Doctor Verified

चंदन का सेवन कैसे करें? जानें आयुर्वेदाचार्य से सही तरीका और फायदे

चंदन का उपयोग त्वचा को ठंडक पहुंचाने और निखारने के लिए लोग अक्सर करते हैं लेकिन शुद्ध सफेद चंदन का सेवन भी शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। यहां जानिए, चंदन का सेवन कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
चंदन का सेवन कैसे करें? जानें आयुर्वेदाचार्य से सही तरीका और फायदे


गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान शरीर में तेजी से गर्मी बढ़ती है, जिससे चक्कर आना, जलन महसूस होना, अधिक प्यास लगना, थकान और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आयुर्वेद में कुछ विशेष औषधियों और जड़ी-बूटियों के सेवन की सलाह दी जाती है, जो शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करें। इन्हीं में से एक है शुद्ध सफेद चंदन। चंदन को आमतौर पर लोग त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग में लाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, उसे निखारता है और जलन व रैशेज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सफेद चंदन का सेवन (Can we eat sandalwood powder) भी सीमित मात्रा में किया जाए तो यह गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, चंदन का सेवन करने का सही तरीका और फायदे क्या हैं?

चंदन का सेवन करने के फायदे - Benefits Of Eating Sandalwood Powder

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि सफेद चंदन की तासीर ठंडी होती है और इसे गर्मियों में सीमित मात्रा में सेवन करना शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, सफेद चंदन का सेवन गर्मी, बर्निंग सेंसेशन (जलन), चक्कर आना, घबराहट और अत्यधिक प्यास जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह शरीर को शांति और ठंडक प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है सफेद चंदन, दूर होती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 समस्याएं

1. शरीर की गर्मी को दूर करने में लाभकारी

गर्मी के मौसम में शरीर में जलन, पसीना, थकावट, चक्कर आना और अत्यधिक प्यास लगने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में सफेद चंदन का सेवन शरीर को भीतर से ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से संबंधित लक्षणों को कम करता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित करता है और बर्निंग सेंसेशन से राहत देता है।

इसे भी पढ़ें: बालों पर सफेद चंदन का हेयर पैक लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका 

2. घबराहट और बेचैनी को करता है दूर

गर्मियों में शरीर की गर्मी बढ़ने से कई बार घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और मानसिक बेचैनी जैसे लक्षण उभरने लगते हैं। सफेद चंदन का सेवन मानसिक स्थिति को शांत करने में भी मदद करता है। इसकी ठंडी प्रकृति मस्तिष्क को शांति प्रदान करती है और तनाव व चिड़चिड़ेपन को कम करती है।

How To Consume Sandalwood

चंदन का सेवन कैसे करें? - how to consume sandalwood

आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों के मौसम में 1 ग्राम शुद्ध सफेद चंदन को 1 गिलास ठंडे दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। चंदन पाउडर को दूध में अच्छी तरह मिलाकर पिएं और ऊपर से कुछ न खाएं। ध्यान रखें कि हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से शुद्ध सफेद चंदन का ही चयन करें। बाजार में नकली चंदन पाउडर उपलब्ध हो सकता है। नकली या केमिकल युक्त चंदन हानिकारक हो सकता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में सफेद चंदन को एक शीतल औषधि माना गया है जो शरीर को शांति, ठंडक और मानसिक संतुलन प्रदान करता है। गर्मियों के मौसम में इसका सीमित सेवन शरीर की गर्मी को दूर करने और मानसिक शांति देने में बेहद लाभकारी होता है। लेकिन किसी भी प्राकृतिक औषधि की तरह इसका सेवन भी संतुलन और विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

त्वचा के लिए बेहद लाभकारी हैं करंज के फूल, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version