-1752912410818.webp)
Fibrocystic Breasts In Hindi: पेरिमेनोपॉज कए ऐसा फेज होता है, जो मेनोपॉज से पहले शुरू होता है। इस चरण से हर महिला को गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि यह किसी तरह की बीमारी नहीं है। यह एक तरह का प्राकृतिक चक्र है, जिस तरह 12-13 साल की उम्र से लड़कियों को पीरियड्स शुरू होते हैं। इसी तरह 35-40 के बाद महिलाओं को पीरियड्स बंद होते हैं, जिसे हम मेनापॉज के नाम से जानते हैं। यह महिलाओं के शरीर का सामान्य बदलाव है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। मेनोपॉज से पहले महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं, जो पेरिमेनोपॉज के चरण में होता है। पेरिमेनोपॉज के चरण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। असल में, इस दौरान महिलाओं को शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है, जिस वजह से उन्हें शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट और रात को नींद न आना आदि। कभी-कभी देखने में आता है कि पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां भी हो जाती है। तो क्या इस दौरान महिलाओं को स्तन से संबंधित बीमारी का रिस्क भी हो सकता है। खासकर, इस दौरान पेरिमेनोपॉज में फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट का रिस्क रहता है? आइए, जानते हैं कि यह समस्या है क्या और पेरिमेनोपॉज का फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट से क्या संबंध है? इस बारे में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
इस पेज पर:-
क्या पेरिमेनोपॉज के कारण फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट हो सकता है?- Can Perimenopause Cause Fibrocystic Breasts In Hindi
-1752912832672.jpg)
फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट को एक समय तक फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें ब्रेस्ट के अंदर फ्लूइड से भरा सिस्ट या फाइब्रोसिस हो जाता है। इस स्थिति में ब्रेस्ट में नॉन-कैंसेरियस लंप हो जाते हैं। इस तरह के बदलाव कई कारणों से हो सकते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या पेरिमेनोपॉज के कारण फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट हो सकता है? इस पर डॉक्टर शोभा का कहना है, "हां, फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट का एक कारण पेरिमेनोपॉज को कहा जा सकता है। असल में, फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट के मूल कारणों की बात करें, तो इसमें हार्मोनल फ्लक्चुएशन मुख्य है।" डॉक्टर आगे बताता हैं, "यह बात हम सभी जानते हैं कि पेरिमेनोपॉज के कारण महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। इतन ही नहीं, पेरिमेनोपॉज की वजह से महिलाओं को ब्रेस्ट टेंडरनेस, ब्रेस्ट पेन और स्तनों में सूजन जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट में सूजन आना हो सकता है फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज का संकेत, जानें इसके कारण
फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट के लक्षण
-1752912850214.jpg)
पेरिमेनोपॉज के दौरान फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट की समस्या हो सकती है। इस समस्या के होने पर आपको कुछ लक्षण नर आ सकते हैं, जैसे-
स्तनों में दर्द होनाः पेरिमेनोपॉज के दौरन फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट होने पर महिलाओं को स्तनों में तीव्र दर्द और टेंडरनेस का अहसास हो सकता है। ऐसा खासकर, पीरियड्स के पहले और उसके बाद अधिक होता है।
ब्रेस्ट में गांठ का अहसासः फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट होने पर महिलाओं को ब्रेस्ट के किसी एक हिस्से में गांठ जैसा महसूस हो सकता है। हालांकि, इसकी वजह से महिलाओं को कोई विशेष तकलीफ नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को स्तनों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध
ब्रेस्ट में सूजनः फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट के कारण ब्रेस्ट में सूजन होना एक सामान्य समस्या है। कभी-कभी पेरिमेनोपॉज की वजह से महिलाओं को अपने ब्रेस्ट हैवी महसूस हो सकते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रेस्ट में बहुत दर्द है और अधिक सेंसिटिव महसूस होते हैं।
निप्पल से डिस्चार्जः फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट के कारण निप्पल से डिस्चार्ज होना भी एक लक्षण के रूप में नजर आता है। यह डिस्चार्ज पीला या ब्राउन कलर का हो सकता है। ऐसा कुछ हो, तो बेहतर है कि डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्या पेरिमेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट सिस्ट बढ़ जाते हैं?
प्रीमेनोपॉज या पेरिमेनापॉज के दौरन महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से स्तनां में दर्द और टेंडरेनस का अहसास होता है। हालांकि, पेरिमेनोपॉज सिस्ट का कारण नहीं होता है और न ही यह सिस्ट को बढ़ाता है। हां, पेरिमेनोपॉज के कारण हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिन्हें सिस्ट के साथ जोड़कर देखा जा सकता है।पेरिमेनोपॉज कितने समय तक रहता है?
पेरिमेनोपॉज शुरू होते ही महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में गिरावट आ जाती है। लेकिन, इस सवाल का सटीक उत्तर नहीं मिल सकता है कि पेरिमेनोपॉज कितने समय तक रह सकता है। कुछ महिलाओं में यह महीनों तो कुछ महिलाओं में कुछ सालों तक रह सकता है। आमतौर पर महिलाओं में 40 की उम्र में यह चरण शुरू होता है, लेकिन कुछ महिलाओं में 30 की उम्र से लेकर 50 की उम्र के बाद भी हो सकता है।क्या हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट सिस्ट हो सकते हैं?
महिलाओं में समय-समय पर हार्मोनल बदलाव होते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। जैसे प्यूबर्टी, पीरियड्स, ब्रेस्ट ग्रोथ, प्रेग्नेंसी, यौन संबंध, मेनोपॉज। ये सभी वे दौर हैं, जब अलग-अलग उम्र के बावजूद महिलाओं को हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि हार्मोनल बदलाव सिस्ट का कारण बन सकते हैं। लेकिन, सब महिलाओं के साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 25, 2025 17:33 IST
Published By : Meera Tagore
