Doctor Verified

क्या मेनोपॉज के कारण मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, डॉक्टर से जानें

Does Menopause Cause Mental Health Issues: मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या ये मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनोपॉज के कारण मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, डॉक्टर से जानें


Does Menopause Cause Mental Health Issues : टीनएज की शुरुआत के साथ पीरियड्स और उम्र ढलने के साथ मेनोपॉज। यह दोनों ही हम महिलाओं के जीवन की प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिस तरह से पीरियड्स दिल और दिमाग पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ठीक वैसे ही मेनोपॉज भी महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तौर प्रभावित करता है। मेनोपॉज की समस्या आमतौर पर महिलाओं को 40 की उम्र के बाद शुरू होती है। इस दौरान पीरियड्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं।

गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, पीरियड्स बंद होने के कारण महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलाव का असर महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

इसे भी पढ़ेंः सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है बायोटिन स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी


women-health-inside

मेनोपॉज के कारण होने वाली मानसिक परेशानियां-Mental problems caused by menopause

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि यह बात सही है कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में कई प्रकार की मानसिक परेशानियां देखी जाती हैं और यह स्वाभाविक है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

1. थकान

नींद न आने की समस्या मेनोपॉज के दौरान लगभग हर महिला में देखी जाती है। इस दौरान अक्सर महिलाओं को अचानक गर्मी महसूस होना और रात में पसीना आने के कारण नींद टूटना जैसी समस्या होती है। नींद न पूरी होने के कारण थकान और शरीर में दर्द की समस्या भी होती है।

इसे भी पढ़ेंः शुगर क्रेविंग कम करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

2. मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में गिरावट होती है। इसकी वजह से मूड स्विंग्स, गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। मूड स्विंग की समस्या किसी भी बात पर हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को परिवार और अपनों के साथ की जरूरत होती है।

women-health-inside2

3. आत्मविश्वास की कमी

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। इस दौरान वजन बढ़ना, त्वचा में बदलाव और बालों का झड़ने से भी मानसिक परेशानियां देखी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन को संतुलित करने के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स

4. डिप्रेशन

मेनोपॉज के दौरान और बाद में कई महिलाओं को डिप्रेशन और चिंता की समस्या हो सकती है। हार्मोनल असंतुलन के कारण मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर प्रभावित होते हैं, जिससे नकारात्मक विचार, उदासी और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।

5. याद रखने में परेशानी

ओनलीमायहेल्थ के साथ खास बातचीत के दौरान डॉ. आस्था दयाल ने यह भी बताया कि मेनोपॉज के दौरान कुछ महिलाओं को ब्रेन फॉग की समस्या होती है। इस दौरान उन्हें चीजें भूलने की आदत हो सकती है। साथ ही, वह कोई फैसला लेने में हिचक महसूस कर सकती हैं, जो मानसिक परेशानी का कारण बनती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में गम ब्लीडिंग होना सामान्य है? डॉ. आस्था दयाल से जानें कारण और बचाव के उपाय

मेनोपॉज के दौरान मानसिक परेशानी से निपटने के तरीके- Treating the mental health side of menopause

  • मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों को संतुलित करने के लिए महिलाओं को प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट से भरपूर भोजन करना चाहिए।
  • चीजों को याद रखने की परेशानी की स्थिति में रोजाना 30 मिनट योगा, ध्यान और हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस तरह की चीजें मूड को बेहतर बनाती हैं और तनाव को कम करती हैं। 
  • 35 साल की उम्र के बाद मेनोपॉज के दौरान मानसिक परेशानी न हो इसके लिए खुद को व्यस्त रखें और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपको खुशी देती है।

इसे भी पढ़ेंः कॉपर-टी से जुड़ी इन 5 अफवाहों को आप मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

निष्कर्ष

महिलाओं के लिए मेनोपॉज एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। हालांकि इस दौरान परिवार का साथ और थोड़ा सा खुद का ध्यान रखकर आप इस चुनौती को पूरा कर सकती हैं।

Read Next

बार्थोलिन सिस्ट के कारण महिलाओं को क्या समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से समझें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version