
अगर आप भी रजोनिवृति के दौरान खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो जानें इसके लिए हर्ब्स और सप्लीमेंट क्या हैं और कैसे ये आपके लिए फायदेमंद है।
मेनोपॉज एक प्राकृतिक मासिक धर्म चक्र और हार्मोन्स के उत्पादन की गिरावट है, जो महिलाओं को 40 या 50 की उम्र में दिखाई देती है। इस दौरान महिलाओं को कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे अनियमित पीरियड्स, नींद की कमी, हड्डियों में कमजोरी, सिरदर्द, चिंता और अवसाद। आपको बता दें कि ये महिलाओं में कोई गंभीर रोग नहीं बल्कि ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, बस इसमें ध्याने देने वाली बात ये है कि इस दौरान महिलाओं को खास ख्याल रखना चाहिए। वैसे तो बाजार में ऐसी कई दवाएं मौजूद है जो महिलाओं के इस दौर के लक्षणों को काफी कम कर सकते हैं लेकिन रजोनिवृति के दौरान आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, इससे आप खुद को बेहतर तरकी से स्वस्थ रख सकते हैं और दवाओं के साइड इफेक्ट्स से भी बच सकते हैं। इस दौरान अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल उठता है कि क्या वैकल्पिक उपचार के विकल्प क्या हैं। इसके लिए हमने बात की है कंसल्टेंट ऑब्स एंड गाइन एशियन अस्पताल की डॉक्टर श्वेता मेंदीरत्ता से, जिन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी दी।
सोया
सोयाबीन महिलाओं के मेनोपॉज के दौर में फायदेमंद होते हैं, ये आपके शरीर में सही तरीके से कमजोर एस्ट्रोजेनिक प्रभाव को बढ़ाते हैं। एस्ट्रोजेन उत्पादन में गिरावट अक्सर इस दौरान देखी जाती हैं जो सोयाबीन कम करने में असरदार है। हाल ही में हुई एक समीक्षा में पाया गया है आइसोफ्लेवोन्स के साथ पूरक अनुकूल रूप से हड्डी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। सोयाबीन आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे आप आसानी से ले सकते हैं। लेकिन उन लोगों को सोया लेते हुए ध्यान रखना चाहिए जिन लोगों को थायराइड की शिकायत है। थायराइड से पीड़ित महिलाओं के लिए सोया लेना सही नीहं हो सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति में उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में रोजाना खाएं साबूदाना, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे
अलसी के बीज
अलसी के बीज हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है ये तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये महिलाओं के उन दिनों में भी फायदेमंद होते है जब वो मेनोपॉज के दौर में होती हैं। अलसी के बीज लिग्नन्स गुण से भरपूर पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे होते हैं। अलसी के बीज रजोनिवृति के दौरान हड्डी में कमजोरी और अन्य लक्षणों को कम करने में काफी मददगार होता है। अध्ययनों में भी ये बात सामने आई है कि अलसी के बीज महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान सुधार किए हैं। लेकिन शोधकर्ता अभी भी अलसी के बीज मेनोपॉज में कितने फायदेमंद है इसकी जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे होते हैं, आप इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में बात कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में मुनक्का खाने से आयरन की कमी होगी दूर, एक्सपर्ट से जानें किस तरह करें इसका सेवन
जिनसेंग
जिनसेंग दुनियाभर में एक बेहतरीन दवा के रूप में हमारे सामने हैं, ये सदियों से इलाज के रूप में इस्तेमाल की जाती है। आपको बता दें कि ये आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ, भरपूर ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है और इसको सर्दियों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ही ये मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं को फायदा पहुंचाता है। साल 2016 में हुई एक समीक्षा के मुताबिक, रजोनिवृत्त के दौरान महिलाओं के मूड को बेहतर बनाने और सामान्य ज्ञान में सुधार करने के लिए जिनसेंग फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल आपको अपने डॉक्टर की बिना सलाह के नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
पानी
नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से महिलाएं इस दौरान अपने लक्षणों को कम कर सकती है और खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। पानी आपके शरीर में कई बीमारियों के खतरों को कम करने के साथ आपको दर्द जैसी स्थिति से भी दूर रखता है।नियमित रूप से पानी पीने पर आप ्अपने शरीर को नियमित रूप से साफ कर रहे होते हैं और खुद को हाइड्रड रखते हैं। इसकी मदद से आप खुद को कई संक्रमण और बीमारियों के खतरे से भी दूर रखने का काम करते हैं।
ग्रीन टी
मैनोपॉज के दौरान आपके लिए ग्रीन टी भी बहुत फायदेमंद हो सकती है, ये तो आप सभी जानते हैं कि स्वास्थ्य के लिए ग्रीन टी कितनी फायदेमंद है। ऐसे ही ग्रीन टी का सेवन करने से आप मैनोपॉज के दौरान भी अपने लक्षणों को कम कर सकते हैं। साल 2009 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, हड्डियों के खतरे को कम करने के लिए ग्रीन टी असरदार है। आपको बता दें कि ग्रीन टी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो महिलाओं के मैनोपॉज के दौरान उन्हें कमजोर होने से रोकता है।
लहसुन
महिलाओं को उन दिनों एस्ट्रोजन के स्तर में कमी दिखाई देती है, जिसके कारण उन्हें कमजोरी, मांसपेशियों में थकावट और जोड़ों में दर्द हो सकता है। अगर इनके लक्षण पर ध्यान न दिया जाए तो गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। लेकिन लहसुन की मदद से महिलाओं के लक्षणों में कमी आ सकती है। लहसुन नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर इससे महिलाओं के स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार देखने को मिलता है।
इस लेख में महिलाओं के मैनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं और लक्षणों को कम करने के लिए हर्ब्स बताए गए हैं जिनकी जानकारी कंसल्टेंट ऑब्स एंड गाइन एशियन अस्पताल की डॉक्टर श्वेता मेंदीरत्ता से बातचीत के दौरान मिली।
Read More Article On Women Health In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।