चेहरे पर लगाएं अशोक के पत्ते से बना फेस पैक, 5 स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम्‍स से म‍िलेगी राहत

अशोक के पत्तों से बना फेस पैक त्वचा की समस्याओं जैसे पिंपल्स, सूजन, डार्क सर्कल्स, दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं अशोक के पत्ते से बना फेस पैक, 5 स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम्‍स से म‍िलेगी राहत


अशोक का पेड़ भारतीय घरों में खास महत्‍व रखता है। यह न केवल धार्मिक नजर‍िए से खास है, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी यह बेहद लोकप्र‍िय है। इस पेड़ के पत्ते, फूल और छाल को आयुर्वेद में लंबे समय से कई रोगों के इलाज के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है। खासकर महिलाओं के स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए अशोक के पत्ते बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। पारंपरिक रूप से अशोक के पत्तों का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को दूर करने, त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। अशोक के पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे स्किन केयर के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक सामग्री बनाते हैं। इन गुणों की वजह से अशोक के पत्तों को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा की कई समस्‍याएं दूर होती हैं। इस लेख में जानेंगे अशोक के पत्तों से बने फेस पैक से दूर होने वाली स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम्‍स और फेस पैक बनाने का तरीका।

कैसे बनाएं अशोक के पत्तों का फेस पैक?- Ashoka Leaf Face Pack

ashok-leaves-face-pack

  • अशोक के पत्तों का फेस पैक बनाने के लिए, सबसे पहले ताजे अशोक के पत्तों को अच्छे से धोकर उन्हें पीस लें।
  • फिर उसमें थोड़ी सी हल्दी, मुलतानी मिट्टी या नींबू का रस मिला सकते हैं, जो आपकी स्‍क‍िन टाइप पर निर्भर करेगा।
  • इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक का नियमित इस्‍तेमाल करने से आपकी त्वचा न केवल साफ होगी, बल्कि यह स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिलाएगा।
  • अशोक के पत्तों का फेस पैक हफ्ते में 1 से 2 बार इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कोश‍िश करें क‍ि हर बार ताजा पत्तों से ही पेस्‍ट तैयार करें।

इसे भी पढ़ें- त्वचा की इन 5 समस्याओं को दूर करते हैं अशोक के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका 

अशोक के पत्तों से बने फेस पैक से दूर होने वाली स्‍क‍िन प्रॉब्‍लम्‍स- Ashoka Leaf Face Pack Benefits For Skin

अशोक के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। ये पिंपल्स, सूजन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं-

1. डार्क सर्कल्स दूर होंगे- Dark Circles Treatment With Ashoka Leaf

अशोक के पत्तों में त्वचा को निखार देने वाले तत्व होते हैं। यह डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करते हैं। अशोक के पत्तों का फेस पैक आंखों के आसपास के क्षेत्र को साफ और फ्रेशनेस देता है।

2. झाइयां और दाग-धब्बों दूर होंगे- Pigmentation and Blemishes

अगर आपके चेहरे पर झाइयां या दाग-धब्बे हैं, तो अशोक के पत्तों का फेस पैक उन्‍हें हल्का करने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और चेहरे पर निखार आता है।

3. त्‍वचा की ड्राईनेस दूर होगी- Skin Dryness Treatment With Ashoka Leaf

अशोक के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करते हैं। यह त्वचा को मुलायम, चिकना और कोमल बनाता है। चेहरे पर अशोक के पत्तों का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा सॉफ्ट और चमकदार बनती है।

4. पिंपल्स दूर होंगे- Pimples Treatment With Ashoka Leaf

अशोक के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया को खत्‍म करके त्वचा को साफ बनाता है। फेस पैक बनाने के लिए अशोक के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर लगाएं। इससे पिंपल्स की समस्या में राहत मिलती है।

5. त्वचा की जलन और सूजन दूर होगी- Skin Irritation and Swelling

अशोक के पत्तों में सूजन को कम करने के गुण होते हैं। अगर आपकी त्वचा में जलन या सूजन है, तो अशोक के पत्तों का फेस पैक लगाने से यह आराम देता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाकर उसे शांत करता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: etsystatic.com

Read Next

स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है बटाना ऑयल, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version