाएं एक्सरसाइज करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर

मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज करते समय महिलाओं को कई बातों ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि वे इसके लक्षणों को कंट्रोल कर सके और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सके।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान महिलाएं एक्सरसाइज करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर


Tips for Exercising During Menopause In Hindi: 40-45 की उम्र के बाद हर महिला को मेनोपॉज फेज से गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। यह समय महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैश, वजन बढ़ना, मूड स्विंग और अनियमित पीरियड्स समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ डाइट की मदद से इन लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है। लेकिन, मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज (Tips For menopause exercise) करते समय महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज करते समय महिलाएं किन बातों का ध्यान रखें?

मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज करने के टिप्स - Tips for Exercising During Menopause In Hindi

1. अपने डॉक्टर से सलाह लें

मेनोपॉज के दौरान कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। खासकर, अगर आप में मेनोपॉज से जुड़े गंभीर लक्षण नजर आ रहे हो। आपका डॉक्टर आपके फिटनेस और स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार, सही एक्सरसाइज करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, डॉक्टर आपको एक्सरसाइज के दौरान मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के कारण मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, डॉक्टर से जानें

2. हल्की एक्सरसाइज चुनें

मेनोपॉज के दौरान आपके शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव हो सकते हैं। इसलिए, आप धीरे-धीरे एक्सरसाइज करें और अपने सेहत के अनुसार ही एक्सरसाइज चुनें। आप अपने फिटनेस रूटीन में वॉक, तैरना या योग जैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं, और अपने सेहत के अनुसार धीरे-धीरे एक्सरसाइज की स्पीड बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपका शरीर एक्सरसाइज के लिए खुद को ढाल सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव कम पड़ता है और चोट लगने का जोखिम कम होता है।

3. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को बेहतर और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जो मेनोपॉज के दौरान बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आप अपने रूटीन में ऐसे एक्सरसाइजों को शामिल करें, जो आपके हिप्स, पैरों और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करें। इसके लिए आप स्क्वाट और डेडलिफ्ट जैसी एक्सरसाइज अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आप इन एक्सरसाइजों को करने के लिए जिम में भी वर्कआउट कर सकते हैं या खुद से एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

Exercise During Menopause

4. खुद को हाइड्रेटेड रखें

मेनोपॉज के दौरान महिलाएं हॉट फ्लैश और रात में पसीना आने जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं और एक्सरसाइज करने से महिलाओं में ये लक्षण और ज्यादा बढ़ सकते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए और हेल्दी रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें, ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। साथ ही, आप एक्सरसाइज करने से पहले, दौरान और बाद में भी पानी पिएं और एक्सरसाइज के दौरान ढीले, और कंफर्टेबल कपड़े पहनें।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज की शुरुआत बिना लक्षणों के भी हो सकती है? जानें डॉक्टर से

5. अपने शरीर की सुनें

मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक बदलाव आते हैं। इसलिए, इस दौरान अपने शरीर की सुनना और उसके मुताबिक एक्सरसाइज को चुनना आपके शरीर के लिे बहुत जरूरी हैै। एक्सरसाइज के दौरान या पहले अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं या हॉट फ्लैश का अनुभव कर रहे हैं तो एक्सरसाइज न करें या ब्रेक ले लें। एक्सरसाइज के दौरान अपने शरीर को अनदेखा न करें और किसी भी तरह की असुविधा महसूस होने पर एक्सरसाइज करना बंद कर दें।

निष्कर्ष

मेनोपॉज के दौरान एक्सरसाइज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन, सही टिप्स और एक्सरसाइज को फॉलो करने से आप मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल कर सकती हैं और अपनी सेहत को बेहतर रख सकती है। इसलिए, अगर मेनोपॉज के दौरान आपको एक्सरसाइज करने को लेकर किसी तरह की कंफ्यूजन हो तो आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

वर्कआउट के बाद हाथों अकड़न और दर्द का क्या कारण हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer