Doctor Verified

बार्थोलिन सिस्ट के कारण महिलाओं को क्या समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से समझें

महिलाओं को प्रजनन अंगों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें बार्थोलिन सिस्ट को भी शामिल किया जाता है। आगे जानते हैं कि बार्थोलिन सिस्ट क्या होता है और इसके कारण क्या हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बार्थोलिन सिस्ट के कारण महिलाओं को क्या समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से समझें


Complications Of Bartholin Cyst In Women: आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की अनियमित आदतों के कारण महिलाओं को प्रजनन अंगों से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। इसमें फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस, पीरियड्स का आगे बढ़ाना और सिस्ट आदि की समस्या को शामिल किया जाता है। यह सिस्ट अंदुरुनी और बाहरी अंगों में हो सकते हैं। ठीक इसी तरह महिलाओं के योनि पर होने वाले सिस्ट को बार्थोलिन सिस्ट कहा जाता है। यह महिलाओं में होने वाली आम समस्या मानी जाती है, जो बार्थोलिन ग्रंथि में रुकावट का कारण बन सकती है। इस सिस्ट में सामान्य रूप से दर्द नहीं होता है, लेकिन जब इसमें संक्रमण होता है तो यह एक गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं में बार्थोलिन सिस्ट के क्यों होता है और इसके क्या जटिलताएं हो सकती हैं।

बार्थोलिन सिस्ट क्या है? - What is Bartholin Cyst in Hindi

बार्थोलिन सिस्ट (या vulvar cyst) एक प्रकार का सिस्ट है जो महिलाओं के वजाइना के द्वार के पास आपके लेबिया के दोनों ओर बनता है। इसका नाम बार्थोलिन ग्रंथियों के नाम पर रखा गया है। बार्थोलिन सिस्ट दो छोटी ग्रंथियां हैं (वजाइना के दोनों ओर स्थित) जो वजाइना के ल्यूब्रीकेट (lubrication) करने के लिए लिक्विड का उत्पादन करती हैं। बार्थोलिन सिस्ट तब होता है जब इनमें से किसी एक ग्रंथि के द्वार पर रुकावट होती है। ऐसे में तरल पदार्थ जमा हो जाता है और गांठ बन जाती है। सामान्य रूप से तो यह किसी एक ग्रंथि में देखने को मिलती है। बार्थोलिन सिस्ट छोटे होते हैं और इनमें किसी तरह का दर्द नहीं होता है। यदि यह सिस्ट बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाते हैं, तो एक फोड़ा (abscess) बन सकता है। इंफेक्टेड बार्थोलिन सिस्ट में दर्द हो सकता है, ऐसे में महिलाओं को डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

बार्थोलिन सिस्ट में क्या समस्याएं हो सकती हैं? - Complications Of Bartholin Cyst In Women in Hindi

बार्थोलिन एब्सेस (फोड़ा बनना)

यदि बार्थोलिन सिस्ट संक्रमित हो जाए, तो यह एक दर्दनाक फोड़े (एब्सेस) का रूप ले सकता है। इसमें महिला को तेज बुखार, सूजन, और प्रभावित क्षेत्र में जलन महसूस हो सकती है। इसकी वजह से यौन संचारित रोगों (STIs) का जोखिम बढ़ जाता है।

complications-of-bartholin-cyst-in-women-in

बार-बार संक्रमण होना

कुछ महिलाओं में बार्थोलिन सिस्ट बार-बार विकसित होते हैं। यदि सिस्ट को सही समय पर ठीक से इलाज नहीं किया गया तो यह दोबारा बनने की संभावना बढ़ जाती है। बार-बार संक्रमण से बार्थोलिन ग्रंथि प्रभावित हो सकती है और यह कुछ महिलाओं में परमानेंट समस्या बन सकती है।

फोड़ा ब्रेक होने पर इंफेक्शन होना

यदि बार्थोलिन सिस्ट में इंफेक्शन हो जाए और समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह ब्रेक या फूट सकता है। इससे फोड़े में मवाद बनने लगता है और यह इंफेक्शन अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। इसकी वजह से गंभीर समस्या बन सकती है।

यूरिन पास करते समय जलन और असुविधा होना

महिलाओं को सिस्ट होने पर आमतौर पर दर्द नहीं होता है। लेकिन, जब यह सिस्ट बढ़ा हो जाता है तो इससे उनको यूरिन पास करते समय, चलते व शारीरिक संबंध बनाते समय तेज दर्द और जलन का कारण बन सकता है।

सिस्ट का कठोर होना (स्क्लेरोसिस)

कभी-कभी बार्थोलिन सिस्ट लंबे समय तक बनी रहने पर कठोर हो सकती है और योनि के आसपास के टिश्यू को प्रभावित कर सकती है। इससे योनि का संकुचन और असहजता बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स और एंडोमेट्रियोसिस के दर्द में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें

Complications Of Bartholin Cyst In Women: बार्थोलिन सिस्ट आमतौर पर किसी तरह की समस्या का कारण नहीं होता है, लेकिन जब यह संक्रमित हो जाते हैं तो कई तरह जटिलताएं पैदा कर सकते हैं। सही देखभाल, स्वच्छता और समय पर इलाज से इन जटिलताओं से बचा जा सकता है। यदि सिस्ट बार-बार हो रही हो या असहनीय दर्द दे रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

दिनभर थकान का कारण हो सकती है शरीर में हार्मोन्स की गड़बड़ी, एक्सपर्ट से जानें कैसे

Disclaimer