
पर्श्वोत्तनासन का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपके पैरों की हड्डियां मजबूत होंगी। इसके साथ ही इसके कई अन्य फायदें हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
पर्श्चोत्तनासन योग बहुत ही आसान योग है। इस योगासन की मदद से आप कई गंभीर समस्याओं से राहत पा सकते हैं। पर्श्चोत्तनासन नियमित रूप से करने से रीढ़ में होने वाली परेशानी, हड्डियों में दर्द और पैरों में होने वाले दर्द से राहत मिलता है। नियमित रूप से इस आसन के अभ्यास से आप महिलाओं को होने वाली समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। इस आसन की मदद से आपका शरीर मजबूत होता है। साथ ही स्मरण शक्ति भी काफी अच्छी होती है। बच्चों को भी आप पर्श्चोत्तनासन का अभ्यास करा सकते हैं, इससे उनका दिमागी विकास काफी अच्छा होगा। आइए जानते हैं इस आसन को करने की विधि और फायदे-
पर्श्वोत्तनासन की विधि (How to Do Parsvottanasana)
- पर्श्वोत्तनासन करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर बैठ जाएं। इसके बाद ताड़ासन मुद्रा में आएं।
- अप दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाएं और नमस्कार की तरह आपस में जोड़ें।
- अब इस मुद्रा में 10 सेकंड के लिए रुकें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

दूसरा तरीका
- दूसरी विधि के लिए सबसे पहले वीरभद्रासन की मुद्रा में आएं।
- गहरी सांस लेते हुए दाएं पैर को आगे की ओर 45 डिग्री पर रखें।
- अब सांस को अंदर की ओर लेते हुए अपने धड़ को झुकाएं।
- धड़ को दाईं पैर की ओर तब तक झुकाएं जब तक आपका सीना और सिर पैर को पूरी तरह टच ना करें। करीब 20 से 30 सेकंड इसी मुद्रा में रहें।
- अब सांस लेते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
- अब विपरीत दिशा में इसी तरह अभ्यास करें।
- करीब 10 बार इस आसन को करें।।
पर्श्वोत्तनासन के फायदे (Benefits of Parsvottanasana)
रीढ़ को करे मजबूत
पर्श्वोत्तनासन नियमित रूप से करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इस योग से कुल्हा, कलाइयां और कंधा मजबूत रहता है। पर्श्वोत्तनासन करने से रीढ़ की हड्डियां आगे की ओर झुकती हैं। ऐसे में इस आसन को करने से पीठ में दर्द और रीढ़ से जुड़ी परेशानी दूर रहती है। डेस्क जॉब करने वालों के लिए यह आसन बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - सफेद और टूटते बालों से छुटकारा पाने के लिए करें बालायाम योग, जानिए इसकी विधि और फायदे
पैरों हो सकता है मजबूत
पैरों को मजबूत रखने के लिए आप नियमित रूप से पर्श्वोत्तनासन योग कर सतते हैं। हाई हील सैंडल पहनने वाले लोगों की एडियों में काफी ज्यादा दर्द होता है। इस योग के करने से आपको एड़ियों में दर्द से राहत मिलेगा। इसके साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। पर्श्वोत्तनासन योग से पैरों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर रहती हैं।
मस्तिष्क को रखे शांत
मन को शांत रखने के लिए भी आप पर्श्वोत्तनासन योग कर सते हैं। यह योगासन ना सिर्फ आपको शारीरिक रूप से मजबूत करता है, बल्कि दिमागी रूप से भी स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है। ध्यान को केन्द्रित करने में भी यह आसन बहुत ही मददगार होता है। इसके अलावा पर्श्वोत्तनासन योग स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - अनुष्का शर्मा को देखकर आप भी सोच रही हैं प्रेगनेंसी में शीर्षासन करने का, तो पहले जान लें एक्सपर्ट की राय
धार्मिक समस्याओं को करे दूर
पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को दूर करने में पर्श्वोत्तनासन योग फायदेमंद हो सकता है। इससे पेट में दर्द, ऐंठन और मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलता है। इसके साथ ही इस योगासन से पीरियड्स में ब्लड फ्लो भी सही रहता है। पीरियड्स के दौरान भी आप इस योगासन को नियमित रूप से कर सकते हैं।
Read More Articles on Yoga in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।