Doctor Verified

बार्थोलिन सिस्ट बार-बार क्यों होता है? जानें डॉक्टर से

कई महिलाओं को बार्थोलिन सिस्ट की समस्या बार-बार हो जाती है। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
बार्थोलिन सिस्ट बार-बार क्यों होता है? जानें डॉक्टर से


Why Do Bartholin Cysts Keep Coming Back: वजाइनल हेल्थ पर ध्यान देना फिजिकल हेल्थ जितना ही जरूरी होता है। आज भी कई महिलाएं वजाइनल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। इस कारण वजाइना से जुड़े संक्रमण के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में ये संक्रमण बीमारी का रूप ले लेते हैं। इसी तरह एक गंभीर समस्या है बार्थोलिन सिस्ट। बार्थोलिन सिस्ट यानी वजाइना में गांठ बन जाना। इस समस्या में दर्द केवल तभी होता है जब उसमें संक्रमण हो या सिस्ट का आकार बड़ा हो। इस समस्या में दवा के जरिये इलाज संभव है। लेकिन, सिस्ट बड़ी होने पर सर्जरी की जाती है। कुछ मामलों में, महिलाओं को सर्जरी करवाने के बावजूद यह समस्या बार-बार हो सकती है। ऐसे में कई कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। बार्थोलिन सिस्ट बार-बार होने के क्या कारण हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर के आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन और एचओडी डॉ. मन्नन गुप्ता से बात की।

01 - 2025-05-22T164929.240

बार्थोलिन सिस्ट क्या है? What Is Bartholin Cyst

बार्थोलिन सिस्ट वजाइना में मौजूद गांठ होती है, जिसका समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है। सिस्ट का साइज बढ़ने पर दर्द हो सकता है या चलने-फिरने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में, वजाइना में गांठ महसूस होने लगती है। सिस्ट बढ़ने पर बुखार या कमजोरी भी हो सकती है। इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है। क्योंकि, जब तक सिस्ट छोटी होती है इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं।

इसे भी पढ़ें- बार्थोलिन सिस्ट के कारण महिलाओं को क्या समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से समझें

बार-बार बार्थोलिन सिस्ट होने के क्या कारण हैं? Causes of Recurrent Bartholin Cyst

  • बार्थोलिन सिस्ट की समस्या तब होती है, जब वजाइना के दोनों ओर स्थित बार्थोलिन ग्लैंड का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। अगर यह ब्लॉकेज बनी रहती है या बार-बार हो जाती है, तो यह सिस्ट होने की वजह बन सकती है।
  • अगर पहले इंफेक्शन के दौरान इलाज या सर्जरी ठीक से नहीं हुई है, तो बार्थोलिन सिस्ट की समस्या बार-बार हो सकती है।
  • अगर बार्थोलिन सिस्ट यानी फोड़ा पहले ही ठीक नहीं हुआ होता, तो बार्थोलिन ग्लैंड में आगे भी रुकावट आने की संभावना बनी रहती है।
  • बार-बार बैक्टीरियल इंफेक्शन होने या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन जैसे गोनोरिया या क्लैमिडिया के कारण भी क्रोनिक इंफ्लेमेशन या बार-बार सिस्ट की समस्या हो सकती है।
  • अगर आप वजाइना की हाइजीन मेंटेन नहीं रखती हैं, तो इस कारण भी सिस्ट बार-बार हो सकती है। इसके अलावा, बार-बार वजाइनल इंफेक्शन होने या सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान असुरक्षित सेक्स करने से भी बार्थोलिन सिस्ट बार-बार हो सकती है।
  • पुरानी सिस्ट या सर्जरी के दौरान डैमेज टिशुज के बचने से भी सिस्ट की समस्या बार-बार हो सकती है। इसके कारण वजाइना में फ्लूड ड्रेनेज में बाधा आ सकती है। ऐसे में, वजाइना में बार-बार गाठ बन सकती है।
  • बॉडी में हार्मोनल चेंजेस एक साथ होने से भी सिस्ट की संभावना हो सकती है। ऐसे में, स्ट्रेस बढ़ने के कारण इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। ऐसे में वजाइनल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है, जो बार-बार सिस्ट होने की वजह बन सकती है।
  • जिन महिलाओं को एक बार बार्थोलिन सिस्ट हो चुका है, उन्हें यह समस्या दोबारा होने का जोखिम भी बना रहता है। बार्थोलिन सिस्ट लगातार या बार-बार होने पर डॉक्टर मार्सुपिअलाइज़ेशन या ग्लैंड हटाने का सुझाव देते हैं।

इसे भी पढ़ें- बार्थोलिन सिस्ट (योनि के पास गांठ) से राहत पाने के लिए अपनाएं ये एक खास घरेलू नुस्खा, एक्सपर्ट से जानें  

निष्कर्ष

बार्थोलिन सिस्ट महिलाओं में होने वाल एक आम समस्या है। इसे दवाओं या सर्जरी के जरिए ठीक किया जाता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण यह समस्या हो सकती है। असुरक्षित यौन संबंध या साफ-साफ की ध्यान न रखने के बाद भी यह समस्या बार-बार हो सकती है। अगर समय रहते सही इलाज न लिया जाए, तो इससे परेशानी बढ़ सकती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • बार्थोलिन सिस्ट क्यों होता है?

    बार्थोलिन सिस्ट की समस्या तब होती है, जब वजाइना के दोनों ओर स्थित बार्थोलिन ग्लैंड का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण यह समस्या हो सकती है। असुरक्षित यौन संबंध या साफ-सफाई की ध्यान न रखने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
  • बार्थोलिन सिस्ट को वापस आने से कैसे रोकें?

    बार्थोलिन सिस्ट को वापस आने से रोकने के लिए हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। समय पर दवा लेते रहें जिससे बार्थोलिन सिस्ट की समस्या बार-बार न हो। 
  • बार्थोलिन सिस्ट के मुख्य कारण क्या है?

    बार्थोलिन सिस्ट की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ज्यादा तनाव लेते या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण यह समस्या बार-बार हो सकती है। पुरानी सिस्ट या सर्जरी के दौरान डैमेज टिशुज के बचने से भी सिस्ट की समस्या बार-बार हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

डिलीवरी के बाद लटकते पेट से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer