अशोक के पत्तों, छाल और फूल को आयुर्वेद में कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये जहां त्वचा की समस्याओं को कम करता है वहीं ये पेट के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, अशोक के छाल, फूल और पत्तों में कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनाइड होते हैं, जिनके अर्क के इस्तेमाल से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन आज हम बात सिर्फ अशोक के पत्तों की करेंगे और जानेंगे कि इसका इस्तेमाल किन समस्याओं में फायदेमंद है। इसी बारे में हमने लखनऊ के पंचकर्म आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ. विमल पांडे से बात की जिन्होंने बताया कि अशोक के पत्तों का कैसे इस्तेमाल (Ashoka leaves uses) किया जाता है।
डॉ. विमल पांडे बताते हैं कि आप अशोक के पत्तों का अर्क निकालकर कई छोटी-मोटी बीमारियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इनके असर को बढ़ाने के लिए इनमें कई चीजों का संयोजन भी किया जाता है। जो कि इसके असर को बढ़ा देता है और इसे और भी लाभकारी बना देता है। दरअसल, अशोक के पत्तों में डिटॉक्सीफाइंग गुण होता है जो कि शरीर को अंदर से डिटॉक्सीफाई करता है और विषाक्तता को कम करने में मदद करता है। इसलिए ज्यादातर स्किन से जुड़ी समस्याओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
अशोक के पत्तों के फायदे-Ashoka ke patte ke fayde
1. फोड़े-फुंसी को ठीक करता है
अशोक के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि फोड़े-फुंसी को ठीक करने में मददगार है। इसके पत्तों को आप उबाल कर या फिर इसका लेप बना कर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। बस आपको इसके पत्तों को उबालना है और इसके पानी को छान लेना है। फिर इस पानी में दो बूंद पिपरमिंट का तेल मिलाएं। अब इस पानी से नहा लें। पहले तो ये आपके फोड़े- फुंसी को शांत कर देगा। साथ ही पिपरमिंट खुजली को शांत कर देती है।
इसे भी पढ़ें : सफेद चंदन लगाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका
2. जोड़ों के दर्द में असरदार
अशोक के पत्तों को पीस कर और इसे लौंग के तेल में मिला कर जोड़ों पर लगाने से ये जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है। दरअसल, अशोक के पत्तों में और लौंग के तेल में एंटीइंफ्लेमेटी गुण होता है, जो कि दर्द कम करता है, मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और सूजन से बचाता है। इसके अलावा आप हल्दी, कपूर और अशोक के पत्तों को पीस कर भी हड्डियों पर लगा सकते हैं और जोड़ों के दर्द से बच सकते हैं।
3. पिग्मेंटेशन को कम करता है
चेहरे पर कई बार पिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपका चेहरा धीमे-धीमे बदसूरत और डल नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी ये है कि पहले आप अपने चेहरे के डेड सेल्स को साफ करें और फिर स्किन को अंदर से साफ करें। जो कि पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। ऐसे में आप अशोक के पत्तों के अर्क को निकाल कर और इसमें एलोवेरा मिलाएं। फिर इसे चेहरा पर लगाएं और कुछ देर के लिए चेहरा रब करें। फिर गुलाब जल से अपना चेहरा साफ करें। ये धीमे-धीमे करते रहें और ये पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है।
4. झुर्रियों को कम करने में मददगार
अशोक के पत्तों को इस्तेमाल करके आप झुर्रियों को कम कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कुछ एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे में हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है। ये टोनिंग को बढ़ाता है और चेहरे से झुर्रियों को कम करने में मददगार है। इसके लिए आपको अशोक के पत्तों को उबाल कर रखना है। आप चाहें तो इसमें अशोक के छाल को भी मिला सकते हैं। अब इनको उबाल कर रख लें। फिर इसमें ग्लिसरीन मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे धीमे-धीमे आपके चेहरे की ग्लो बढ़ने लगेगी।
इसे भी पढ़ें : खांसी को दूर करने के लिए करें रीठा का इस्तेमाल, जानें सही तरीका
5. महिलाओं के लिए फायदेमंद
महिलाओं की कई समस्याओं में अशोक का पत्ता बहुत फायदेमंद है। इसको उबाल कर काढ़ा बना कर पीसे से ये अनियमित पीरियड्स को नियमित करता है। इसके अलावा अगर आपको रेगुलर पीरियड्स नहीं होते तो अशोक की पत्तों को पीस लें और बराबर मात्रा में इसमें मिश्री मिला कर दिन में दो बार पिएं। धीमे-धीमे ये आपके पीरियड्स को रेगुलेट करने में आपकी मदद करेगा।
इस तरह आप इन तरीकों से अशोक के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे पीस कर या उबाल कर इसका अर्क बना कर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
all images credit: freepik