Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिलाएं इस तरह से खाएं खजूर, खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

महिलाओं में अक्सरआयरन की कमी देखी जाती है। इसके अलावा उन्हें कई हार्मोनल बदलावों से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भुने हुए खजूर का सेवन कैसे फायदेमंद है?

फर्टिलिटी एक ऐसी चीज है जिसे लेकर आजकल खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जिस तरह की इस समय लोगों की जिंदगी स्ट्रेस भरी हो गई है और खराब लाइफस्टाइल सेहत को प्रभावित कर रही है ऐसे में इसका एक व्यापक असर लोगों की प्रजनन क्षमता, हार्मोनल हेल्थ और फर्टिलिटी पर देखा जा सकता है। ऐसे में कई बार डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है जैसे कि महिलाओं के लिए खजूर। दरअसल, सर्दियों में फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए आप खजूर को भूनकर खा सकते हैं खासकर कि महिलाएं जो कि इस तरह की समस्याओं से गुजर रही है। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिलाएं इस तरह से खाएं खजूर

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि ठण्ड के मौसम में आपको अपने शरीर की खास देखभाल करनी होती है। सर्दियों के मौसम में आपकी पाचन शक्ति अपेक्षाकृत कमजोर हो जाती है। आपका होर्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है और फर्टिलिटी में भी कमी आ जाती है। इसलिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आपको एक प्रभावकारी उपाय बताते हैं, जिससे महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी में सुधार होता है। आप रात के समय सोने से पहले 2 भुने हुए खजूर का सेवन (roasted dates benefits for women) कर सकते हैं।

roasted dates for fertility

आयुर्वेद में भुने हुए खजूर का महत्व

आयुर्वेद में खजूर को बेहद लाभकारी रसायन कहा गया है। इसके सेवन से शरीर में बल की वृद्धि होती है और प्रजनन क्षमता भी बढ़ता है। सर्दियों के मौसम में खजूर को भूनकर खाने से शरीर में गर्मी आती है और वात दोष शांत हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Women's Health: एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने बताया होर्मोनल गड़बड़ियों को ठीक करने का फॉर्मूला, जानें क्या है ये

Fertility के लिए भुने हुए खजूर क्यों फायदेमंद हैं?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार जब आप पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करते हैं तो आपकी फर्टिलिटी अच्छी हो जाती है, हॉर्मोन्स भी संतुलित हो जाते हैं और बीज की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। बात महिलाओं की फर्टिलिटी (dates for increasing fertility in women) की करें तो भुने हुए खजूर में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे आयरन, मिनरल्स जो आपके शरीर के अंदर एंडोक्राइन ग्लैंड की स्थिति में सुधार लाते हैं। इसके सेवन से आपके पीरियड्स नियमित हो जाते हैं और और ओवुलेशन समय पर होता है जिससे फर्टिलाइजेशन में मदद मिलती है और प्रेगनेंसी आसान हो जाती है। इसके अलावा कई बार गर्भाशय कमजोर होने पर गर्भपात का खतरा रहता है। ऐसे में भुना हुआ खजूर खाने से गर्भाशय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इम्प्लांटेशन में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: PCOD से पीड़ित महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये 3 हेल्दी सीड्स, होर्मोनल असंतुलन को करेगा कंट्रोल

महिलाओं के लिए खजूर के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा बताती है कि भुने हुए खजूर खाना सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो ये आयरन से भरपूर होने के कारण महिलाओं में खून की कमी को दूर करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके अलावा ये आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन K जैसे मिनरल्स से भरपूर है जो कि हड्डियों को मजबूती देने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में मददगार है। इसके अलावा जिन महिलाओं को बहुत चक्कत आते हैं या अचानक से कमजोरी महसूस होती है उनके लिए ये इंस्टेंट एनर्जी देने वाला है। इसके अलावा गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में इसका सेवन नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देता और प्रसव पीड़ा को कम करने में मददगार है।

इस प्रकार से भुने हुए खजूर को खाना महिलाओं की सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है तो महिलाएं एक रूटीन तय करें और रोज रात में सोने से पहले 2 भुने हुए खजूर जरूर खाएं।

FAQ

  • क्या पीरियड में खजूर खा सकते हैं?

    पीरियड्स में खजूर खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो ये खून की कमी को दूर करने में मददगार है। दूसरा, इस दौरान होने वाली क्रेविंग और मूड स्विंग्स को कम करने में भी खजूर खाना मददगार है।
  • खजूर गर्म होता है या ठंडा?

    खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इस लोग जरूर खाने को कहते हैं। हालांकि, अगर आप पित्त की प्रकृति वाले लोग हैं तो ज्यादा मात्रा में खजूर के सेवन से बचें क्योंकि इससे पेट की गर्मी बढ़ सकती है।
  • खजूर को कब नहीं खाना चाहिए?

    अगर आपको डायबिटी की समस्या है या फिर आप शुगर सेंसिटिव लोगों में से हैं तो आपको खजूर खाने से बचना चाहिए। 

Read Next

Star Anise: हार्मोनल गड़बड़ियों का तोड़ है ये 1 जड़ीबूटी, सदियों से महिलाओं के लिए फायदेमंद मानी गई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 14:02 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 01, 2026 14:02 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content