महिलाओं के लिए फायदेमंद है अशोक के पेड़ की छाल, अनियमित पीरियड्स और वेजाइनल डिस्चार्ज से मिलेगी राहत

अशोक का पेड़ काफी पुराना पेड़ है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जा रहा है। महिलाओं में होने वाली समस्याओं के लिए यह रामबाण है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए फायदेमंद है अशोक के पेड़ की छाल, अनियमित पीरियड्स और वेजाइनल डिस्चार्ज से मिलेगी राहत


अशोका भारतीय पुराने पेड़ों में से एक है। इसका वानस्पतिक नाम सारका असोका और सारका इंडिका है। यह कैसलपिनियासी (Castlepiniac) परिवार का पेड़ है। काफी लंबे अरसे से अशोक के पेड़ का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों को तैयार करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पेड़ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हो साबित हो सकता है। इसमें कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। अशोक के पेड़ के इस्‍तेमाल से महिलाओं को होने वाली पीडियड्स संबंधी समस्या, राजोनिवृत्ति, योनि संक्रमण और गर्भाशय में होने वाली समस्याएं जैसी कई गंभीर समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भी मजबूत करता है। आइए जानते हैं इसके और भी फायदे

अनियमित पीरियड्स (Irregular periods)

अनियमित पीरियड्स की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में अशोक क्षीर पाक खाने के लिए दिया जाता है। इसका सेवन करने से रक्तस्त्राव सही से होता है। साथ ही पीरियड्स से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर रहती हैं। इससे पीरियड्स की अनियमितता से छुटकारा मिलता है। 

कैसे तैयार करते हैं क्षीर पाक

क्षीर पाक को तैयार करने के लिए अशोक के पेड़ की छाल लें। इसे छूप में अच्छी तरह सुखाएं और पीसकर पाउडर बनाएं। 6 ग्राम पाउडर लें। इसे 500 मिली लीटर दूध और 500 मिली लीटर पानी के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें। जब तक मिश्रण आधा ना रह जाए, तब तक इसे उबालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें 1 चम्मच चीनी या शहद मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा करें और छाल लें। नियमित रूप से खाली पेट इसका सेवन करने से पीरियड्स की अनियमितता दूर होगी। 

इसे भी पढ़ें - यदि आप 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो इन 5 बातों का रखें ख्याल

मासिक धर्म की ऐंठन से छुटकारा (Relieve menstrual cramps)

पीरियड्स के समय शरीर में ऐंठन और दर्द की शिकायत काफी ज्यादा रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अशोक के पेड़ की छाल का काढ़ा पी सकते हैं। काढ़ा तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 15 ग्राम ग्राम अशोक के पेड़ की छाल का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को एक चौथाई होने तक उबालें। करीब 10 लीटर पानी से इसी तरह काढ़ा तैयार करें। इस काढ़े का सेवन 3 दिनों तक करें। इससे मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन की समस्या दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें - क्या प्रेग्नेंसी में चीज (Cheese) खाना है सेहत के लिए सुरक्षित? जानिए क्या है सच्चाई

वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या से पाए छुटकारा (Get rid of vaginal discharge problem)

गर्भावस्था के बाद या फिर पीरियड्स के बाद वेजाइनल डिस्चार्ज होना सामान्य समस्या है। लेकिन कुछ महिलाओं को ल्‍यूकोरिया योनि की समस्या होती है, जिसमें सफेद या हल्के पीले रंग का डिस्चार्ज होता है, जिसमें काफी दुर्गंधयुक्‍त होता है। इस तरह के लक्षण को ल्यूकोरिया कहते हैं। महिलाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए अशोक का वृक्ष काफी गुणकारी साबित हो सकता है। ल्‍यूकोरिया का इलाज करने के लिए पानी और दूध की बराबर मात्रा लें। इसमें 1 चम्मच अशोक की छाल को मिलाकर काढ़ा तैयार करें। इसे नियमित रूप से पीने से ल्‍यूकोरिया के लक्षण कम होंगे। 

 

Read More Article On Women's Health In Hindi

Read Next

यदि आप 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो इन 5 बातों का रखें ख्याल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version