क्या प्रेग्नेंसी में चीज (Cheese) खाना है सेहत के लिए सुरक्षित? जानिए क्या है सच्चाई

गर्भावस्था में चीज (Cheese) खाना चाहिए या नहीं, अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं यहां इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में चीज (Cheese) खाना है सेहत के लिए सुरक्षित? जानिए क्या है सच्चाई

गर्भावस्था के दौरान खान-पान का विशेष ख्याल रखना होता है। महिलाओं के लिए यह एक ऐसा समय हता हैं, जहां उनके मन में खुशियां भी होती हैं और एक डर भी। एक ओर जहां घर में नए मेहमान के आने की खुशियां, तो डर इस बात का कि वह किस तरह से अपने डाइट का ख्याल रखें। कैसे रहें, ताकि उनका बच्चा स्वस्थ रहे। इससे जुड़ी कई सवाल महिलाओं के मन में रहती हैं। फल से लेकर सब्जियों तक को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि आखिर वे क्या खाएं और क्या नहीं? 

डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण पोषक तत्व से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह देते हैं। इन आहार में हरी सब्जियां, फल, मछलियां और कई डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं। दूध-पनीर हमारे सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। इससे गर्भावस्था में महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही भ्रूण विकास में भी काफी मददगार होता है, लेकिन क्या इन्ही डेयरी प्रोडक्ट्स से बनी चीज (Cheese) का सेवन गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए? अगर आप भी इसे सवाल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो चलिए आज जानते हैं इस बारे में-

क्या गर्भावस्था में चीज खाना है नुकसानदायक?

कच्चे मांस, चीज और अपाश्चरीकृत दूध में  लिस्टेरिया मोनोसाइट जीन्स (Listeria monocytogenes) नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। चीज भी अपाश्चरीकृत दूध से तैयार किया जाता है। लिस्टेरिया मोनोसाइट बैक्टीरिया (Listeria monocytogenes) को पकाकर और पाश्चरीकरण की विधि (Pasteurization) से नष्ट किया जाता है। लेकिन अगर इस विधि से नहीं गुजारा गया, तो इसका सेवन शरीर में लिस्टेरिओसिस (Listeriosis) बीमारी को जन्म दे सकता है। यह एक दुर्लभ बीमारी है, लेकिन गर्भावस्था में यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में आने से 2 से 30 दिन के अंदर लक्षण दिखने लगते हैं। इस बीमारी से ग्रसित होने पर सिर में दर्द, गर्दन में अकड़न, बुखार और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगती हैं। लिस्टेरिओसिस (Listeriosis) के कारण गर्भावस्था में मिसकैरेज होने की संभावना हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को बिना पकी हुई चीज का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या पहली सिजेरियन डिलीवरी के बाद दूसरी डिलीवरी हो सकती है नॉर्मल? डॉक्टर नीरा सिंह बता रही हैं कुछ खास बातें

प्रेग्नेंसी में किस तरह के चीज से रहना चाहिए दूर

अपाश्चरीकृत दूध (Unpasteurized milk) से तैयार चीज का सेवन प्रेग्नेंसी में खरतनाक हो सकता है। कैमेमबर्ट, मोल्ड रिपेन्ड सॉफ्ट गोट चीज, पैनेला, रोक्योफोर्ट इत्यादि चीज अपाश्चरीकृत दूध से तैयार की जाती हैं। इसलिए इन चीज का सेवन गर्भावस्था के दौरान ना करें।

 

किस तरह के चीज का सेवन है आपके लिए सुरक्षित

पाश्चरीकृत दूध से तैयार चीज का सेवन गर्भावस्था में सुरक्षित माना जाता है। इसमें चेडार चीज, ऐडम, पनीर, मोजरेला, रिकोटा इत्यादि शामिल हैं। यह सभी चीज पॉश्चरीकृत मिल्क से तैयार होती हैं। इन चीज का सेवन आप गर्भावस्था में कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - महिलाएं इन कारणों से अधिक होती हैं माइग्रेन की शिकार, जानिए इसके लक्षण और बचाव

चीज खाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

  • चीज खरीदते समय पैकेट पर जरूर देखें कि पाश्चरीकृत दूध से तैयार है या नहीं।
  • हमेशा हार्ड चीज खरीदें।
  • आप घर में तैयार चीज का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 
  • बाहर के पैक्ड और पार्टी में मिली चीज के सेवन से बचें। 
  • लिस्टेरिओसिस के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 

Read More Article On Pregnancy In Hindi

Read Next

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये जड़ी-बूटियां और सप्लीमेंट्स, जानें क्या है इनके सेवन का तरीका

Disclaimer