Doctor Verified

क्या ओवेरियन सिस्ट से कब्ज हो सकती है? डॉक्टर से जानें

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में महिलाओं में कई प्रकार की हार्मोनल समस्याएं देखी जा रही हैं, जिनमें से एक ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) है । यहां जानिए, क्या ओवेरियन सिस्ट से कब्ज हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ओवेरियन सिस्ट से कब्ज हो सकती है? डॉक्टर से जानें


आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और खासकर महिलाओं की फर्टिलिटी बहुत प्रभावित हुई है। देर तक बैठना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, तनाव और हार्मोनल असंतुलन जैसे कारणों से महिलाओं में प्रजनन यानी फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं में एक आम नाम है ओवेरियन सिस्ट यानी अंडाशय में बनने वाली गांठ। यह समस्या अब कई महिलाओं और जवान लड़कियों में देखने को मिल रही है। ओवेरियन सिस्ट कभी-कभी बिना लक्षण के अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। कई महिलाओं का सवाल होता है कि क्या ओवेरियन सिस्ट से पाचनतंत्र पर भी असर पड़ सकता है? खासकर क्या इससे कब्ज जैसी समस्या हो सकती है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन (Dr. (Col.) Gunjan Malhotra Sareen, Senior Consultant, Obstetrics and Gynecologist, Gynecology: Every Woman Matters Clinic, located in Anand Niketan, Delhi) से बात की-

क्या ओवेरियन सिस्ट से कब्ज हो सकती है? - Can Ovarian Cyst Cause Constipation

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन बताती हैं कि जब सिस्ट बड़ी हो जाती है या मलाशय (rectum) के पास स्थित होती है, तो यह आंतों पर दबाव डाल सकती है। इससे मल निकालने की प्रक्रिया प्रभावित होती है और कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पेट में गैस, भारीपन और कब्ज जैसे लक्षण नजर आते हैं। जब व्यक्ति की आंतों की गति धीमी हो जाती है या आंतों में मौजूद मांसपेशियां मल को बाहर निकालने में असमर्थ हो जाती हैं। ओवेरियन सिस्ट की वजह से जब पेट के निचले हिस्से में दबाव पड़ता है, तो आंतों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। साथ ही, शरीर में प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन का स्तर बढ़ने से मांसपेशियां ढीली पड़ सकती हैं, जिससे कब्ज की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट के कारण हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

ओवेरियन सिस्ट के अन्य लक्षण - What symptoms can ovarian cysts cause

  • अनियमित पीरियड्स
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या दबाव
  • बार-बार पेशाब आना
  • सेक्स के दौरान दर्द
  • पेट फूलना या भारीपन
  • थकावट और चिड़चिड़ापन

Can Ovarian Cyst Cause Constipation

इसे भी पढ़ें: क्या मोटापे का कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

अगर आपको लंबे समय तक कब्ज बनी रहती है और साथ में पेट दर्द, पीरियड्स अनियमित, बार-बार यूरिन की इच्छा, या पेट में गांठ जैसी कोई समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सबसे पहले सोनोग्राफी या अल्ट्रासाउंड के जरिए सिस्ट की पुष्टि की जाती है। इसके आधार पर इलाज तय किया जाता है। सिस्ट की समस्या होने पर ज्यादा फाइबर युक्त डाइट लेना, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि, कब्ज से राहत दिला सकते हैं। नियमित योगासन जैसे पवनमुक्तासन, भुजंगासन और मलासन कब्ज में लाभकारी होते हैं, इसके साथ ही दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना जरूरी है।

निष्कर्ष

ओवेरियन सिस्ट से कब्ज की समस्या हो सकती है, खासकर तब जब सिस्ट बड़ी हो या मलाशय के पास स्थित हो। ऐसे में नियमित डॉक्टर से जांच कराना और फाइबर युक्त डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो सिस्ट की समस्या बढ़ सकती है और यह अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए सतर्क रहें और अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ओवरी में सिस्ट हो तो क्या होता है? 

    ओवरी में सिस्ट होना यानी अंडाशय में तरल पदार्थ से भरी एक थैली बन जाना। यह सिस्ट अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण बनती है और अधिकतर मामलों में बिना लक्षण के रहती है। लेकिन यदि सिस्ट बड़ी हो जाए या फट जाए तो पेट दर्द, अनियमित पीरियड्स, ब्लोटिंग, पेशाब में रुकावट, कमर दर्द, कब्ज और फर्टिलिटी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को थकान, मतली या सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव भी हो सकता है।
  • ओवरी में सिस्ट हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?

    ओवरी में सिस्ट होने पर हार्मोनल संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, इसलिए ऐसे फूड्स से परहेज करना चाहिए जो हार्मोन को बिगाड़ते हैं। सबसे पहले प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा तेल-मसाले वाले और डीप फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए। रिफाइंड शुगर, रेड मीट और अधिक कैफीन (कॉफी, कोल्ड ड्रिंक) से भी बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये एस्ट्रोजन स्तर को बढ़ाकर सिस्ट की स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। एल्कोहल और स्मोकिंग से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है।
  • ओवरी में गांठ क्यों बनती है?

    ओवरी में गांठ या सिस्ट बनने का मुख्य कारण हार्मोनल असंतुलन होता है। महिलाओं के पीरियड्स के दौरान अंडाशय में अंडाणु निकलते हैं, लेकिन कभी-कभी अंडा नहीं निकलता और वहां एक तरल पदार्थ से भरी थैली बन जाती है जिसे फॉलिक्युलर सिस्ट कहा जाता है। इसके अलावा पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS), एंडोमेट्रियोसिस, हार्मोनल दवाओं का सेवन, तनाव, मोटापा और अनियमित लाइफस्टाइल भी इसके प्रमुख कारण हैं। कुछ मामलों में सिस्ट जेनेटिक या थायराइड जैसी अन्य हार्मोनल समस्याओं के कारण भी बन सकती है। 

 

 

 

Read Next

सी-सेक्शन के बाद हो सकती है कब्ज की समस्या, जानें इसके 5 कारण

Disclaimer