त्वचा की इन 5 समस्याओं को दूर करते हैं अशोक के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका

त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए आप अशोक के पत्ते इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें किस समस्या के लिए अशोक के पत्ते कैसे इस्तेमाल करने हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा की इन 5 समस्याओं को दूर करते हैं अशोक के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका


How to use Ashoka Leaf for skin: आयुर्वेद में शरीर से संबंधित हर समस्या के लिए इलाज मौजूद हैं। आयुर्वेदिक इलाज की खासियत यह होती है कि ये समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता हैं। इसमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक चीजों के जरिए इलाज किया जाता है। इसी तरह त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए अशोक के पत्ते भी फायदेमंद माने जाते हैं। अशोक एक प्रकार का पौधा होता है जिसके फूल, पत्तों और छाल अलग-अलग स्वास्थ्य समस्या में काम आते हैं। इसी क्रम में अशोक की पत्तियों को लगाने से त्वचा संबंधित कई समस्याएं ठीक होती हैं। इनमें पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में जानें त्वचा पर अशोक के पत्ते कैसे इस्तेमाल करने हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बिरला आयुर्वेदा (आयुर्वेदिक थेरेपी सेंटर) के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ मृणाल गोळे से।

ashoka leaves

त्वचा की इन समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं अशोक के पत्ते- Benefits of Using Ashoka Leaves For Skin

झुर्रियां कम होती हैं- Reduce Wrinkles

अशोक के पत्तों में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन और त्वचा पर इस्तेमाल करने से झुर्रियां कम होती है। आपको अशोक के पत्तों को उबालकर इन्हें पीस लेना है। इनमें आप ग्लिसरीन मिलाएं और चेहरे पर पेस्ट की तरह लगाएं। इससे स्किन टोन और हाइड्रेट होती है। इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन मॉइस्चराइज रहेगी और झुर्रियां कम होने लगेंगी। 

पिग्मेंटेशन कंट्रोल होती है- Reduce Pigmentation

पिग्मेंटेशन कम करने में भी अशोक के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इस्तेमाल के लिए आप अशोक के पत्तों का अर्क निकालकर लगा सकते हैं। पत्तों का अर्क में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे धीरे-धीरे पिग्मेंटेशन कम होने लगेगी। अशोक के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट और स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से पिग्मेंटेशन कम होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए इन 5 तरीकों से फायदेमंद है अशोक का पत्ता, जानें इस्तेमाल का तरीका और आयुर्वेदिक लाभ  

त्वचा पर निखार बना रहता है- Makes Skin Glowing

अशोक के पत्ते इस्तेमाल करने से त्वचा में डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम होती है। ये स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है। आप अशोक के पत्तों से टोनर और फेस मास्क दोनों बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 

फुंसी-फोड़े कम होते हैं- Reduce Pimples and Boils

अशोक के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये त्वचा में सूजन और इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा में फुंसी-फोड़ों की समस्या भी कम होती है। इस्तेमाल के लिए आप अशोक के पत्तों को उबाल लें। इसे पानी सहित नहाने के पानी में एड करें। अब इसमें कुछ बूंदे पेपरमिंट ऑयल मिलाएं और इससे नहा लें। इसके अलावा, इसकी पत्तियों को पीसकर भी फुंसी-फोड़ों पर लगाने से काफी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Ashoka Bark: अशोक के पेड़ की छाल से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें इस्तेमाल

घाव ठीक होते हैं- Heal Wounds

घावों को भरने के लिए भी अशोक के पत्ते फायदेमंद होते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अशोक के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। घावों को ठीक करने के लिए आप इसके पत्तों को पीसकर उसमें हल्दी मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी जल्दी असर नजर आएगा। 

एक्सपर्ट के मुताबिक इन तरीकों से अशोक की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अशोक के पत्तों का पेस्ट

अशोक की ताजी पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें। इसे सीधे त्वचा पर मास्क की तरह 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। डॉ. मृणाल बताते हैं कि यह त्वचा की सूजन कम करने, मुंहासे कम करने और स्किन क्लीन रखने में मदद करता है।

अशोक के पत्तों का टोनर

अशोक की पत्तियों से बना टोनर कई समस्याओं में फायदेमंद होगा। इसे बनाने के लिए पत्तियों को  पानी में उबालें और छान लें। इस पानी को प्राकृतिक टोनर के की तरह रोज इस्तेमाल करें। डॉ मृणाल गोळे के मुताबिक यह ओपन पोर्स की समस्या, चेहरे से ऑयल कम करने और स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है।

ध्यान रखें कि अगर आपको चेहरे पर कोई या घाव है, तब इसका इस्तेमाल न करें। अगर आपको स्किन इंफेक्शन या स्किन एलर्जी की समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार घर आने के बाद जरूर धोने चाहिए पैर, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer