सफेद चंदन लगाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

सफेद चंदन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद चंदन लगाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका


सफेद चंदन की लकड़ी और इसके तेल का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की औषधि का निर्माण करने के लिए किया जाता है। यह चंदन लाल चंदन से अलग होता है। हालांकि, कई लोग सफेद और लाल चंदन में कंफ्यूज हो जाते हैं। सफेद चंदन का इस्तेमाल सामान्य सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस, बुखार और मुंह और गले में खराश जैसी परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि सफेद चंदन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं को  तैयार करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से यूरीनरी ट्रैक इंफेक्शन (यूटीआई), लिवर डिजीज, गॉलब्लैडस की थैली में होने वाली समस्याओं को दूर करने में किया जाता है।  हालांकि, इसके इस्तेमाल से आपके सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में- 

सफेद चंदन के फायदे (Health benefits of White Sandalwood)

आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक, सफेद चंदन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधीयों में काफी अधिक किया जाता है। इसके अलावा सफेद चंदन का इस्तेमाल तेल, साबुन, इत्र और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स को तैयार करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें - जानें चंदन के तेल (Sandalwood Oil) के 7 फायदे और 3 नुकसान

आंखों के लिए सफेद चंदन 

आंखों की परेशानिों को दूर करने के लिए सफेद चंदन का इस्तेमाल काफी इस्तेमाल होता है। यह मोतियाबिंद या पर्दे में आई किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल सीधेतौर पर नहीं होता है। बल्कि कई तरह की औषधि में इसका यूज होता है।

अल्सर की समस्या से बचाव

सफेद चंदन के अर्क का इस्तेमाल अल्सर जैसी परेशानी को दूर करने में उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा सफेद चंदन पेट में दर्द जैसी परेशानी को दूर करने में भी प्रभावी होता है। 

दांतों में दर्द का करे इलाज 

दांतों में दर्द की परेशानी होने पर सफेद चंदन के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। चंदन के तेल का कसैला गुण दांतों और मसूड़ों की मजबूती को बढ़ाता है। साथ ही यह दांतों में दर्द को दूर करने में प्रभावी होता है। 

खुलजी की परेशानी होगी दूर

सफेद तंदन स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। स्किन पर किसी भी तरह की परेशानी होने पर सफेच चंदन की लकड़ी का पेस्ट तैयार करके स्किन पर लगाने से काफी लाभ मिलता है। 

संक्रमण से करे बचाव

सफेद चंदन के इस्तेमाल से संक्रमण जैसी परेशानी दूर की जा सकती है। खासतौर पर इसकी अरोमा थेरेेपी में चंदन के तेल का इस्तेमाल करने से वायरल और बैक्टीरियल परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

शरीर की बदबू करे दूर

सफेद चंदन का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में होता है। ऐसे में यह आपके शरीर की गंध और परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसकी खुशबू शरीर की बदबू को कम करने में असरदार हो सकती है। 

कैसे किया जाता है सफेद चंदन का इस्तेमाल (White Sandalwood Uses)

  • सफेद चंदन का इस्तेमाल तेल के रूप में किया जाता है। 
  • सौंदर्य प्रसाधन में जैसे- साबुन, क्रीम इत्यादि रूप में इसका इस्तेमाल हो सकता है। 
  • लेप के रूप में भी सफेद चंदन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सफेद चंदन के नुकसान (Side Effects of White Sandalwood)

डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि सफेद चंदन का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना सुरक्षित होता है। अगर आप इसका मौखिक रूप से अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

इसे भी पढ़ें - घमौरियों की समस्या में इस्तेमाल करें ओटमील और चंदन का पाउडर, मिलेगा फायदा

  • सफेद चंदन का मौखिक रूप से इस्तेमाल करने से मुंह में खुजली, जी मिचलाना, पेट खराब होना और पेशाब में खून आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसके अलावा कुछ लोगों को इससे एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। जिसकी वजह से उनके स्किन पर खुजली, जलन और सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। 

सफेद चंदन का इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी ज्यादा किया जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। वहीं, इसके इस्तेमाल करने का तरीका एक्सपर्ट से जरूर जानें।

 

Read Next

खांसी को दूर करने के लिए करें रीठा का इस्‍तेमाल, जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version