Ashoka Flower: अशोक के फूल से दूर होंगी त्वचा की ये 4 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Ashoka Tree Flower for Skin: स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप अशोक के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Ashoka Flower: अशोक के फूल से दूर होंगी त्वचा की ये 4 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Ashoka Tree Flower for Skin: आयुर्वेद में अशोक के पेड़ को काफी लाभकारी माना गया है। अशोक के पेड़ को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसका इस्तेमाल सेहत, त्वचा और बालों के लिए किया जाता है। अशोक के पेड़ की छाल, पत्तों और फूलों को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। लेकिन इस लेख में हम आपको अशोक के पेड़ के फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं। अशोक के फूलों का उपयोग त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। 

तो चलिए विस्तार से जानते हैं अशोक के फूलों से त्वचा की कौन-कौन सी समस्याएं (Ashoka Flower for Skin) दूर हो सकती हैं।

ashoka flower for skin

1. घाव भरे अशोक के फूल

अशोक के फूल त्वचा के घाव को भरने में असरदार हो सकते हैं। साथ ही ये फूल त्वचा की सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अशोक के कुछ फूल लें। इन्हें सूखा लें और फिर पाउडर बना लें। इसमें अशोक के पेड़ की छाल का पाउडर और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ कर लें। इससे त्वचा की चोट और घाव को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- अशोक का फूल दूर कर सकता है आपकी ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

2. ऑयली स्किन से छुटकारा

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप अशोक के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अशोक के पत्ते और फूल लें। इन दोनों को मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। इससे मॉनसून में होने वाली चिपचिपी त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। आप चाहें तो इस पेस्ट को बालों पर भी लगा सकते हैं। इससे हेयर फॉल रुकेगा (Hair Fall Control Tips) और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।

3. त्वचा को मुलायम बनाए

अशोक की छाल और फूलों का इस्तेमाल ड्राई स्किन पर भी किया जा सकता है। इसके लिए आप अशोक के पेड़ की छाल और फूलों का पाउडर लें। इसमें शहद या नारियल का तेल डालें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें। इससे ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है। हफ्ते में 1-2 दिन इस पेस्ट को लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।  

ashoka flower benefits

4. चेहरे पर ग्लो लाए

अगर आपकी त्वचा डल और बेजान है, तो भी आप अशोक के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अशोक के फूलों का पेस्ट लगाने से बेजान त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बन सकती है। इसके लिए आप अशोक के फूलों को सूखा लें। अब इनका पाउडर बना लें। इसके बाद 2 चम्मच अशोक के फूलों का पाउडर लें, इसमें गुलाब जल डालें। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- अशोक के पेड़ की छाल से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें इस्तेमाल

अशोक के पेड़ की छाल ही नहीं, बल्कि पत्ते और फूल भी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। अशोक के फूल त्वचा की रंगत में भी सुधार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) फॉलो कर रहे हैं या फिर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो अशोक के फूलों का उपयोग एक्सपर्ट की राय पर ही करें।

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार लिवर को हेल्दी कैसे रखें? एक्सपर्ट से जानें 5 उपाय

Disclaimer